ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ग्लोबल संकेतों से नहीं डरे भारतीय निवेशक, घरेलू बाजार गिरावट पर खुलकर वापस तेजी में लौटा

UB India News by UB India News
September 10, 2024
in कारोबार
0
शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला ,  सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वैश्विक बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू बाजार ने भी आज सोमवार को सप्ताह की खराब शुरुआत की. बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स कारोबार खुलते ही 81 हजार अंक के स्तर से नीचे गिर गया. हालांकि कुछ ही देर में बाजार ने शानदार रिकवरी दिखाई और ग्रीन जोन में पहुंच गया. सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स करीब 200 अंक के नुकसान में खुला और 81 हजार अंक के स्तर से नीचे गिर गया. निफ्टी की शुरुआत करीब 50 अंक के घाटे में हुई. करीब आधे घंटे तक सीमित नुकसान में कारोबार करने के बाद बाजार ने वापसी की. सुबह 9:55 बजे सेंसेक्स करीब 30 अंक के फायदे में 81,200 अंक से ऊपर निकल गया था. वहीं निफ्टी करीब 20 अंक के फायदे में 25,300 अंक को पार कर गया था.

प्री-ओपन सेशन में लुढ़का था बाजार

प्री-ओपन सेशन में बाजार नुकसान के संकेत दे रहा था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा लुढ़ककर 81 हजार अंक के नीचे आया हुआ था, जबकि निफ्टी लगभग 30 अंक फिसलकर 24,825 अंक से नीचे आ चुका था. बाजार खुलने से पहले सुबह गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा लगभग 86 अंक गिरकर 24,840 अंक के पास ट्रेड कर रहा था. वोलेटिलिटी के बारे में बताने वाला निफ्टी विक्स इंडेक्स 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ था.

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

शुक्रवार को भी आई थी बड़ी गिरावट

इससे पहले पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,017.23 अंक (1.24 फीसदी) की बड़ी गिरावट के साथ 81,183.93 अंक पर और निफ्टी50 292.95 अंक (1.17 फीसदी) का नुकसान उठाकर 24,852.15 अंक पर रहा था. पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 1,181.84 अंक (1.43 फीसदी) की और निफ्टी में 383.75 अंक (1.52 फीसदी) की गिरावट आई थी.

एशियाई बाजारों का आज हुआ बुरा हाल

शुक्रवार को अमेरिकी में रोजगार समेत अन्य आर्थिक आंकड़ों के सामने आने के बाद वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1 फीसदी से ज्यादा, एसएंडपी 500 में करीब 1.75 फीसदी और नास्डैक में ढाई फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी. उसके बाद आज एशियाई बाजारों में भारी नुकसान दिख रहा है. जापान का निक्की इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में है. टॉपिक्स इंडेक्स 2.67 फीसदी के नुकसान में है. कोरिया का कोस्पी लगभग फ्लैट है, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.58 फीसदी की और हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.15 फीसदी की गिरावट दिख रही है.

सेंसेक्स के शेयरों का ताजा अपडेट

सुबह 9.40 बजे बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है, जबकि 14 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. इसमें सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर एशियन पेंट्स है. उसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड, एचयूएल, बजाज फिनसर्व, आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े हैं. गिरने वाले शेयरों की बात की जाए तो एनटीपीसी, अडानी, पावरग्रिड. टाटा स्टील, एमएंडएम, टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है.

निफ्टी के शेयरों में बराबर का मामला

बाजार खुलने के ठीक आधे घंटे बाद निफ्टी में बराबर-बराबर का हिसाब देखा जा रहा है और इसमें 24 शेयरों में तेजी है तो 26 शेयरों में गिरावट है. टॉप गेनर्स में एसबीआई लाइफ 1.01 फीसदी ऊपर है और इसके बाद ब्रिटानिया, टाटा कंज्यूमर्स, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी लाइफ के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है. गिरने वाले शेयरों में ओएनजीसी, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, हिंडाल्को, टाटा स्टील के शेयरों में 3.08-1.34 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

Next Post
मणिपुर में ड्रोन हमलों के खिलाफ प्रदर्शन:राजभवन और CM हाउस के करीब पहुंचा हजारों लोगों का मार्च

मणिपुर में ड्रोन हमलों के खिलाफ प्रदर्शन:राजभवन और CM हाउस के करीब पहुंचा हजारों लोगों का मार्च

ऐपल फैंस के लिए आज बड़ा दिन , ऐपल चार नए iPhones का कर सकती है ऐलान …..

ऐपल फैंस के लिए आज बड़ा दिन , ऐपल चार नए iPhones का कर सकती है ऐलान .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend