ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वक्फ बोर्ड ने माना संजौली मस्जिद में हुआ निर्माण अवैध, संजौली में अब कैसे हैं हालात?

UB India News by UB India News
September 7, 2024
in खास खबर, प्रदेश
0
वक्फ बोर्ड ने माना संजौली मस्जिद में हुआ निर्माण अवैध, संजौली में अब कैसे हैं हालात?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर के संजौली में मस्जिद (Sanjauli Masjid Issue) में अवैध निर्माण का मामला लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. यहां पर गुरुवार को हिंदू संगठनों के रोष प्रदर्शन ने देशभर में सुर्खियां बटोरी. जहां एक और सरकार ने भी माना है कि यहां पर अवैध निर्माण हुआ है. वहीं, अब वक्फ बोर्ड ने भी इस बाद की तस्दीक की है कि मस्जिद की ऊपरी मंजिलें अवैध हैं. शुक्रवार को आम दिनों की तरह शांति है. लेकिन पुलिस अब भी तैनात की गई है.

वक्फ बोर्ड शिमला के स्टेट ऑफिसर कुतुबदीन मान से न्यूज18 ने बातचीत की और उन्होंने बताया कि मस्जिद की ऊपरी मंजिलें अवैध तौर पर बनाई गई हैं. उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड ने पूरी मस्जिद को अपने अधीन  लिया है. साथ ही माना कि इसी तरह बाहरी राज्य के कुछ मुस्लिम समुदाय की ओर से अवैध कब्जे को वक्फ बोर्ड ने हटाया है. इसके अलावा, यहां पर तैनात इमाम को भी हटाया गया है.

RELATED POSTS

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

बाहरी के आने पर रोक लगाई

विवाद को बढ़ता देख वक्फ बोर्ड की ओर से इस मस्जिद में किसी भी बाहरी व्यक्ति के रहने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. उधर, प्रदर्शनकारियों की तरफ से अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए प्रशासन को 2 दिन का समय दिया गया है. बता दें कि शनिवार को नगर निगम कोर्ट में मामले के सुनवाई की जाएगी. फिलहाल, अभी भी शहर में रिजर्व पुलिस बल मौजूद तैनात है.

विशेष समुदाय में आपस में ही तकरार

संजौली में चर्चा यह भी है कि विशेष सुमदाय में इस मसले को लेकर आपस में भी विवाद है. क्योंकि इस मस्जिद पर यूपी के एक शख्स ने कब्जा कर लिया था और वही यहां पर देखरेख कर रहा था. इसी शख्स को पहले निगम ने मामले में पार्टी बनाया था. लेकिन बाद में पता चला है कि उस शख्स का तो इस मस्जिद पर कोई हक ही नहींं है और फिर वक्फ बोर्ड को मामले में पक्षकार बनाया गया है और नोटिस जारी किया गया है.

शुक्रवार को क्या हैं हालात

शिमला शहर में शुक्रवार को हालात पहले की तरह हैं. यहां पर सब कुछ शांत है. हालांकि, शनिवार को ज्यादा टेंशन की बात हो सकती है. क्यों कि इस मामले पर निगम आयुक्त की कोर्ट में सुनवाई होगी और इस सुनवाई पर प्रदेश की नजरें हैं. संजौली में जहां पर मस्जिद है, वहां आसपास शांति बनी हुई है.

4 घंटे बंद रहा था शहर

बीते गुरुवार को संजौली, चौड़ा मैदान में हिंदू जागरण मंच ने रोष प्रदर्शन किया था. इस दौरान शहर में गाड़ियों की आवाजाही रोकी गई थी. चार घंटे तक शहर बंद रहा था. पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा. लेकिन सुब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से किया गया. उधर, संजौली के बाद कुसुमपट्टी में भी बनी मस्जिद को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया है. फिलहाल, यह विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मस्जिद में अवैध निर्माण हुआ है और यह सरकारी जमीन है, जिस पर वक्फ बोर्ड ने कब्जा किया है. 15 साल से मामले की सुनवाई चल रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

by UB India News
August 9, 2026
0

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है. इस...

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 7, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

Next Post
आरजी कर दुष्कर्म-हत्याकांड : पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के ठिकाने पर ईडी के छापे

आरजी कर दुष्कर्म-हत्याकांड : पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के ठिकाने पर ईडी के छापे

अमेरिकी रिपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन दिखी गिरावट

सेंसेक्स में 850 अंक से ज्यादा की गिरावट ,24,900 के नीचे फिसला, PSU Bank, Telecom शेयर 2-3% लुढ़का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend