शेयर बाजार को शुक्रवार रास नहीं आया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दिखी। सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर सेंसेक्स 844.73 (1.02%) अंक फिसलकर 81,346.78 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 245.10 (-0.97%) अंक टूटकर 24,900.00 पर पहुंच गया। अमेरिका में रोजगार के आंकड़े कमजोर रहने और निजी क्षेत्र में वृद्धि दर सीमित रहने की चिंता के कारण उम्मीद की जा रही है कि फेडरल रिजर्व 17-18 सितंबर को होने वाली अपनी बैठक में नीतिगत ब्याज दर को 50 बेसिस अंक तक घटा सकती है। इस बीच, इक्विटी बाजार में बड़ी बिकवाली दिख रही है। भारतीय नियामक सेबी प्रमुख से जुड़े ताजा विवादों का भी शेयर बाजार के रुझान पर नकारात्मक असर पड़ा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और 2 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में गिरावट और 3 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स के शेयर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जिसमें सरकारी बैंक के शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट है।
एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार
- एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.24% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.075% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11% चढ़ा और कोरिया का कोस्पी 0.86% गिरा हुआ है।
- NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5 सितंबर को ₹688.69 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,970.74 करोड़ के शेयर खरीदे।
- 5 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.54% गिरकर 40,755 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 0.25% चढ़ा, ये 17,127 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.30% की गिरावट के साथ 5,503 पर बंद हुआ।
श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी का IPO पहले दिन 6.53 गुना सब्सक्राइब हुआ श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग, यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का दूसरा दिन है। पहले दिन यह IPO टोटल 6.53 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में IPO 8.24 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 4.46 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 5.29 गुना सब्सक्राइब हुआ।
12 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी इस इश्यू के जरिए टोटल ₹169.65 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹122.43 करोड़ के 14,750,000 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹47.23 करोड़ के 5,690,000 शेयर बेच रहे हैं।
शुक्रवार को भारतीय बाजार के बंद होने के बाद अमेरिका के गैर कृषि क्षेत्र के रोजगार आने से इससे आने वाले हफ्ते में बाजार की दिशा तय होने का अनुमान है। सेंसेक्स के शेयरों में एसबीआई, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर गिरावट के साथ खुले। वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टीसीएस के शेयरों में बढ़त दिखी। एकल शेयरों में केईसी इंटरनेशनल के शेयर 5% तक उछले।
कंपनी ने हाल ही में 1423 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है। अशोक बिल्डकॉन की सब्सिडी वीवा हाईवेज ने पुणे स्थित जमीन के बदले 453 करोड़ रुपये हासिल किए हैं, इसके बाद कंपनी के शेयर छह प्रतिशत तक चढ़े हैं।
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
सेक्टरवार देखें तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स एसबीआई और केनरा बैंक के शेयरों में कमजोरी के कारण 1% तक टूट गया। निफ्टी ऑटो, वित्तीय क्षेत्र, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल व गैस सेक्टर के शेयर भी लाल निशान पर खुले। वहीं घरेलू बाजार पर आधारित स्मॉलकैप सेक्टर के शेयर 0.4% तक मजबूत हुए। मिड कैप सेक्टर के शेयर सपाट कारोबार करते दिखे।
वैश्विक बाजार जापान के बाहर एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयरों का सबसे बड़ा सूचकांक MSCI 0.2% ऊपर चढ़ा। यह इस सप्ताह अब तक 2.3% गिर चुका है। निक्केई 0.1% टूटा इसमें इस हफ्ते 3.9% की गिरावट आई। चीन के शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ खुले, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सपाट रहा। नैस्डैक फ्यूचर्स 0.6% नीचे गिरा, जबकि एसएंडपी फ्यूचर्स 0.3% कमजोर पड़ गया।
बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक 5 सितंबर को शुद्ध विक्रेता बन गए। उन्होंने 688 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,970 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।
कच्चा तेल शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सपाट दिखा। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1 सेंट या 0.01% बढ़कर 72.7 डॉलर पर पहुंच गया। रुपये में मंगलवार को मामूली तेजी दिखी और यह सुबह 9:30 बजे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.9350 रुपये पर कारोबार करता दिखा, पिछले सत्र में यह 83.9825 रुपये पर था।







