ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पांच राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट ,गुजरात में भी भारी बारिश के आसार

UB India News by UB India News
September 2, 2024
in खास खबर, दुर्घटना
0
पांच राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट ,गुजरात में भी भारी बारिश के आसार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बारिश से बेहाल गुजरात में तूफान असना के कारण भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, कर्नाटक में अरब सागर से सटे इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर पूर्वी राज्यों और मध्य भारत में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, ओडिशा सहित पांच पूर्वी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारतीय राज्यों में भी तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। गुजरात के किनारे अरब सागर पर बना तूफान असना भी ओमान की तरफ मुड़ गया है। ऐसे में गुजरात के लोगों ने राहत की सांस ली है।

भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के साथ महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण भारतीय राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। असम, मणिपुर, अरुणाचल और सिक्किम जैसे उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

  • 1 सितंबर को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, मेघायल, असम, नागालैंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 2 सितंबर को मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पूर्व, मध्य भारत और उत्तर भारतीय राज्यों के लिए येलो अलर्ट है।
  • 3 सितंबर को देश के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है। उत्तर पूवी राज्यों और मध्य भारत के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में भी येलो अलर्ट है।
  • 4 सितंबर को मध्य भारत और पश्चिमी राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।
  • 5 सितंबर को मध्य भारत और पश्चिमी राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु में भी येलो अलर्ट है। उत्तर भारत, उत्तर पूर्वी राज्य, पूर्वी इलाकों में और दक्षिणी राज्यों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

गुजरात में बारिश से 26 मौतें

गुजरात में पिछले चार दिनों में हुई बारिश के कारण 26 लोगों की जान चली गई। 18,000 से ज्यादा लोगों को निकाला गया और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों से करीब 1,200 लोगों को बचाया गया है। शुक्रवार सुबह तक गुजरात के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम हो गई, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि नदियों के उफान पर होने के कारण कई शहरों और गांवों में भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच राज्य में केवल चार स्थानों पर 15 मिमी से 26 मिमी बारिश हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों में या तो मौसम साफ रहा या हल्की बारिश हुई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 11, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के निमंत्रण पर इस्लामाबाद जाएंगे !

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के निमंत्रण पर इस्लामाबाद जाएंगे !

मोदी सरकार के खिलाफ किसान फिर खड़ा करेंगे बड़ा आंदोलन?

मोदी सरकार के खिलाफ किसान फिर खड़ा करेंगे बड़ा आंदोलन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend