ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी सरकार के खिलाफ किसान फिर खड़ा करेंगे बड़ा आंदोलन?

UB India News by UB India News
August 31, 2024
in कृषि, खास खबर, प्रदेश
0
मोदी सरकार के खिलाफ किसान फिर खड़ा करेंगे बड़ा आंदोलन?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के शनिवार (31 अगस्त, 2024) को 200 दिन पूरे हो गए. विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी वहां अभी भी लामबंद हैं. इस बीच, पहलवान विनेश फोगाट वहां सुबह पहुंचीं. यहां किसानों ने विनेश फोगट को सम्मानित किया. पत्रकारों से वह बोलीं कि उन्हें राजनीति की जानकारी तो नहीं है पर हर जगह किसान हैं. उन्होंने पहले भी खेत में काम किया है.

विनेश फोगाट के अनुसार, “हर कोई मजबूरी में आंदोलन करता है. जब लंबा आंदोलन चलता है तो लोगों में उम्मीद आ जाती है. अपने लोग सड़क पर बैठेंगे तो देश तरक्की कैसे करेगा? मुझे लगता है कि अपने हक के लिए सड़क पर आना चाहिए.”

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

विनेश फोगाट ने कहा “आज मैं सिर्फ किसानों के मुद्दे पर ही बात करूंगी राजनीति पर कोई बात नहीं होगी। मैं भी किसान परिवार से हूं। मुझे पता है कि किसानों को क्या दिक्कत होती है। खिलाड़ी होने से पहले मैंने भी खेत में काम किया है। मुझे पता है कि मेरी मां ने कैसे हमें पाला है। अगर किसान खाना नहीं देंगे तो खिलाड़ियों को भी खाने को क्या मिलेगा। कांग्रेस के टिकट देने पर कहा आज कोई राजनीतिक बयान नहीं। सरकार को बड़ा दिल दिखाना चाहिए और बातचीत करनी चाहिए।”

13 फरवरी से प्रदर्शन कर रहे हैं किसान

बता दें कि किसान, सभी फसलों के लिए MSP की कानूनी गारंटी के साथ अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर 13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि पुलिस ने उनके दिल्ली मार्च को रोक दिया था. अब बताया जा रहा है कि जल्द ही खनौरी, शंभू और रतनपुरा बॉर्डर पर भी बड़ी संख्या में किसान जुटने वाले हैं.

किसान नेता बोले, पीएम नहीं दे रहे जवाब

अमृतसर जिले के किसान नेता बलदेव सिंह बग्गा ने कहा कि सरकार से संवाद करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है. पीएम मोदी को भी कई बार लेटर लिखा गया, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला. सरकार किसानों की आवाज दबा रही है. किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवन सिंह पंढेर ने किसानों से 31 अगस्त को शंभू और खनौरी पॉइंट पर बड़ी संख्या में इकट्ठा होने की अपील की है.

‘कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई की मांग’

किसानों ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से कंगना रनौत के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का आग्रह किया है, जिनकी पिछली टिप्पणियों ने किसान समुदाय के अंदर गुस्सा पैदा किया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 7, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 5, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
अगर हमें मोदी की डिग्री पर स्पष्टता मिलती है तो क्या महंगाई कम होगी?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा

क्यों NDA के फैसलों के खिलाफ जा रही जेडीयू

क्यों NDA के फैसलों के खिलाफ जा रही जेडीयू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend