ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही!

UB India News by UB India News
August 27, 2024
in TAZA KHABR, दुर्घटना
0
गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात के कई हिस्सों में सोमवार (26 अगस्त) को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जल भराव हो गए हैं. इसके साथ ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग लापता हैं और सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार सुबह तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए सभी प्रमुख शहरों के जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की. राज्य शिक्षा विभाग ने मंगलवार को राज्य भर के प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है. मोरबी जिले के हलवद तालुका में एक पुल से गुजरते समय एक ट्रॉली ट्रैक्टर के बह जाने से सात लोग लापता हो गए हैं.

RELATED POSTS

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

सात लोग लापता
अधिकारियों के अनुसार, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के लगभग 20 घंटे के तलाशी अभियान के बावजूद उनका पता नहीं चल सका है. साबरकांठा जिले में कटवाड़ गांव के पास एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई, जिसमें दो लोग सवार थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मियों ने उन्हें बचा लिया. भारी बारिश के बीच छोटा उदयपुर जिले में भारज नदी में पानी के तेज बहाव के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर एक पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.

इस मानसून सीजन में मरने वालों की संख्या 99
छोटा उदयपुर के कलेक्टर अनिल धमेलिया ने कहा कि भारी बारिश के कारण भारज नदी में पानी का प्रवाह बढ़ गया, जिससे पोल नंबर तीन के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया. वडोदरा, आणंद, खेड़ा और पंचमहल जिलों में सोमवार को बहुत भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों और अंडरपास में जलभराव हो गया और कई लोग फंस गए. राज्य राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि इस मौसम में अब तक मरने वालों की कुल संख्या 99 हो गई है.

वडोदरा में विश्वामित्री नदी के उफान पर होने से रिहायशी इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. लगातार भारी बारिश के कारण अजवा जलाशय और प्रतापपुरा जलाशय से पानी विश्वामित्री नदी में छोड़ दिया गया, जिससे जलभराव हो गया. वहीं रेलवे ने वडोदरा में बारिश का पानी भरने की वजह से मुंबई आने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी है. वहीं गांधीनगर सेक्टर-13 स्थित महात्मा मंदिर अंडरब्रिज पर पानी कम होने के बाद वाहनों की नंबर प्लेट बिखरी हुई दिखीं.

सीएम ने ली समीक्षा बैठक
आलोक कुमार पांडे ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए सभी प्रमुख शहरों के जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षकों, जिला विकास अधिकारियों (डीडीओ) और नगर आयुक्तों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की. भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति का ब्योरा लेने के लिए मुझसे फोन पर बातचीत की. उन्होंने जरूरी मदद का आश्वासन दिया है, जिसमें जरूरत पड़ने पर राज्य में राहत और बचाव और आपदा प्रबंधन के लिए केंद्रीय बलों से और मदद भेजना शामिल है.

आलोक कुमार पांडे ने कहा कि आईएमडी द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर सभी कलेक्टर को अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि दक्षिण गुजरात में इस मौसम की औसत वार्षिक बारिश की 105 प्रतिशत और कच्छ में 95.8 फीसदी बारिश हो चुकी है, जबकि मध्य, उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में क्रमशः 77 प्रतिशत, 70.74 फीसदी और 91 प्रतिशत बारिश हुई है.

आलोक कुमार पांडे ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और तटरक्षक बल की मदद से अब तक 1,653 लोगों को बचाया गया है. इसके अलावा एहतियात के तौर पर अब तक 17,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, आनंद में बोरसाद तालुका में 268 मिमी बारिश हुई, इसके बाद वडोदरा जिले के वडोदरा तालुका में 262 मिमी और खेड़ा जिले की नाडियाड तालुका में 232 मिमी बारिश हुई.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 8, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

by UB India News
August 8, 2026
0

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित...

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

by UB India News
August 8, 2026
0

राजधानी पटना में कल एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. पहाड़ी इलाके...

पटना में तेज रफ्तार बस का कहर ,घटनास्थल पर मौत के बाद भड़का आक्रोश…..

पटना में तेज रफ्तार बस का कहर ,घटनास्थल पर मौत के बाद भड़का आक्रोश…..

by UB India News
August 8, 2026
0

अगमकुआं थाना अंतर्गत बड़ी पहाड़ी के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार यात्री...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 8, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

Next Post
UN की डराने वाली रिपोर्ट! प्रशांत महासागर में ग्लेशियर पिघलने से तेजी से बढ़ रहा समुद्र का जलस्तर

UN की डराने वाली रिपोर्ट! प्रशांत महासागर में ग्लेशियर पिघलने से तेजी से बढ़ रहा समुद्र का जलस्तर

कांग्रेस-नेकां में 83 सीटों पर मुहर… पांच पर नहीं बनी बात

कांग्रेस-नेकां में 83 सीटों पर मुहर... पांच पर नहीं बनी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend