ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 82 हजार के करीब पहुंचा, इन स्टॉक्स में अच्छी तेजी

UB India News by UB India News
August 28, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है। लगातार नौंवे दिन आज स्टॉक मार्केट हरे निशान में खुला है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 117 अंक चढ़कर 81,815.23 अंक पर पहुंच गया है। इस तरह सेंसेक्स 82 हजार के करीब पहुंच गया है। वहीं, एनएसई 28.55 अंकों की तेजी के साथ 25,039.15 अंक पर पहुंच गया है। शेयरों पर नजर डालें तो HCLTECH, HINDALCO, NTPC, ONGC और BAJAJFINSV में तेजी देखने को मिल रही है।

आपको बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला जल्द शुरू करने के ऐलान से अमेरिका सहित भारतीय बाजार में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 612 अंक उछलकर , जबकि निफ्टी 25,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की ओर से खरीदारी लौटने, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी से भी बाजार में तेजी आई। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, फेडरल रिजर्व ने सितंबर में ब्याज दर में कटौती के संकेत दिए हैं। इससे अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में कमजोरी आई और वैश्विक बाजारों में तेजी का माहौल रहा। नायर ने कहा कि भारतीय बाजार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख में बदलाव से नई ऊंचाई की तरफ बढ़ते दिखे। खासतौर पर बड़ी कंपनियों के शेयरों को लेकर उत्साह दिखा।

RELATED POSTS

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

फेड चेयरमैन जेरोम पावेल ने क्या कहा? 

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के शुक्रवार के बयान से बाजार में तेजी की धारणा को बल मिला। पावेल ने कहा था कि नीतिगत ब्याज दर को दो दशक के उच्चस्तर से नीचे लाने का अब समय आ गया है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,944.48 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

by UB India News
August 10, 2026
0

पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के आखिरी चार दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों के लिए सदन...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

by UB India News
August 10, 2026
0

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर सदन में जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

by UB India News
August 10, 2026
0

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC...

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी…………….

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

by UB India News
August 10, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के एक पुराने लेख के अंश 'ट्रुथ सोशल' पर साझा...

हिंदू समाज की एकता से टूटेंगी आसुरी शक्तियां………..

जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा?

by UB India News
August 10, 2026
0

सोशल मीडिया के दौर में जेन जी के सवाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे में हैं। पुरानी व्यवस्थाओं...

Next Post
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर वैश्विक मुद्दों पर की बात

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर वैश्विक मुद्दों पर की बात

गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही!

गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend