ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर वैश्विक मुद्दों पर की बात

UB India News by UB India News
August 28, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर वैश्विक मुद्दों पर की बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार रात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। दोनों ही शीर्ष नेताओं के बीच वैश्विक मुद्दों पर बात हुई। जो बाइडेन और पीएम मोदी के बीच क्या-क्या बात हुई? इसकी जानकारी व्हाइट हाउस (राष्ट्रपति भवन) की ओर से दी गई है।

व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने हाल ही में पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा की थी। राष्ट्रपति बाइडेन ने पीएम मोदी से पोलैंड और यूक्रेन दौरे के बारे में उनसे कई वैश्विक मुद्दों पर बात की है।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे की बाइडेन ने की सराहना

साथ ही सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की होने वाली बैठक को लेकर पीएम मोदी से बाइडेन ने खास चर्चा की। राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्राओं के लिए उनकी सराहना की, जो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इन देशों के लिए पहली यात्रा थी। व्हाइट हाउस ने कहा कि यूक्रेन के लिए शांति और चल रहे मानवीय समर्थन के उनके संदेश के लिए, जिसमें उसका ऊर्जा क्षेत्र भी शामिल है।

इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि को लेकर हुई बात

दोनों शीर्ष नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के आधार पर अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपने निरंतर समर्थन की पुष्टि की। व्हाइट हाउस ने कहा कि पीएम मोदी और बाइडेन ने इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि में योगदान देने के लिए क्वाड जैसे क्षेत्रीय समूहों के माध्यम से मिलकर काम करने की अपनी निरंतर प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया है।

बांग्लादेश में हिंदुओं के मुद्दे पर हुई बात

बता दें कि फोन पर हुई बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी के प्रति कटिबद्धता के लिए राष्ट्रपति बाइडेन की प्रशंसा की। साथ ही पीएम मोदी ने बांग्लादेश की स्थिति पर चर्चा की। बांग्लादेश में सामान्य स्थिति बहाल करने, अल्पसंख्यकों विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जो बाइडन ने क्या कहा?
इसे लेकर बाइडन ने कहा कि मैंने पोलैंड और यूक्रेन की हालिया यात्रा पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से बात की और यूक्रेन के लिए शांति और मानवीय सहायता के उनके संदेश के लिए उनकी सराहना की। हमने इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि में योगदान देने के लिए एक साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। रूस, पोलैंड और यूक्रेन की पीएम मोदी की यात्रा और बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रमों के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आज फोन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात हुई। हमने यूक्रेन के हालात समेत विभिन्न क्षेत्रीय, वैश्विक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मैंने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत की ओर से पूर्ण समर्थन की बात दोहराई। हमने बांग्लादेश के हालात पर भी चर्चा की। हमने वहां सामान्य स्थिति की बहाली और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

एंथनी अल्बानीस से भी पीएम मोदी ने की थी बात
दिलचस्प बात यह है कि मोदी ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस से भी फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान ‘क्वाड’ समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बाइडन और अल्बानीस के साथ फोन पर उनकी बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस साल का ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन अगले महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के शिखर सम्मेलन के दौरान हो सकता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही!

गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही!

UN की डराने वाली रिपोर्ट! प्रशांत महासागर में ग्लेशियर पिघलने से तेजी से बढ़ रहा समुद्र का जलस्तर

UN की डराने वाली रिपोर्ट! प्रशांत महासागर में ग्लेशियर पिघलने से तेजी से बढ़ रहा समुद्र का जलस्तर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend