ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में स्टार्टअप के जरिए रोजगार क्रांति लाएगा एलआईबी………

UB India News by UB India News
August 24, 2024
in कारोबार, पटना, बिहार
0
बिहार में स्टार्टअप के जरिए रोजगार क्रांति लाएगा एलआईबी………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में उद्यमिता को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से, लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान 2028 तक हर जिले में 5 सफल स्टार्टअप स्थापित करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है, जिससे 100 से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, 25 अगस्त को पटना में स्टार्टअप समिट 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 300 से अधिक स्टार्टअप भाग ले रहे हैं। स्टार्टअप समिट 2024 का उद्देश्य स्टार्टअप को MSME से धन प्राप्त करने, बुनियादी ढांचे की उपलब्धता, तकनीकी उन्नति, कुशल जनशक्ति और क्राउडफंडिंग में मदद करना है।

उद्योग मंत्री होंगे शामिल
लेट्स इंस्पायर बिहार की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस समिट में बिहार के माननीय उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा उद्घाटनकर्ता के रूप में और MSME, भारत सरकार के माननीय मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।व लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान की शुरुआत 22 मार्च, 2021 को बिहार के आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के आह्वान पर हुई थी। इसका उद्देश्य 2047 तक बिहार को एक विकसित राज्य बनाना है, जहां शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के लिए किसी को भी दूसरे राज्यों में न जाना पड़े। शिक्षा, समता और उद्यमिता के सिद्धांतों पर आधारित यह अभियान लोगों को जातिवाद, सम्प्रदायवाद और लिंगभेद जैसी संकीर्ण विचारधाराओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में योगदान करने के लिए प्रेरित करता है।

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

युवाओं को मिलेगा रोजगार
वर्तमान में, लगभग 1,00,000 से अधिक लोग स्वेच्छा से इस अभियान से जुड़े हैं और अपना योगदान दे रहे हैं। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान का मुख्य फोकस बिहार में उद्यमिता को बढ़ावा देना और सफल उद्यमियों को तैयार करना है। बिहार में प्रतिभा और नए विचारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण कई लोग अपने सपनों को साकार नहीं कर पाते हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए अभियान के अंतर्गत उद्यमिता अध्याय की स्थापना की गई है। आज देश-विदेश के लगभग 10,000 से अधिक सफल उद्यमी लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के साथ जुड़कर स्वेच्छा से अपना योगदान दे रहे हैं। ये अनुभवी उद्यमी विभिन्न स्टार्टअप समिट के माध्यम से नए उद्यमियों का मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें बहुमूल्य सलाह प्रदान करते हैं।

समिट में शामिल होंगे दिग्गज
बिहार में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2022 और 2023 में पटना में कई स्टार्टअप सम्मेलनों और वाइब्रेंट बिहार ग्लोबल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। इसके अलावा, वर्ष 2021 में दिल्ली के एनडीएमसी सभागार में बिहार उद्यमिता सम्मेलन और 2023 में बिहार विजन @ 2047 कॉन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया। दुबई, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और वडोदरा में भी बिहार संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यमियों को अभियान के साथ जोड़ा गया है। स्टार्टअप समिट 2024 में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से कई गणमान्य अतिथि शामिल हो रहे हैं, जिनमें शामिल हैं: राजेश कुमार झा, निदेशक, निफ्ट भुवनेश्वर, अनिल कुमार झा, सीईओ, फैब फाइव नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, ओमिका दुबे, गियाका कैपिटल, नेहा शर्मा, निदेशक, एक्सीलरेट इंडिया, ओपी सिंह, चीफ कोऑर्डिनेटर, पटना, अंजलि झा, सीएसआर, रोहित सिंह, निदेशक, फर्निक्स, विपुल सिंह, वीपी Ctrls डेटा सेंटर, अंशुमान सिंह, आईबीएसईए, राजीव रंजन यादव, पटनिया ग्रुप, अमितेश सिन्हा, वीपी, प्रभाष निर्भय, एंजेल इन्वेस्टर, राजीव रंजन जीएम, विप्रो और रवि भारद्वाज, कानूनी सलाहकार, स्टार्टअप।

सासाराम में बड़ा आयोजन
पिछले 3 वर्षों में, लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अंतर्गत बिहार के सभी जिलों, भारत के प्रमुख शहरों और विदेशों में 1400 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। 10 दिसंबर, 2023 को बेगूसराय में नमस्ते बिहार प्रथम बृहत जनसंवाद का आयोजन किया गया था, जिसमें 50,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। आगे 1 दिसंबर, 2024 को सासाराम (रोहतास) में तीसरा, 8 दिसंबर, 2024 को छपरा (सारण) में चौथा और 9 फरवरी, 2025 को हाजीपुर (वैशाली) में पाँचवाँ बृहत जन संवाद आयोजित किया जाएगा। चिकित्सकों द्वारा स्थापित जीवक अध्याय द्वारा आयोजित 200 से अधिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 25,000 से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। महिलाओं द्वारा स्थापित गार्गी अध्याय द्वारा बिहार के 8 जिलों में 15 गार्गी पाठशाला केंद्रों के माध्यम से वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही, गार्गी कला कौशल केंद्रों और गार्गी कृत्या के माध्यम से वंचित महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
सीएम नीतीश कुमार आज पूर्णिया में काझा कोठी पार्क के सौंदर्यीकरण का करेंगे शिलान्यास

सीएम नीतीश कुमार आज पूर्णिया में काझा कोठी पार्क के सौंदर्यीकरण का करेंगे शिलान्यास

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने की अहम बैठक

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने की अहम बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend