ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आयुष्‍मान योजना का बीमा कवर 5 लाख रुपये से बढाकर 10 लाख करने का प्रस्‍ताव !

UB India News by UB India News
August 22, 2024
in खास खबर, स्वास्थ
0
आयुष्‍मान योजना का बीमा कवर 5 लाख रुपये से बढाकर 10 लाख करने का प्रस्‍ताव !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के तहत बीमा कवर को दोगुना कर 10 लाख रुपये और महिलाओं के लिए 15 लाख रुपये तक करने का प्रस्ताव रखा है. यह प्रस्ताव सामाजिक क्षेत्र पर सचिवों के समूह (GoS) द्वारा तैयार किया गया है और इसे अगले पांच वर्षों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है. मंत्रालय की योजना निजी अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या भी बढ़ाने की है. वर्तमान में, आयुष्मान भारत, यानी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लगभग 7.22 लाख निजी अस्पताल के बिस्तर हैं. इसे 2026-27 तक बढ़ाकर 9.32 लाख और 2028-29 तक 11.12 लाख करने का प्रस्ताव है.

आयुष्मान भारत योजना, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के नाम से भी जाना जाता है. वर्तमान में 5 लाख रुपये प्रति परिवार का वार्षिक बीमा कवर प्रदान करती है. यह योजना देश के लगभग 55 करोड़ लोगों को कवर करती है, जो कि कुल आबादी का का 40 फीसदी है. नए प्रस्ताव के अनुसार, बीमा कवर को 10 लाख रुपये प्रति परिवार तक बढ़ाया जाएगा, और विशेष बीमारियों के मामले में महिलाओं के लिए यह कवर 15 लाख रुपये तक किया जा सकता है. इसके साथ ही, लाभार्थियों की संख्या को 55 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

वित्‍त मंत्रालय को भेजी जाएंगी सिफारिशें
इंडियन एक्‍सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रस्ताव नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिशों पर आधारित है. समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप दिया जाएगा और वित्त मंत्रालय और कैबिनेट से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.

भाजपा आयुष्‍मान भारत योजना को एनडीए सरकार की सफलताओं में से एक मानती है और इस साल लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के घोषणापत्र में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को इसका कवरेज बढ़ाने का वादा किया गया है. सचिवों के विभिन्न समूहों को भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ से लक्ष्यों को मैप करने और इन्हें चुनावी समयसीमा में शामिल करने का काम सौंपा गया है. इस साल की शुरुआत में, आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन का मूल्यांकन करने और धोखाधड़ी को कम करने के लिए एक पैनल का गठन किया गया था. उम्मीद है कि यह पैनल एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
शेख हसीना को हटाने के पीछे दुनिया की सबसे बड़ी पॉवर!

बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट को किया रद्द

आंध्र प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री में आग, 17 की मौत, 36 लोगों का इलाज जारी

आंध्र प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री में आग, 17 की मौत, 36 लोगों का इलाज जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend