ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रोटेस्ट मार्च किसके खिलाफ किया?

UB India News by UB India News
August 19, 2024
in खास खबर, ब्लॉग, महिला युग
0
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रोटेस्ट मार्च किसके खिलाफ किया?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ये समझना मुश्किल है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रोटेस्ट मार्च किसके खिलाफ किया? हत्यारों को फांसी देने की मांग किससे की? वह मुख्यमंत्री हैं, सरकार उनकी है। कोर्ट ने पहले कहा था कि उनकी पुलिस ने सबूत मिटाने की कोशिश की। हाईकोर्ट ने कहा कि 14 अगस्त की रात को हॉस्पिटल में जो हुआ वो राज्य प्रशासन की विफलता थी। चीफ जस्टिस ने पूछा कि पुलिस उस वक्त क्या कर रही थी, लेकिन कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अपनी पुलिस का जितना बचाव करते हैं उतना वो अपना और ममता बनर्जी का नुकसान करते हैं।

कमिश्नर ने उस निर्दोष बेटी के माता-पिता के बारे में नहीं सोचा जिन्हें बर्बरता की शिकार अपने बेटी का चेहरा देखने के लिए तीन घंटे तक खड़ा रखा। अस्पताल में तोड़फोड़ पर पुलिस कमिश्नर का जस्टिफिकेशन ये है कि पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की और इस दौरान 15 पुलिसवाले घायल भी हुए। जब पुलिसवाले खुद अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं तो वो डॉक्टरों को सुरक्षा का भरोसा कैसे दिलाएंगे? इसीलिए सवाल ममता बनर्जी से पूछे जा रहे हैं। जिन पुलिसवालों ने लापरवाही की, उनके खिलाफ कमिश्नर ने एक्शन क्यों नहीं लिया ? और जिस कमिश्नर ने अपनी पुलिस को क्लीन चिट देने की कोशिश की, उन्हें तुरंत बर्खास्त क्यों नहीं किया गया?

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

ममता बनर्जी कह रही हैं कि राम और वाम वाले इस पर राजनीति कर रहे हैं। मैं मानता हूं कि ऐसे संवेदनशील मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। ममता दीदी को याद दिलाना पड़ेगा कि जब उत्तर प्रदेश के हाथरस में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी तो उन्होंने अपनी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भेजा था। असल में इतना बड़ा देश है, इतनी सारी पार्टियों की सरकारें हैं, जिसके राज्य में कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना होती है वो दूसरे वालों की शासन में हुए घटनाओं की याद दिलाने लगता है। अपनी सरकारों के बारे में कोई नहीं बोलता।

असल में एक मानसिकता है, लड़के हैं गलती हो जाती है। दूसरी मानसिकता है जो अपराध करने वाले का मजहब ढूंढती है। तीसरी मानसिकता है कि ये तो होता रहता है। सच तो ये है कि निर्भया की जघन्य हत्या से हमने कुछ नहीं सीखा। न सोच बदली न सिस्टम बदला। क्या कोलकाता की बेटी के साथ जो जुल्म हुआ, उसके साथ जो बर्बरता हुई, वो राजनीतिक दलों को जगाएगी? क्या वो एक दूसरे की तरफ ऊंगली उठाने के बजाए अपना दिमाग इसमें लगाएंगे कि बलात्कारियों और हत्यारों के दिल में खौफ कैसे पैदा हो? आज तो हालत ये है कि अपराधी बेखौफ हैं और हमारी बेटियां डर से सहमी हुई हैं। इससे पहले की एक और ऐसी दरिंदगी हो, सबको नींद से जागना होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
आज आसमान में दिखेगा ब्लू सुपरमून, 14% बड़ा, 30% अधिक चमकीला और नीला दिखेगा चांद…

आज आसमान में दिखेगा ब्लू सुपरमून, 14% बड़ा, 30% अधिक चमकीला और नीला दिखेगा चांद...

बांग्लादेश में हुई व्यापक हिंसा के बाद उपद्रवी अब मीडिया को बना रहे निशाना

बांग्लादेश में हुई व्यापक हिंसा के बाद उपद्रवी अब मीडिया को बना रहे निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend