ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी में शामिल हुए बाहुबली सुनील पांडेय

UB India News by UB India News
August 18, 2024
in TAZA KHABR, पटना, बिहार
0
बीजेपी में शामिल हुए बाहुबली सुनील पांडेय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भोजपुर के तरारी विधानसभा से चार बार विधायक रहे सुनील पांडेय आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई. जानकारी के अनुसार सुनील पांडेय अपने बेटे के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं. माना जा रहा है कि तरारी विधानसभा सीट से इस बार सुनील सिंह के बेटे को टिकट देने पर बीजेपी से सहमति बन गई है. सुनील पांडेय फिलहाल तक लोजपा पारस गुट के नेता थे. बीजेपी में शामिल होने के बाद लोजपा पारस गुट को बड़ा झटका लगा है.

सुनील पांडे ने 2006 में पटना के ASP को गोली मारने की बात कही थी। इसके बाद नीतीश कुमार ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। सुनील पांडे का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, लेकिन दिलीप जायसवाल का कहना है कि वे अब पार्टी के सम्मानित सदस्य हैं।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

पूर्व विधायक सुनील पांडेय अपने बेटे को साथ बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए हैं।
पूर्व विधायक सुनील पांडेय अपने बेटे को साथ बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए हैं।

लूट-अपहरण समेत कई मामलों में नामजद

नरेंद्र पांडे उर्फ सुनील पांडे का आपराधिक इतिहास रहा है। लालू-राबड़ी राज के दौरान हत्या, डकैती, अपहरण, लूट के कई मामलों में नामदज रहे हैं। इनके खिलाफ जेल में रहकर मोबाइल चलाना, अस्पताल के कैदी वार्ड में मरीज बनकर रहकर कारोबार को बढ़ाने का भी आरोप रहा है। भाजपा भी काफी विरोध करती थी। नब्बे के दशक में आरा, भोजपुर, बक्सर से बनारस तक वर्चस्व था।

फरार रहने के दौरान चुनाव जीते

सुनील पांडे समता पार्टी से 2000 में पहली बार विधायक बने। उन्होंने पीरो विधानसभा सीट से आरजेडी कैंडिडेट काशीनाथ को मात दी थी। इस दौरान वे फरार चल रहे थे। शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 2000 में नीतीश की 7 दिन की सरकार में बाहुबलियों का समर्थन दिलाने में सुनील पांडे ने काफी मेहनत की थी । इसके बाद 2005 दो बार वे विधायक चुने गए। क्योंकि 2005 में दो बार विधानसभा चुनाव हुआ था।

2006 में जदयू से निकाले गए थे

बयानबाजी की वजह से सुनील पांडे को 2006 में जदयू से निकाल दिया गया था। दरअसल, बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन के मामले में सुनील पांडे ने नीतीश सरकार की काफी आलोचना की थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि वे एएसपी को गोली मार देते।

आनंद मोहन को होटल से पकड़ कर धक्के मारते हुए गाड़ी में बिठाया गया था। इस पर सुनील पांडे ने कहा था कि नीतीश सरकार में अफसरशाही बढ़ गई है। अगर मेरे साथ एएसपी ने ऐसा व्यवहार किया होता तो गोली मार देता । इस बयान के बाद नीतीश कुमार ने सुनील पांडे को पार्टी से निकाल दिया था।

साल 2000 में सुनील पांडे ने समता पार्टी से पीरो सीट से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी।
साल 2000 में सुनील पांडे ने समता पार्टी से पीरो सीट से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी।

2010 में फिर जदयू से टिकट मिला

साल 2010 में नीतीश कुमार ने फिर से सुनील पांडे को जेडीयू का टिकट दिया था । वे जीत भी गए थे। लेकिन, 2012 में ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में भाई हुलास पांडे की गिरफ्तारी के बाद उनकी सियासी पकड़ कमजोर होने लगी। 2014 में जदयू छोड़ एलजेपी में शामिल हो गए थे । हालांकि, एलजेपी ने भी 2015 में टिकट नहीं दिया। इसके बावजूद सुनील पांडे ने पत्नी को तरारी विधानसभा सीट से उतारा। महज 272 वोट से चुनाव हार गईं थी । इसके बाद 2020 में भी टिकट नहीं मिला था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
संकट में चंपाई सोरेन सरकार, कांग्रेस विधायकों ने बढ़ाई मुश्किल

झारखंड में फिर होने वाला है बड़ा खेला!

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस : आज देशभर में 3 लाख डॉक्टर हड़ताल पर

कोलकाता रेप-मर्डर केस, आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend