ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक बार फिर गिरा पुल, 1750 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

UB India News by UB India News
August 18, 2024
in TAZA KHABR, परिवहन, भागलपुर
0
एक बार फिर गिरा पुल, 1750 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पुल का पाया संख्या 9 का सुपर स्ट्रक्चर एक बार फिर धराशायी हो गया. घटना के बाद बिहार सरकार का ये महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है, क्योंकि कंपनी अगले कुछ ही महीनों में इसे चालू करने का दावा कर रह थी. ऐसे में लेकिन अगर ये पुल चालू हो जाता तो कितना बड़ा हादसा हो सकता था. इसकी कल्पना करना भी कठिन है.

दरअसल आज सुबह के लगभग 7 बजकर 15 मिनट पर महज कुछ ही सेकेंड में यह पुल नदी में गिर गया. चंद पलो में करोड़ों रूपये की लागत से बन रहा पुल एक बार फिर गंगा नदी में गिर गया. बिहार के भागलपुर में सुलतानगंज-अगुनावी गंगा नदी पर बन रहा फोरलेन पुल एक बार फिर धराशाई हो गया और इसी के साथ नीतीश सरकार सालों से विकास के जो दावे करती आ रही है, उस पर फिर से सवाल उठने लगे हैं.

RELATED POSTS

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

जानें कब-कब गिरा पुल

बता दें, यहां पर पुल गिरने की घटना यह तीसरी बार बार हुई है. पहली घटना 30 अप्रैल 2022 को अहले सुबह हुई थी जब पाया संख्या 4 और 6 को जोड़ने वाली लगभग 36 सेंगमेंट हवा के झोंके में तास के पत्ते की धराशायी हो गया था. फिर दूसरी बार 5 जून 2023 की शाम लगभग 6 बजे पाया संख्या 11,12,13 को जोड़ने वाली कई सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था. यह तीन साल में तीसरी घटना है. वहीं तीसरी बार जब शनिवार को पाया संख्या 9 का सुपर स्ट्रक्चर एक बार फिर जमींदोज हो गया.

1750 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

बताते चलें कि 1750 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज-अगुवानी के बीच गंगा नदी पर बन रही इस पुल का निर्माण एसपी सिंघला कंस्ट्रक्शन कंपनी कार्य कर रही है. कंपनी का कहना था कि वो अगले वर्ष तक पुल को चालू कर देगी. लेकिन, अब पुल गिरने की घटना ने कंपनी के निर्माण कार्य पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं. वहीं अब इस मामले में पुल निर्माण निगम ने सफाई दी है, पुल निर्माण निगम ने कहा है कि जो स्ट्रक्चर गिरा वो पहले क्षतिग्रस्त भाग का ही हिस्सा था. सभी को हटाने का निर्देश दिया जा चुका है. हटाने के क्रम में क्षतिग्रस्त भाग का एक हिस्सा गिर गया. निगम का कहना है कि गंगा में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के कारण एक हिस्सा गिरा. यहां कोई नया कार्य नहीं कराया जा रहा था. बता दें, 2023 में क्षतिग्रस्त हुए अगुवानी पुल मामले की जांच IIT रुड़की के टीम ने की थी.

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि० की सफ़ाई

नाबार्ड योजनान्तर्गत अगुवानी घाट (खगड़िया जिला) एवं सुल्तानगंज (भागलपुर जिला) के बीच गंगा नदी पर 2×2 लेन वाला उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल निर्माण कार्य। इस योजना का निर्माण हेतु कार्य EPC Mode पर आवंटित था जिसके Design की जिम्मेवारी संवेदक की थी। पुल के Extra Dosed भाग के निर्माण के समय पहली बार 30 अप्रैल 2022 को क्षतिग्रस्त हुआ। जिसे तोड़कर हटाने का निर्देश दिया जा चुका है। इसके Design की जांच IIT, Roorkee द्वारा करायी गयी थी। इसके अतिरिक्त पुल के Sub structure एवं Foundation की भी जांच करायी जा रही है। इसी बीच इस तकनीक पर बन रहे पुल का दूसरा भाग दिनांक 04 जून, 2023 को क्षतिग्रस्त हुआ। जांच में इसका Design त्रुटिपूर्ण पाया गया तत्पश्चात तत्काल पुल का कार्य बंद करा दिया गया। संवेदक को इस तकनीक पर निर्माण किए जा रहे सभी भाग को हटाने का आदेश दिया गया है। इसी बीच पूर्व में क्षतिग्रस्त हुए भाग के शेष हिस्से जिसे हटाया जा रहा था, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं तेज बहाव होने के कारण आज क्षतिग्रस्त हो गया। यह भाग पूर्व के क्षतिग्रस्त भाग जिसे हटाया जाना था का ही एक हिस्सा था। गत दुर्घटना के पश्चात् इस पुल पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कराया जा रहा है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा यह आदेश दिया गया है कि संवेदक के Cost पर नये सिरे से इस भाग का कार्य कराया जाना है। उक्त के आलोक में नया Design प्रक्रियाधीन है तदोपरांत इसका नये सिरे से निर्माण कार्य कराया जाएगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

Next Post
साबरमती एक्सप्रेस कानपुर के पास पटरी से उतरी , हादसे के पीछे बड़ी साजिश?

साबरमती एक्सप्रेस कानपुर के पास पटरी से उतरी , हादसे के पीछे बड़ी साजिश?

विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, 3 बजे होगी चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनावों की अवधि को काफी छोटा रखना आयोग का अच्छा क़दम .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend