ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

साबरमती एक्सप्रेस कानपुर के पास पटरी से उतरी , हादसे के पीछे बड़ी साजिश?

UB India News by UB India News
August 18, 2024
in खास खबर, परिवहन
0
साबरमती एक्सप्रेस कानपुर के पास पटरी से उतरी , हादसे के पीछे बड़ी साजिश?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश में कानपुर के करीब साबरमती एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19168) आज सुबह 2.35 बजे पटरी से उतर गई. उसका इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकरा गया और पटरी से उतर गया. इसके बाद हादसे को लेकर कई तरह की अटकले लगनी शुरू हो गईं. बताया गया कि इंजन के आगे लगा कैटल गार्ड (Cattle Guard) किसी भारी चीज से टकरा कर टूट गया. इससे साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पूरे हादसे की जांच आईबी से कराने को कहा है. इस बात की जांच होगी कि कैसे इतना बड़ा बोल्डर रेल पटरी पर पहुंच गया.

हादसे के बाद अश्विनी वैष्णव ने एक ट्वीट करके कहा कि ‘साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और पटरी से उतर गया. उस पर तीखे प्रहार के निशान पाए गए हैं. सबूत सुरक्षित रखे गए हैं. आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है. यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई. यात्रियों के लिए अहमदाबाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई.’

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

वहीं साबरमती एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना पर उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि ‘ट्रेन संख्या 19168- साबरमती एक्सप्रेस, जो बनारस से अहमदाबाद जा रही थी, कानपुर के पास ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सभी यात्रियों को वापस कानपुर स्टेशन ले जाया गया, इसके लिए कुछ बसों की व्यवस्था की गई थी. एक स्पेशल गाड़ी के माध्यम से सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रवाना किया गया है. कानपुर-झांसी वाला मार्ग बाधित है और इस रूट की सभी ट्रेनों को डायवर्ट करके एक परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है.’

जबकि साबरमती एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेन्द्र चंद्र जोशी ने कहा कि जांच के बाद ही इस हादसे का असली कारण पता चलेगा. यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है. हमने यहां कुछ बसों की व्यवस्था की थी. रेलवे की टीम मौके पर मौजूद है. हम ट्रैक की बहाली का काम शुरू कर रहे हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, 3 बजे होगी चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनावों की अवधि को काफी छोटा रखना आयोग का अच्छा क़दम .............

उदयपुर के बाद अब जयपुर में बवाल, युवक की हत्या से भड़का आक्रोश, भारी पुलिस फोर्स तैनात

उदयपुर के बाद अब जयपुर में बवाल, युवक की हत्या से भड़का आक्रोश, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend