देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज छठी पुण्यतिथि है. इस मौके पर प्रधानमंत्री समेत बीजेपी के तमाम नेताओं ने उनकी समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर पहुंचकर श्रद्धांजलि ली. सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी. उनके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री को सदैव अटल पर श्रद्धांजलि देकर याद किया. उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी सदैव अटल पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी.
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 6वीं पुण्यतिथि है। अटल बिहारी का निधन 16 अगस्त 2018 को 83 साल की उम्र में हो गया था। उनकी समाधि सदैव अटल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी कई वरिष्ठ नेता पहुंचे।
दिल्ली में स्मृति स्थल पर हुई प्रार्थना सभा में राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मनोहर लाल खट्टर समेत NDA एलायंस और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी पहुंचे।
गृह मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा- प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने देश को सामरिक और आर्थिक रूप से मजबूत किया। जब भी देश में राजनीतिक शुचिता, राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा और सिद्धांतों के प्रति अडिगता की बात होगी, अटल जी को याद किया जाएगा।
इन नेताओं ने भी किया पूर्व प्रधानमंत्री को नमन
इनके अलावा कई और नेता भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल सदैव अटल पहुंचे. जेडीयू नेता संजय झा, नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देकर याद किया. इनके साथ ही गिरिराज सिंह, वीरेन्द्र कुमार, डॉ जीतेंद्र सिंह के अलावा कई अन्य नेता भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने सदैव अटल पहुंचे.
अटल बिहारी की बेटी ने भी दी पिता को श्रद्धांजलि
वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की गोद ली हुईं बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य भी अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने सदैव अटल स्मारक पहुंचीं. जहां उन्होंने अपने पिता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया.
16 अगस्त 2018 को हुआ था पूर्व पीएम का निधन
बता दें कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साल 1924 में हुआ था. वह आजादी के बाद देश के पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने पीएम के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया था. वह पहली बार 1996 में देश के प्रधानमंत्री बने. हालांकि उनकी सरकार कुछ दिनों बाद ही गिर गई. उसके बाद वह 13 अक्टूबर 1999 को दूसरी बार प्रधानमंत्री बने और उन्होंने पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा किया. 16 अगस्त 2018 को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली में आखिरी सांस ली.







