ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

थोक महंगाई दर में बड़ी गिरावट, जानें 3.36% से गिरकर कहां पहुंची मुद्रास्फीति

UB India News by UB India News
August 14, 2024
in TAZA KHABR, कारोबार
0
थोक महंगाई दर में बड़ी गिरावट, जानें 3.36% से गिरकर कहां पहुंची मुद्रास्फीति
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश की थोक मुद्रास्फीति यानी महंगाई दर जुलाई में घटकर 2.04 प्रतिशत हो गई। थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर जून 2024 में 3.36 प्रतिशत थी। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ”डब्ल्यूपीआई पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर जुलाई 2024 में 2.04 प्रतिशत रही, जबकि जून 2024 में ये 3.36 प्रतिशत थी।”

जुलाई 2024 में 3.08 प्रतिशत रही प्राथमिक उत्पादों की मुद्रास्फीति 

होलसेल प्राइस इंडेक्स के प्राथमिक उत्पादों की मुद्रास्फीति की वार्षिक दर जुलाई 2024 में 3.08 प्रतिशत रही, जबकि जून 2024 में ये 8.80 प्रतिशत थी। फ्यूल और बिजली की मुद्रास्फीति की वार्षिक दर बढ़कर 1.72 प्रतिशत हो गई, जो जून 2024 में 1.03 प्रतिशत थी। डीपीआईआईटी के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक के निर्मित उत्पाद की मुद्रास्फीति की वार्षिक दर जून 2024 में 1.43 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई 2024 में 1.58 प्रतिशत हो गई।

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

खुदरा मुद्रास्फीति भी 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची

जुलाई में होलसेल प्राइस इंडेक्स में दर्ज की गई गिरावट इस महीने के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों के अनुरूप रही। इस हफ्ते की शुरुआत में जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति 5 साल के निचले स्तर 3.54 प्रतिशत पर आ गई। करीब 5 साल में ये पहला मौका है जब खुदरा मुद्रास्फीति, भारतीय रिजर्व बैंक के 4 प्रतिशत के लक्ष्य से नीचे आई है। सितंबर 2023 से मुद्रास्फीति 6 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 इस साल जून में 5.08 प्रतिशत थी खुदरा महंगाई दर

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति इस साल जून में 5.08 प्रतिशत थी। जबकि बीते साल जुलाई में ये 7.44 प्रतिशत थी। भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति तैयार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है। आरबीआई ने अगस्त में आयोजित मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में रेपो रेट में लगातार 9वीं कोई बदलाव नहीं किया और 6.5 प्रतिशत पर बकरार रखा था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज का पंचांग

आज का पंचांग

by UB India News
August 5, 2026
0

📜 6 अगस्त 2026 का पञ्चांग- मुख्यांश 📜 दिनांक : 6 अगस्त 2026 ईस्वी वर्ष का 218 वाँ दिन ,...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

Next Post
वीर रक्षा फाउंडेशन, शारदा केयर द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीदों के परिवारों, युद्ध नायकों और वीर नारियों का किया सम्मान

वीर रक्षा फाउंडेशन, शारदा केयर द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीदों के परिवारों, युद्ध नायकों और वीर नारियों का किया सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान में 98 मजिस्ट्रेट और एक हजार जवान रहेंगे तैनात

स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान में 98 मजिस्ट्रेट और एक हजार जवान रहेंगे तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend