ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शानदार बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुले ………

UB India News by UB India News
August 13, 2024
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
शेयर बाजार में जोश बरकरार, सेंसेक्स नई ऊंचाई पर खुला, निफ्टी 24,400 के पार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शुक्रवार को शानदार बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुले। हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 375.79 अंकों की गिरावट के साथ 79,330.12 अंकों पर खुला। तो दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 47.45 अंकों की गिरावट के साथ 24,320.05 अंकों पर खुला। हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट के बाद बाजार में आज बड़ी खलबली मचने की संभावना थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी

बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई लेकिन अब मार्केट में रिकवरी देखी जा रही है। घरेलू शेयर बाजार के मौजूदा हालातों को देखते हुए इंडिया टीवी ने जाने-माने मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन के साथ खास बातचीत की और बाजार का आउटलुक जानने की कोशिश की।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

निवेशकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद सोमवार को अडाणी ग्रुप के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन अब ग्रुप के सभी शेयरों में अब शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। हालांकि, निवेशकों के मन में कई तरह के सवाल घूम रहे हैं, क्या उन्हें इस गिरावट से वाकई घबराने की जरूरत है? देश के जाने-माने मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने निवेशकों के इस बड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बाजार में सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि आज की इस गिरावट से निवेशकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। शेयर बाजार में इस तरह की उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।

अडाणी ग्रुप के निवेशक अभी क्या करें

संदीप जैन ने कहा कि इस तरह की परिस्थितियां ही बाजार को मोटिवेट करती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कंडीशन आने वाले समय के लिए बेहतर माहौल तैयार बनाती हैं। अडाणी ग्रुप के शेयरों में खरीदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि निवेशकों को अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए और जिन निवेशकों के पास अडाणी ग्रुप के शेयर हैं, उन्हें अभी होल्ड कर वेट एंड वॉच करना चाहिए।

पिछले हफ्ते शानदार बढ़त के साथ बंद हुए थे शेयर बाजार

बताते चलें कि पिछले हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 819.69 अंकों (1.04%) की बढ़त के साथ 79,705.91 अंकों पर बंद हुआ था तो निफ्टी भी 250.50 अंकों (1.04%) की बढ़त के साथ 24,367.50 अंकों पर बंद हुआ था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
पश्चिम एशिया में जंग के हालात! अमेरिका ने घातक पनडुब्बी और विमानवाहक पोत तैनात करने का दिया आदेश

पश्चिम एशिया में जंग के हालात! अमेरिका ने घातक पनडुब्बी और विमानवाहक पोत तैनात करने का दिया आदेश

बारिश के बाद बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति ,पटना सिटी में सड़क पर बह रही गंगा

बारिश के बाद बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति ,पटना सिटी में सड़क पर बह रही गंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend