ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेख हसीना को हटाने के पीछे दुनिया की सबसे बड़ी पॉवर!

UB India News by UB India News
August 12, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
शेख हसीना को हटाने के पीछे दुनिया की सबसे बड़ी पॉवर!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांग्लादेश की सत्ता से बेदखल की गई पूर्वं प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश में जारी हिंसक उपद्रवों के पीछे दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति अमेरिका की भूमिका होने का शक जाहिर किया है. उन्होंने करीबी लोगों को भेजे गए एक संदेश में शेख हसीना ने अपने सत्ता से बेदखल होने में अमेरिका की भूमिका की ओर इशारा किया है. इस बयान में कहा गया है कि इस पूरी साजिश में एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक की भूमिका सबसे ज्यादा है. ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय भारत में मौजूद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अमेरिका पर सेंट मार्टिन द्वीप न सौंपने के कारण उन्हें सत्ता से बेदखल करने का आरोप लगाया है.

शेख हसीना ने कहा कि सेंट मार्टिन द्वीप अमेरिका को हासिल हो जाने से उसे बंगाल की खाड़ी पर अपना असर डालने में मदद मिलती. शेख हसीना ने इसके साथ ही बांग्लादेश की जनता को कट्टरपंथियों के बहकावे में न आने की चेतावनी दी. अपने करीबी सहयोगियों के जरिये भेजे गए एक संदेश में हसीना ने कहा कि “मैंने इस्तीफा दे दिया, ताकि मुझे लाशों का जुलूस न देखना पड़े. वे छात्रों की लाशों पर सत्ता में आना चाहते थे, लेकिन मैंने ऐसा नहीं होने दिया, मैंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. मैं सत्ता में बनी रह सकती थी, अगर मैंने सेंट मार्टिन द्वीप की संप्रभुता को छोड़ दिया होता और अमेरिका को बंगाल की खाड़ी पर प्रभाव रखने दिया होता. मैं अपने देश के लोगों से विनती करती हूं, ‘कृपया कट्टरपंथियों के बहकावे में न आएं.’

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

वहीं शेख हसीना के करीबी अवामी लीग के नेताओं ने ढाका में तख्ता पलट के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि मई में ढाका का दौरा करने वाले एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक इसके लिए जिम्मेदार हैं. अवामी लीग के नेताओं में से एक ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत पीटर हास ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी का पक्ष लिया. पीटर हास का कार्यकाल जुलाई में खत्म हुआ था.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
पेरिस ओलंपिक में बिना गोल्ड के खत्म हो गया भारत का सफर……….

पेरिस ओलंपिक में बिना गोल्ड के खत्म हो गया भारत का सफर..........

बाजार पर एग्जिट पोल का दिखा कमाल, सेंसेक्स में 2000 पॉइंट्स बढ़ा, निफ्टी 600 पॉइंट्स पर कर रहा ट्रेड.

हिंडनबर्ग आरोप : कल शेयर बाजार पर क्या होगा असर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend