ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

KISNA (किसना) डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का मध्य प्रदेश में प्रवेश; इंदौर में हुआ पहला एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च

UB India News by UB India News
August 8, 2024
in इंदोर, कारोबार
0
KISNA (किसना) डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का मध्य प्रदेश में प्रवेश; इंदौर में हुआ पहला एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीते कुछ समय में मध्य प्रदेश के लोगों में डायमंड ज्वेलरी को लेकर रुझान काफी तेजी से बढ़ा है। ग्राहकों को इसकी आसान पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री के जाने-माने नाम, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने मध्य प्रदेश में भव्य प्रवेश किया है। पहला एक्सक्लूसिव शोरूम हाल ही में, अहिल्या नगरी, इंदौर में शहनाई रेजीडेंसी, होटल अमर विलास के सामने, एबी रोड, इंदौर खोला गया, जिसका भव्य उद्घाटन श्री घनश्याम ढोलकिया, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, हरि कृष्णा ग्रुप; श्री पराग शाह, डायरेक्टर किसना डायमंड ज्वेलरी, इंदौर शहर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं IBJA नेशनल प्रेजिडेंट श्री पृथ्वीराज कोठारी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह भारत में KISNA का 32वाँ शोरूम है।

उद्घाटन को विशिष्ट बनाते हुए मध्यप्रदेश के टॉप स्टूडेंट्स को ‘डायमंड्स ऑफ एमपी’ स्कॉलरशिप के माध्यम से सम्मानित किया गया। यह स्कॉलरशिप उन स्टूडेंट्स को प्रदान की गई, जिन्होंने वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश बोर्ड से कक्षा दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऐसे में इस तरह की पहल करने वाला यह भारत का पहला शोरूम बन गया है। किसना की समाज को वापस देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप, लॉन्च इवेंट के दौरान वृक्षारोपण अभियान का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही, ऑफर के रूप में किसना डायमंड पर 20% तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 25% तक की छूट की पेशकश कर रहा है।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

उद्घाटन के बारे में टिप्पणी करते हुए, श्री घनश्याम ढोलकिया, फाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर, हरि कृष्णा ग्रुप, ने कहा, “हम इंदौर में अपना पहला एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च करते हुए बेहद उत्साहित हैं। यह विस्तार हमारे ‘हर घर किसना’ विज़न के अनुरूप है, जहाँ हमारा लक्ष्य खुद को भारत के सबसे तेजी से बढ़ते ज्वेलरी ब्रैंड के रूप में स्थापित करना है, ताकि हम प्रत्येक महिला के डायमंड ज्वेलरी के सपने को साकार कर सकें। सभी मेधावी छात्रों को उनकी उपलब्धि और उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।”

लॉन्च को लेकर उत्साहित, श्री पराग शाह, डायरेक्टर, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, ने कहा, “मध्य प्रदेश में प्रवेश करने को लेकर बेहद उत्साहित है। इंदौर का बाजार परंपरा और आधुनिकता का अनोखा मिश्रण प्रस्तुत करता है, और हम इस जीवंत शहर में अपने नए स्टोर और सार्थक पेशकशों के माध्यम से ग्राहकों को सेवाएँ देने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हमारा नया शोरूम ग्राहकों को खरीदारी के बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगा, जो नवीनतम ट्रेंड्स के साथ स्थानीय पसंद का आदर्श मिश्रण शामिल करता है।”

फ्रेंचाइजी पार्टनर श्री संजय सर्राफ एवं सौरभ सर्राफ ने कहा, “किसना का गर्वित भागीदार होने के नाते, हम इस प्रतिष्ठित ब्रैंड को इंदौर में लाने के लिए अत्यंत प्रसन्न हैं। हमारा शोरूम एक शानदार और व्यक्तिगत शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे हर ग्राहक को उनकी पसंद की परफेक्ट ज्वेलरी मिले।”

गौरतलब है कि इंदौर में राज्य और जिला स्तर पर 10वीं और 12वीं कक्षा के शीर्ष छात्रों के अतिरिक्त विकलांग श्रेणी और जरूरतमंद श्रेणी के अंतर्गत भी स्कॉलरशिप प्रदान की गई। कक्षा 12वीं के अंतर्गत दो छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की गई। इन छात्रों में किला मैदान स्थित आरके मिशन विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अजय मौर्य (पिता परमेश्वर मौर्य), और बाल विनय मंदिर हायर सेकेंडरी एक्सीलेंस स्कूल की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं। वहीं, कक्षा 10वीं में भी दो छात्रों को स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया। इनमें परस्परनगर स्थित माधव विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अपर्णा मालू (पिता चन्दन मालू), और पलसीकर स्थित तीरथ बाई कालाचंद हायर सेकेंडरी स्कूल की तन्वी कुमावत (पिता संदीप कुमावत) के नाम शामिल हैं। विकलांग श्रेणी के अंतर्गत राजस्थान के आदित्य हुमाने और जरूरतमंद श्रेणी के अंतर्गत नियति पंड्या को इस विशेष स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया।

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी उच्च गुणवत्ता और अनूठी डिज़ाइन्स वाली ज्वेलरी के साथ अपने ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करती है। किसना शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, ‘डायमंड्स ऑफ एमपी’ स्कॉलरशिप की पहल कर रहा है, जो छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य को सँवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

Next Post
अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगाँठ पर दड़ा विद्यालय में अग्नि सुरक्षा सत्र का आयोजन

अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगाँठ पर दड़ा विद्यालय में अग्नि सुरक्षा सत्र का आयोजन

‘वरना जमानत भी नहीं बचा पाएंगे उम्मीदवार…

वक्फ कानून में संशोधन : एलजेपी का रुख, कमेटी को भेजे जाने के पक्ष में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend