ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेपाल में एक और हवाई हादसा, काठमांडू में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत

UB India News by UB India News
August 8, 2024
in खास खबर, दुर्घटना
0
नेपाल में एक और हवाई हादसा, काठमांडू में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेपाल के नुवाकोट में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। इसमें सवार पांचों यात्रियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रसुवा जाने वाले इस हेलीकॉप्टर में पांच व्यक्ति ही सवार थे। इसमें चार चीनी नागरिक भी शामिल थे। अभी नेपाल में गत गत 24 जुलाई को इसी तरह त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। उसके कुछ ही दिनों बाद यह हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इससे जाहिर होता है कि नेपाल में खराब प्रबंधन के कारण विमान दुर्घटनाएं बेहद आम हो गई हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

घटना आज की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हेलीकॉप्टर नेपाल के नुवाकोट के शिवपुरी इलाके दुर्घटना का शिकार हुआ। इसमें एक एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक सूत्र ने हिमालयन टाइम्स को बताया कि हेलीकॉप्टर काठमांडू से रवाना हुआ था और सयाफ्रुबेन्सी के रास्ते में था जब वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

RELATED POSTS

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

काठमांडू में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद हवाई अड्डे के प्रवक्ता सुभाष झा ने बताया कि एयर डायनेस्टी  का 9एन-एजेडी हेलीकॉप्टर दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से रसुवा के लिए उड़ान भरी थी. हेलीकॉप्टर नुवाकोट के शिवपुरी जिले में जैसे ही पहुंचा कि दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही टूटा संपर्क

पुलिस ने एक विज्ञपति जारी कर कहा कि उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही कंट्रोल से हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया. पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर हादसे में कुल पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई. इस हादसे में दो पुरुषों, एक महिला और पायलट के शव बरामद किए गए हैं. संपर्क टूटने के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई. आग लगने की वजह से शव बुरी तरह  से जल गए हैं. शवों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

by UB India News
July 30, 2026
0

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
बांग्लादेश के मुद्दे पर बिहार सरकार अलर्ट, बढ़ते बवाल पर बोले JDU नेता

बांग्लादेश के मुद्दे पर बिहार सरकार अलर्ट, बढ़ते बवाल पर बोले JDU नेता

नीतीश कुमार ने स्व. राजीव रंजन सिंह को दी श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार ने स्व. राजीव रंजन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend