ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांग्लादेश में स्थिति संवेदनशील और गंभीर : कांग्रेस

UB India News by UB India News
August 7, 2024
in खास खबर
0
बांग्लादेश में स्थिति संवेदनशील और गंभीर : कांग्रेस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांग्लादेश में आए सियासी भूचाल ने पूरे एशिया में परेशानी ला दिया है। एशियाई देश से लेकर यूरोप के तमाम देश तक, सभी की निगाहें बांग्लादेश पप टिकीं हुई हैं। आज भारत सरकार ने भी बांग्लादेश की सियासी संकट पर सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें सभी पार्टी के नेताओं से इस नाजुक मुद्दे पर बात की गई। बता दें कि बांग्लादेश के पीएम शेख हसीना ने इस्तीफे के बाद सीधा भारत की ओर रूख किया। वह एयरफोर्स की हिंडन एयरबेस पर रूकी हुई हैं। वहीं, जब इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हालात नाजुक है।

स्थिति संवेदनशील और गंभीर- मनीष तिवारी

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बांग्लादेश मुद्दे पर कहा, “बांग्लादेश में स्थिति संवेदनशील और गंभीर है। यह दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया के लिए चिंताजनक है। मुझे उम्मीद है कि दोनों सदनों में इस पर चर्चा होगी और सरकार इसे सुगम बनाएगी। बांग्लादेश मुद्दे पर चर्चा करना महत्वपूर्ण है।”

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

हम उनके साथ खड़े हैं- शशि थरूर

बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “जहां तक ​​भारत का सवाल है, बांग्लादेश के लोगों को सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण संकेत यह देना है कि हम उनके साथ खड़े हैं, भारत का कोई अन्य निहित स्वार्थ नहीं है। कुछ परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं, हिंदुओं के घरों, मंदिरों और व्यक्तियों पर हमले की। हम सभी ने कल लूटपाट की तस्वीरें देखीं। हो सकता है कि कुछ दिनों में स्थिति शांत हो जाए और स्थिर हो जाए, अगर ऐसा नहीं होता है, तो शरणार्थियों के हमारे देश में भाग जाने का भी खतरा है और यह गंभीर चिंता का विषय होगा।”

‘स्थिति पर बारीकी से नज़र’

आगे शशि थरूर ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हमारे उच्चायुक्त और हमारे कर्मचारी सुरक्षित हैं और स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। हम अभी भी नहीं जानते कि अंतरिम सरकार में कौन होगा। जमात-ए-इस्लामी के बढ़ते प्रभाव के बारे में भारत में कुछ समझ में आने वाली चिंताएं हैं, जिसने अतीत में भारत के प्रति बहुत शत्रुतापूर्ण रवैया अपनाया है, और ये हालात चीन और पाकिस्तान द्वारा संभावित हस्तक्षेप वाला लगता है। हम एक अस्थिर या दुश्मन पड़ोसी नहीं चाहते हैं।”

देखना बहुत चिंताजनक- कार्ति चिदंबरम

कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने कहा, “बांग्लादेश में जिस तरह की अराजकता और हिंसा है, उसे देखना बहुत चिंताजनक है। हमारी प्राथमिक चिंता वहां हमारे नागरिकों की सुरक्षा, सीमा सुरक्षा और बांग्लादेश में किस तरह की भविष्य की सरकार आएगी, यह है जहां तक ​​राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों का सवाल है, हम पूरी तरह से सरकार के साथ हैं। सरकार ने सुबह हम सभी को जानकारी दी।”

पॉलिसी में गड़बड़ी- पप्पू यादव

बांग्लादेश के मुद्दे पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “हालात ठीक नहीं हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी की याद आती है। जब हम संप्रभु संस्कृति, लोगों की सुरक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, देश की सुरक्षा की बात करते हैं, तो हमारी नीति महत्वपूर्ण हो जाती है। जब हमारा पड़ोसी देश दुश्मन बन जाता है, तो पॉलिसी में गड़बड़ी होती है। इस समय हमें सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है। चीन सफल हो गया है, क्योंकि वह बांग्लादेश पर नजर रख रहा था। हमें सावधान रहने की जरूरत है। भारत हमेशा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ में विश्वास करता रहा है। मुख्य बात यह है कि व्यापार के मामले में बांग्लादेश की भारत में रुचि खत्म हो रही है। यह अच्छी बात नहीं है।”

भारत पर भी पड़ेगा असर- प्रियंका चतुर्वेदी

बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, उसका असर भारत पर भी पड़ेगा। बांग्लादेश हमारा सीमावर्ती देश है। अगर बांग्लादेश में अराजकता होती है तो यह भारत के लिए अच्छा नहीं होगा। वहां मौजूद भारतीयों को कैसे वापस लाया जा सकता है और सीमाओं को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है, वहां हो रही अराजकता भारत में नहीं फैलनी चाहिए।”

मायावती ने कही ये बात

मामले पर मायावती ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश के तेज़ी से बदलते हुए राजनीतिक हालात के मद्देनज़र आज की सर्वदलीय बैठक अति महत्वपूर्ण, जिसमें सभी दलों द्वारा सरकार के फैसलों के साथ रहने का निर्णय उचित व ज़रूरी। बीएसपी भी इस मामले में केन्द्र सरकार के फैसलों के साथ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
बांग्लादेश में तख्तापलट का भारत पर क्या होगा असर?

बांग्लादेश में तख्तापलट का भारत पर क्या होगा असर?

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ

शेयर बाजार में 'मंगल', सेंसेक्स में 944 अंक का उछाल, निफ्टी में भी शानदार बढ़ोतरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend