ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भूस्खलन से कैसे तबाह हुआ वायनाड ,ISRO ने सैटेलाइट तस्वीरें की जारी ……..

UB India News by UB India News
August 3, 2024
in खास खबर, पटना, विज्ञान
0
भूस्खलन से कैसे तबाह हुआ वायनाड ,ISRO ने सैटेलाइट तस्वीरें की जारी ……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन हादसे की तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भूस्खलन से पहले वायनाड सुंदर और हरा भरा दिख रहा है। पेड़-पौधे भी देखे जा सकते हैं। रिहायसी इलाके भी हैं। हालांकि, हादसे के बाद बड़े हिस्से में केवल मलबा नजर आ रहा है। पेड़-पौधे गायब हो चुके हैं और घर भी मलबे में तब्दील हो चुके हैं।

केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से बड़ी तबाही आई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार इस हादसे में 308 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 200 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। ऐसे में मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। भूस्खलन की घटनाएं आमतौर पर उत्तर भारतीय राज्यों में ज्यादा होती हैं। हिमालय पर्वत श्रृंखला के नवीन वलित पर्वतों में बारिश होने पर बलुई जमीन आसानी से ढह जाती है। हालांकि, इस बार केरल के वायनाड में ऐसी घटना हुई है, जिसमें सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

कितना हुआ नुकसान ?

वायनाड लैंड स्लाइड की सेटेलाइट तस्वीरों से व्यापक नुकसान का पता चलता है। इसरो के हैदराबाद में मौजूद नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की उपग्रहों द्वारा ली गई हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें जारी की हैं। एनआरएससी ने वायनाड जिले के चूरलमाला की 30 जुलाई के भूस्खलन से पहले और बाद की तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि भूस्खलन से लगभग 86,000 वर्ग मीटर जमीन खिसक गई। 22 मई, 2023 को कार्टोसैट 3 उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीर और 31 जुलाई को भूस्खलन के एक दिन बाद RISAT उपग्रह द्वारा तस्वीरें ली गई थीं।

8 किमी लंबा भूस्खलन

NSRC ने कहा कि चूरलमला और उसके आसपास भारी बारिश के कारण मलबे का एक बड़ा प्रवाह शुरू हुआ था। 31 जुलाई की बहुत उच्च रिजॉल्यूशन वाली RISAT SAR तस्वीरें क्राउन से रन-आउट जोन के अंत तक मलबे के इसी भारी प्रवाह को दिखाती हैं। भूस्खलन के प्रवाह की अनुमानित लंबाई 8 किमी है। NRSC द्वारा जारी की गई तस्वीरों उसी स्थान पर पहले भी भूस्खलन होने के सबूत भी मिले हैं, जिससे साफ होता है कि क्राउन जोन एक पुराने भूस्खलन का ही पुनर्सक्रियन है।

86,000 वर्ग मीटर का स्क्रैप

भूस्खलन के मुख्य स्क्रैप का आकार 86,000 वर्ग मीटर है। मलबे के प्रवाह ने इरुविनपुझा और मुंडक्कई नदी के मार्ग को चौड़ा कर दिया, जिससे इसके किनारे टूट गए और बहाव ने किनारे बसे गांव और घरों को तबाह कर दिया। इसरो की इन तस्वीरों को समझाते हुए ग्राउंड ज़ीरो के एक डीटेल्ड WT किया है

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
प्रयागराज की घटना पर पर सीएम योगी की नजर ,गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, एफआईआर दर्ज

लव जिहाद पर योगी सरकार और सख्त, ताउम्र सड़ना पड़ेगा जेल में.........

अमेरिकी रिपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन दिखी गिरावट

घरेलू बाजार पर जियोपॉलिटिकल टेंशन का असर, सेंसेक्स 950 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी 320 अंक की गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend