ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर आज इंडिया गठबंधन का आक्रोश मार्च………..

UB India News by UB India News
July 21, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर आज इंडिया गठबंधन का आक्रोश मार्च………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक तरफ सीएम नीतीश कुमार बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर समीक्षा बैठक कर अपने अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर विपक्ष लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर बिहार सरकार को सड़क से सदन तक घेरने की बड़ी तैयारी कर रहा है. बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले विपक्षी पार्टियां राज्यभर में आक्रोश मार्च निकालने वाली हैं. वहीं इस बार विधानसभा सत्र के दौरान भी राज्य सरकार को घेरने की बड़ी तैयारी है.

वहीं इससे पहले बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर आज इंडिया गठबंधन का आक्रोश मार्च निकलेगा. दरअसल आज विपक्ष पार्टियों के ओर से बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में आज आक्रोश मार्च निकाला जाएगा. पटना में भी इनकम टैक्स गोलंबर से जिला मुख्यालय तक मार्च निकाला जाएगा. यह आक्रोश मार्च आरजेडी के अगुआई में शुरू होगा. हालांकि इस आक्रोश मार्च के समर्थन में कांग्रेस, माले के समर्थक भी मौजूद रहेंगे.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है. दरअसल क्राइम कंट्रोल और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर शुक्रवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग आयोजित हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो इस बैठक में राज्य और जिला प्रशासन के आलाधिकारी शामिल हुए. बैठक में फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री ने लापरवाह  पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दे दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पेट्रोलिंग में बिल्कुल भी लापरवही नहीं की जाए. बिहार में बढ़ते अपराध पर नाराज में नीतीश कुमार ने पुलिस अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए हैं. इस मौके पर उन्होंने काफी तल्ख अंदाज में कहा कि लापरवाह पुलिसकर्मी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. उन पर सख्त कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए. सीएम ने इसकी निरंतर निगरानी की बात कही. मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया कि रात्रि एवं पैदल पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरीय अधिकारी क्षेत्र में जाकर रात में स्वयं औचक निरीक्षण करें.

बैठक में बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से यह बताया गया कि कैसे राज्य में आपराधिक घटनाओं में कमी आई है. ऑर्गेनाइज क्राइम पैटर्न  के अलावा,रंगदारी की घटनाओंपर भी जोनल और जिला स्तर पर मुख्यमंत्री को फीडबैक दिया गया. डायल 1112 के माध्यम से राजधानी पटना समेत कई जिलों में क्राइम कंट्रोल कैसे हो रहा है इसके बारे में विशेष जानकारी सीएम को दी गई. डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में कम को बताया गया कि संगीन अपराधों में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर क्या कुछ कार्रवाई हुई है हत्या के मामले में किस कदर कमी आई है.

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में शामिल रहे पुलिस के आला अधिकारियों को कहा किअपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं। यह काम समय पर होना चाहिए ताकि दोषियों को समय पर  सजा दिलाई जा सके.
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी  60 फीसद हत्याएं भूमि विवाद की वजह से होती है. हालांकि यह अब घट रहा है. उन्होंने कहा कि जमीन का सर्वे व सेटेलमेंट का काम तेजी से पूरा किया जाए. इससे जमीन विवाद की वजह से होने वाले अपराध में तेजी से कमी आएगी. मुख्यमंत्री ने  निर्देश दिया कि शराबबंदी कानून पर विशेष नजर रखी जाए. गड़ब़ड़ी करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई हो. इसमें जो पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं उनकी पहचान भी कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए. सीएम ने अवैध खनन रोकने को लेकर भी सख्ती बरतने का निर्देश दिया है.

वहीं सीएम ने बिहार में सांप्रदायिक सद्भाव कायम रहने को लेकर पुलिसकर्मियों के काम की प्रशंसा भी की. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस ने इस दिशा मेें बेहतर काम किया है. मुख्यमंत्री ने यह कहा कि प्रशासन और पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ असमाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखे. वहीं सीएम ने कहा कि थाने में फरियाद लेकर आने वाले लोगाें के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि उनकी बातें सुनी जा रही हैं.

विपक्ष के मार्च पर सम्राट चौधरी का निशाना

बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ महागठबंधन के दल आक्रोश मार्च निकाल रहे हैं. वहीं इसी बीच अपराध को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इन लोगों को यह आंकड़ा निकालना चाहिए कि 15 साल तक लालू प्रसाद यादव ने किस तरह का राज चलाया था. बिहार में कानून का राज खत्म किया था. लालू जी को सबसे पहले चाहिए था कि 15 साल तक जो बिहार के लोगों के साथ अन्याय किया था वो क्या था.

आज विपक्ष पार्टियों के ओर से बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में आज आक्रोश मार्च निकाला जाएगा. पटना में भी इनकम टैक्स गोलंबर से जिला मुख्यालय तक मार्च निकाला जाएगा. यह आक्रोश मार्च आरजेडी के अगुआई में शुरू होगा. हालांकि इस आक्रोश मार्च के समर्थन में कांग्रेस, माले के समर्थक भी मौजूद रहेंगे.

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर तेजस्वी यादव लगातार साध रहे नीतीश सरकार पर निशाना

बिहार में बढ़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विपक्ष भी लगातार हमलावर है. दरअसल तेजस्वी यादव पिछले एक साल के आंकड़ों का हवाला देकर प्रेस रिलीज जारी कर रहे है जिसमें हर रोज बिहार में जो आपराधिक घटनाएं घट रही है. उसके आंकड़े को जारी कर ना सिर्फ सरकार को घेर रहे हैं. बल्कि जनता को ये भी बताने की कोशिश कर रहे हैं कि नीतीश सरकार लॉ एंड ऑर्डर संभालने में पूरी तरह से नाकाम हो रही है.
तेजस्वी यादव X पर पोस्ट कर लिखा-
उच्च कोटि के दूतों द्वारा प्रमाणित डबल इंजन संचालित बीजेपी-एनडीए शासित बिहार में विगत चंद घंटों में घटित चंद बकौल सरकार शुद्ध, सात्विक और मांगलिक घटनाएं:-
* पूर्वी चंपारण में पति-पत्नी की चाकू मार निर्मम हत्या
* सारण में ट्रिपल मर्डर, पिता और दो नाबालिग बेटियों की हत्या
* मढ़ौरा, छपरा में युवक-युवती की हत्या
* पटना में फैमिली प्लानिंग अधिकारी की गोली मार हत्या
* बाढ़, पटना में किशोर की हत्या!
* सासाराम में युवक की हत्या!
• गोपालगंज में राजद के पंचायत अध्यक्ष की निर्मम हत्या
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
UPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने इस्तीफा दिया ,निजी कारणों का दिया हवाला: सूत्र

UPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने इस्तीफा दिया ,निजी कारणों का दिया हवाला: सूत्र

क्या संविधान की दुहाई देने वाला विपक्ष भारत की संघीय व्यवस्था को ही तार-तार कर रहा…………………

क्या संविधान की दुहाई देने वाला विपक्ष भारत की संघीय व्यवस्था को ही तार-तार कर रहा.....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend