ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

UPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने इस्तीफा दिया ,निजी कारणों का दिया हवाला: सूत्र

UB India News by UB India News
July 21, 2024
in TAZA KHABR, कैरियर
0
UPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने इस्तीफा दिया ,निजी कारणों का दिया हवाला: सूत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने मई 2029 में अपने कार्यकाल की समाप्ति से पहले व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा “प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर मामले के सामने आने के बाद यूपीएससी से जुड़े विवादों और आरोपों से किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है।”

UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि इस्तीफे के बाद सामाजिक और धार्मिक कामों पर ध्यान देंगे। उन्होंने 14 दिन पहले अपना इस्तीफा कार्मिक विभाग (DOPT) को भेजा था, इसकी जानकारी आज (20 जुलाई को) सामने आई है।

RELATED POSTS

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। उनका कार्यकाल मई 2029 तक था। उन्होंने 16 मई 2023 को UPSC के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी।

राज्यसभा सांसद ने कहा- विवादों के बीच पद से हटाया गया
इस्तीफे की जानकारी आने के बाद मनोज सोनी ने कहा है कि उनका इस्तीफा ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के विवादों और आरोपों से किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है। वहीं, कांग्रेस लीडर और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने चेयरमैन के इस्तीफे पर कहा है कि उन्हें UPSC से जुड़े विवादों के बीच पद से हटाया गया है।

उन्होंने कहा कि 2014 से अबतक लगातार संवैधानिक बॉडी की शुचिता बुरी तरह प्रभावित हुई है।

मनोज सोनी के कार्यकाल में IAS सिलेक्शन से जुड़े विवाद सामने आए
मनोज सोनी के कार्यकाल के दौरान IAS ट्रेनी पूजा खेडकर और IAS अभिषेक सिंह विवादों में रहे। इन दोनों पर OBC और विकलांग कैटेगरी का गलत फायदा उठाकर सिलेक्शन लेने का आरोप लगा। पूजा खेडकर ने लो विजन का हवाला देते हुए विकलांग कैटेगरी से सिलेक्शन हासिल किया था।

अभिषेक सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा विकलांग कैटेगरी से पास की थी। उन्होंने लोकोमोटिव डिसऑर्डर यानी खुद को चलने-फिरने में अक्षम बताया था। अभिषेक ने अपने एक्टिंग करियर के लिए IAS से इस्तीफा दे दिया था।

‘यूपीएससी चेयरमैन बनने के इच्छुक नहीं थे मनोज सोनी’

एक सूत्र ने बताया, “यूपीएससी चेयरमैन ने एक पखवाड़े पहले निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था। इसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।” सूत्रों ने बताया कि सोनी यूपीएससी चेयरमैन बनने के इच्छुक नहीं थे और उन्होंने पद से मुक्त होने का अनुरोध किया था। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि तब उनका अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया था।

उन्होंने कहा कि सोनी अब “सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों” के लिए अधिक समय देना चाहते हैं।

बता दें कि प्रख्यात शिक्षाविद् मनोज सोनी (59) ने 28 जून 2017 को आयोग के सदस्य के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने 16 मई, 2023 को यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी। उनका कार्यकाल 15 मई, 2029 को समाप्त होना था। सूत्रों के अनुसार, सोनी यूपीएससी अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं थे और उन्होंने पद से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था, लेकिन तब उनका अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि सोनी अब ‘‘सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों’’ पर अधिक समय देना चाहते हैं। यह घटनाक्रम इसलिए महत्व रखता है, क्योंकि यूपीएससी ने शुक्रवार को कहा था कि उसने परिवीक्षाधीन IAS अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ कई कार्रवाई शुरू की हैं, जिनमें फर्जी पहचान दस्तावेज के जरिए सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के अधिक मौके पाने के आरोप में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराना शामिल है।

जब से खेडकर द्वारा सत्ता और विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है, सोशल मीडिया पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों द्वारा फर्जी प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल के दावों और प्रतिदावों की भरमार है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 17, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

by UB India News
August 17, 2026
0

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नेवी नगर में भारतीय नौसेना के एक नाविक और उसके दो बच्चों (उम्र दो...

Next Post
क्या संविधान की दुहाई देने वाला विपक्ष भारत की संघीय व्यवस्था को ही तार-तार कर रहा…………………

क्या संविधान की दुहाई देने वाला विपक्ष भारत की संघीय व्यवस्था को ही तार-तार कर रहा.....................

हरियाणा कांग्रेस के विधायक को ईडी ने किया गिरफ्तार, धन शोधन मामले में हुई है गिरफ्तारी

हरियाणा कांग्रेस के विधायक को ईडी ने किया गिरफ्तार, धन शोधन मामले में हुई है गिरफ्तारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend