ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जीतन सहनी हत्या : सीएम ने डीजीपी को सख्त निर्देश दिया कि जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई की जाए

UB India News by UB India News
July 17, 2024
in पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार , आज मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए भाग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई. जिसके बाद प्रदेश में विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर हो चुकी है. इस मर्डर के बाद से प्रदेश में बवाल बढ़ता जा रहा है. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम ने मुकेश सहनी के पिता की असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि जीतन सहनी की हत्या अत्यंत दुखद घटना है. इसके साथ ही उन्होंने मुकेश सहनी को कॉल कर संवेदनाएं व्यक्त की. सीएम ने डीजीपी को सख्त निर्देश दिया कि जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई की जाए.

नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

नीतीश कुमार के अलावा कई नेताओं ने इस हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जेडीयू नेता संजय झा ने घटना पर कहा कि वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की हत्या अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है. बिहार पुलिस पर मुझे पूरा विश्वास है कि वह दोषियों को जल्द से जल्द सजा देगी. उपेंद्र कुशवाहा ने भी सहनी के पिता की हत्या पर दुख जताया और कहा कि यह खबर सुनकर मर्माहत हूं. सीएम नीतीश से आग्रह करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो.

 पप्पू यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

वहीं, इस घटना पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि बिहार से नीतीश कुमार का सुशासन गायब है. विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर जुबानी हमला करती नजर आ रही है.  आरजेडी नेता सुनील सिंह ने कहा कि बिहार की विधि व्यवस्था बिगड़ती जा रही है. प्रदेश में कभी भी किसी मंत्री की हत्या हो सकती है.

 मुकेश सहनी के पिता की आज शाम 7 बजे अंतिम संस्कार

आज शाम 7 बजे मुकेश सहनी अपने पिता जीतन सहनी का अंतिम संस्कार करेंगे. आपको बता दें कि घर में घुसकर मुकेश साहनी के पिता की हत्या की गई. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. 70 वर्षीय जीतन साहनी दरभंगा में अकेले ही रहते थे. रात में घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
गुलाब यादव और संजीव हंस हैं बिजनेस पार्टनर !

गुलाब यादव और संजीव हंस हैं बिजनेस पार्टनर !

बिहार में स्ट्रेटजी बदल सकते हैं BJP-JDU !

बिहार में स्ट्रेटजी बदल सकते हैं BJP-JDU !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend