विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के पिता जीतन साहनी की हत्या कर दी गई है. पुलिस की मानें तो शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है. हत्या इतनी बेहरमी से की गई है कि पेट से आंतें और चेहरे से आंखें बाहर आ गईं.
तस्वीरों को देखने से ऐसा लग रहा है कि चाकू से कई बार हमला किया है. हालांकि अभी हत्या कैसै हुई और क्यों हुई? इस पर पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
जानकारी के अनुसार मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के पिता जीतन साहनी जिस कमरे में सो रहे थे वहीं उन पर हमला किया गया है कमरे में पहुंची तो चारों ओर खून फैला हुआ था. यह मुकेश सहनी का पैतृक आवास है. लेकिन सहनी के पिता आलीशान घर को छोड़कर ईंट के जर्जर घर में रहते थे. यहां उनके पिता अकेले ही रहते थे. यहां पास में ही मुकेश सहनी का बंगला है. लेकिन पिता उसमें नहीं रहते थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि जीतन साहनी बहुत सहज और समाजिक व्यक्ति थे.
शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है. हत्या इतनी बेहरमी से की गई है कि पेट से आंतें और चेहरे से आंखें बाहर आ गईं. तस्वीरों को देखने से ऐसा लग रहा है कि चाकू से कई बार हमला किया है. हालांकि अभी हत्या कैसै हुई और क्यों हुई? इस पर पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
परिजन ने क्या कहा?
परिजन ने बताया कि रात में 11 बजे उनसे बात हुई थी. जब सुबह उन्होंने गेट नहीं खोला तो लोगों के घर से पीछे जाकर देखा. तो पता चला कि दरवाजा टूटा हुआ था. जब लोगों ने अंदर देखा तो आलमीरा भी टूटी पड़ी थी और अंदर शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं.
सहनी के परिवार में कौन-कौन?
जीतन साहनी के 2 बेटे हैं- मुकेश सहनी और संतोष सहनी, दोनों बेटे बाहर रहते हैं. जीतन सहनी गांव में स्थित घर में अकेले रहते थे. मुकेश सहनी की मां का निधन 8 साल पहले ही हो गया है. एक बेटी रिकूं सहनी है, जिनकी शादी पहले ही हो गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. जांच के लिए SIT गठित कर दी है.
कौन है मुकेश सहनी?
बता दें कि मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. फिलहाल सहनी की पार्टी का गठबंधन इंडिया गठबंधन के साथ है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सहनी भी बिहार से बाहर हैं.
मुकेश सहनी के पिता की हत्या को लेकर अब सीबीआई से जांच कराने की मांग उठने लगी है. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने कहा कि विकासशील पार्टी के संरक्षक मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या बेहद निंदनीय है. दोषियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जल्द से जल्द अपराधियों को चिह्नित कर उचित कार्रवाई की जाएगी. मुकेश सहनी एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी और मेरी पार्टी की गहरी संवेदनाएं हैं.







