ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में 2 बच्चों की निर्मम हत्या ,बच्चों के बंधे थे हाथ-पैर, शरीर पर थे चोट के निशान……

UB India News by UB India News
July 16, 2024
in अपराध, खास खबर, पटना
0
पटना में 2 बच्चों की निर्मम हत्या ,बच्चों के बंधे थे हाथ-पैर, शरीर पर थे चोट के निशान……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बच्चों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वह किसके पास जाते हैं, किससे मिलते हैं, क्या बातें करते हैं और उनकी दोस्ती-दुश्मनी किससे है… ऐसे सवालों का जवाब अगर पटना के इन दो बच्चों के परिजनों को पता होता तो शायद वह अपने घर के चिराग को बुझने से रोक पाते। पटना में सोमवार सुबह जिन बच्चों की लाश मिलीं, उनके गायब होने की जानकारी रविवार की रात ही पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने केस नहीं लिया और खोजबीन भी नहीं की। जिस तरह से हत्या हुई है, उसे देखकर साफ लग रहा है कि किसी रंजिश में इन दो बच्चों (विवेक और प्रत्यूष ) को मारा गया है। किसी वारदात को देख लेने या किसी दुश्मनी के कारण ही अमूमन ऐसी हत्या होती है। पटना में दो बच्चों की हत्या पीट-पीट कर की गई और उनकी आंखें भी निकाल ली गई हैं।

दोनों बच्चों की बलि देने का आरोप
सड़क जामकर हंगामा कर रहे हैं लोगों का आरोप है कि पुलिस अगर सही समय पर एक्शन लेती तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। ऐसी निर्मम हत्या आज तक नहीं देखी थी। अपराधियों ने बच्चों की आंखें तो फोड़ दी। इतना ही नहीं जीभ और सीने पर चाकू से वार कर दिया। विवेक के पिता का आरोप है कि ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट का काम रूका हुआ है। इसी को शुरू करने के लिए दोनों बच्चों की बलि दी गई।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

पटना के गर्दनीबाग इलाके में 11 और 12 साल के 2 बच्चों की हत्या हुई है। सोमवार सुबह दोनों के शव मिले हैं। दोनों पड़ोसी थे। बच्चों के हाथ-पैर बंधे थे, शरीर पर चोट के निशान थे। 12 साल के विवेक के पिता विनोद कुमार का आरोप है कि बच्चों की आंखें फोड़ी गई है। जीभ और सीने में चाकू मारा गया है। रस्सी से दोनों के हाथ बंधे थे।

पिता का आरोप है कि कई दिनों से ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट का काम रुका हुआ था। उसे शुरू करने के लिए बच्चों की बलि दी गई है। ग्रीन सिटी में बच्चों की हत्या कर के शवों को यहां फेंका गया है।

इधर, गुस्साए लोगों ने पटना के बेऊर स्थित 70 फीट सड़क के पास सड़क जाम कर दिया है। आगजनी हुई है। लोगों का प्रदर्शन जारी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

दोनों बच्चों के शव सड़क किनारे पानी से भरे गड्‌ढे में पड़े थे। मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों की नजर शवों पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देर रात से गर्दनीबाग इलाके के तीन बच्चे गायब थे।

जिन बच्चों के शव मिले हैं वे गर्दनीबाग थाना क्षेत्र सरिस्ताबाद मोहल्ले के रहने वाले थे। एक बच्चे का नाम विवेक (12) है। जबकि, दूसरे का नाम प्रत्यूष (11) है। प्रत्यूष घर का इकलौता था। विवेक चौथी में पढ़ता था। जबकि, प्रत्यूष 6वीं में पढ़ता था। परिवार ने देर रात ही बच्चों के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने एक्शन नहीं लिया।

परसा, जक्कनपुर, कंकड़बाग, पत्रकार नगर, रामकृष्णा नगर, गर्दनीबाग,बेऊर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है।  मृत विवेक के पिता विनोद कुमार ने पुलिस पर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे रविवार शाम को घर से खेलने निकले थे। उसके बाद अचानक लापता हो गए। काफी प्रयास के बाद जब दोनों का सुराग नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना गर्दनीबाग थाने को दी। रविवार करीब 10:00 बजे के आसपास जब गर्दनीबाग थाना को सूचना दिया गया तो थाना के एक सिपाही ने बताया कि अभी कोई पदाधिकारी नहीं है। सोमवार सुबह आकर इसकी जानकारी दीजिए। इसके बाद परिवार के सभी लोग रात भर दोनों बच्चे को खोजते रहे। सुबह में यह सूचना मिली कि दो बच्चे का शव 70 फीट के नजदीक एक पानी भरे गड्ढे में फेंका हुआ है। विनोद कुमार ने कहा कि अगर रात में ही पुलिस कोई कार्रवाई करती तो शायद बच्चों की जान बच सकती थी। वरीय अधिकारियों से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 167 अंक उछलकर 80,600 के पार निकला, निफ्टी में भी शानदार तेजी

गोलियों की गूंज से फिर दहल उठा अमेरिका, बर्मिंघम में फायरिंग की घटनाओं में 7 लोगों की मौत

गोलियों की गूंज से फिर दहल उठा अमेरिका, बर्मिंघम में फायरिंग की घटनाओं में 7 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend