ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहले चीन अब अमेरिका को अजीत डोभाल की दो टूक, गार्सेटी की धमकी के बीच फोन कर सुनाई खरी-खरी

UB India News by UB India News
July 14, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पहले चीन अब अमेरिका को अजीत डोभाल की दो टूक, गार्सेटी की धमकी के बीच फोन कर सुनाई खरी-खरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में तैनात अमेरिकी राजूदत एरिक गार्सेटी की धमकी भरा लहजा कोई भूला नहीं होगा. उनकी बातों से साफ था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया रूस दौरे से अमेरिका नाराज है और दोनों देशों के रिश्तों में थोड़ी अनबन है. वैसे दोस्तों का नाराज होना बनता है, लेकिन उसकी भी एक लक्ष्मण रेखा होती है. और गार्सेटी अपने बयान में वह रेखा क्रॉस कर गए. भारत के खिलाफ धमकी भरे लहजे में दिए इस बयान का जवाब देना भी लाजमी था. ऐसे में भारत के ‘जेम्स बॉन्ड’ के नाम से मशहूर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल भी एक्टिव हो गए और उन्होंने शुक्रवार शाम अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन को फोन लगा दिया. इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि भारत के बिना अमेरिका का भी काम नहीं चलेगा.

अमेरिका को भारत के साथ मिलकर करना होगा काम
विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच हुई बातचीत की जानकारी दी है. इसमें बताया कि डोभाल और सुलिवन ने शांति और सुरक्षा के लिए वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर बात की. इसके साथ ही उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए ‘साथ मिलकर’ काम करने की जरूरत दोहराई. इस बयान में कहा गया कि दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने भारत-अमेरिका संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई, जो ‘साझा मूल्यों और सामान्य रणनीतिक और सुरक्षा हितों’ पर बने हैं.

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘उन्होंने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों और जुलाई 2024 में और बाद में होने वाले क्वाड फ्रेमवर्क के तहत आगामी उच्च-स्तरीय कार्यक्रमों पर चर्चा की.’

पीएम मोदी की रूस यात्रा से अमेरिका नाराज
दोनों देशों के एनएसए के बीच फोन पर यह बातचीत भारत में तैनात अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी द्वारा रूस के साथ भारत के रिश्तों की आलोचना करने के एक दिन बाद हुई है. गार्सेटी ने गुरुवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि जब दूसरे देश नियमों पर आधारित व्यवस्था के खिलाफ जाते हैं तो भारत और अमेरिका को लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कायम रखना चाहिए.

सम्मान-सम्मान कहकर ये क्या कह गए थे गार्सेटी
प्रधानमंत्री मोदी की इस हफ्ते मॉस्को यात्रा का कोई जिक्र किए बिना गार्सेटी ने कहा था, ‘मैं जानता हूं … और मैं सम्मान करता हूं कि भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता पसंद करता है. लेकिन संघर्ष के समय में, रणनीतिक स्वायत्तता जैसी कोई चीज नहीं होती है. हमें, संकट के क्षणों में, एक-दूसरे को जानना होगा. मुझे परवाह नहीं है कि हम इसे क्या शीर्षक देते हैं, लेकिन हमें यह जानना होगा कि हम भरोसेमंद दोस्त, भाई-बहन, सहकर्मी हैं.’

रूस के यूक्रेन पर आक्रमण का जिक्र करते हुए, अमेरिकी दूत ने कहा कि ‘अब कोई भी युद्ध दूर नहीं है’. उन्होंने कहा, ‘अब कोई भी युद्ध दूर नहीं है और हमें न केवल शांति के लिए खड़े होना चाहिए, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए कि जो लोग शांतिपूर्ण नियमों से नहीं खेलते हैं, उनकी युद्ध मशीनें बेरोकटोक जारी न रहें.’

गार्सेटी ने सीमाओं की पवित्रता बनाए रखने के महत्व को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे भारत को यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि सीमाएं कितनी महत्वपूर्ण हैं… कि जब हम उन सिद्धांतों पर कायम रहते हैं और साथ खड़े होते हैं, तो हम दिखा सकते हैं कि सिद्धांत हमारी दुनिया में शांति की पथ प्रदर्शक रोशनी हैं और साथ मिलकर दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हमारी क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ा सकते हैं.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
7 राज्यों के 13 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस 4, टीएमसी 3, भाजपा 2, AAP-निर्दलीय को 1-1 सीट

7 राज्यों के 13 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस 4, टीएमसी 3, भाजपा 2, AAP-निर्दलीय को 1-1 सीट

बिहार में बीते 24 घंटों में बिजली गिरने से 21 की मौत, CM ने पीड़ितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान

बिहार में बीते 24 घंटों में बिजली गिरने से 21 की मौत, CM ने पीड़ितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend