ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान में मुहर्रम के दौरान आतंकवादी हमलों की आशंका , सरकार ने पूरे देश में किया सेना की तैनाती का फैसला

UB India News by UB India News
July 9, 2024
in TAZA KHABR
0
पाकिस्तान में मुहर्रम के दौरान आतंकवादी हमलों की आशंका , सरकार ने पूरे देश में किया सेना की तैनाती का फैसला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुहर्रम के मौके पर पाकिस्तान की सरकार डरी और सहमी हुई नजर आ रही है। पाकिस्तान सरकार ने शिया रैलियों पर आतंकवादी हमलों की आशंका के बीच मुहर्रम के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे देश में सेना तैनात करने का फैसला किया है। इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम सोमवार से शुरू हो गया है। शिया मुसलमान इस्लाम के पैगंबर के नाती हुसैन इब्न अली की शहादत की याद में महीने के पहले दस दिनों के दौरान जुलूस निकालते हैं।

अनिश्चितकाल तक होगी सेना की तैनाती

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने प्रांतों के अनुरोध के बाद नियमित सेना की टुकड़ियों को तैनात करने का फैसला किया है। मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, सेना की तैनाती अनिश्चितकाल तक लागू रहेगी। अधिसूचना में कहा गया है, “तैनाती वापस लेने की तिथि सभी हितधारकों के बीच आपसी परामर्श के बाद तय की जाएगी।”

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

सोशल मीडिया से डर गई सरकार

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने मुहर्रम के दौरान ‘नफरत फैलाने वाली सामग्री’ को नियंत्रित करने के मकसद से सोशल मीडिया मंच ‘यूट्यूब’, ‘व्हाट्सऐप’, ‘फेसबुक’, ‘इंस्टाग्राम’ और ‘टिकटॉक’ पर 13 से 18 जुलाई तक बैन लगाने का निर्णय लिया है। इससे पहले पंजाब प्रांत की सरकार ने चार महीने से अधिक समय तक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिबंध लगाया हुआ था।

‘दुष्ट मीडिया’ और ‘डिजिटल आतंकवाद’

गौरतलब है कि, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पहले ही सोशल मीडिया को ‘दुष्ट मीडिया’ और ‘डिजिटल आतंकवाद’ करार दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने इन सोशल मीडिया मंचों से लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया था। इसका असर अब  मुहर्रम के अवसर पर देखने को मिल रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

Next Post
जानें भारत के लिए क्यों खास है PM मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा, जहां चार दशक बाद जा रहा है कोई भारतीय प्रधानमंत्री

जानें भारत के लिए क्यों खास है PM मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा, जहां चार दशक बाद जा रहा है कोई भारतीय प्रधानमंत्री

युद्ध के बजाए शांति के रास्ते से समाधान संभव है, पुतिन से मुलाकात में बोले पीएम मोदी

युद्ध के बजाए शांति के रास्ते से समाधान संभव है, पुतिन से मुलाकात में बोले पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend