ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फ्रांस में यूपी वाला खेल !

UB India News by UB India News
July 9, 2024
in TAZA KHABR
0
फ्रांस में यूपी वाला खेल !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सात समंदर पार फ्रांस के संसदीय चुनाव की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. यहां जीत की दहलीज पर खड़ी एक एंटी मुस्लिम पार्टी को रोकने के लिए ऐन मौके पर विरोधी दलों ने गठबंधन बना लिया और फिर क्या था. एक झटके में पूरा खेल बिगड़ गया. ठीक कुछ ऐसा जैसा हमने लोकसभा चुनाव में अपने यूपी में देखा था. यूपी में बड़ी जीत हासिल करने की दहलीज पर खड़ी बताई जा रही देश की दक्षिणपंथी पार्टी भाजपा को रोकने के लिए चुनाव से ऐन पहले अखिलेश यादव और राहुल गांधी की पार्टियों के बीच गठबंधन हुआ था. फिर जब नतीजे आए तो सभी चुनावी पंडितों के अनुमान धरे के धरे रह गए.

किसी को भी अनुमान नहीं था कि यूपी में भाजपा को शिकस्त मिलेगी. लेकिन, ऐसा हुआ और सपा राज्य की 37 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई. कांग्रेस को भी छह सीटें मिलीं. बीते 2019 में प्रचंड जीत हासिल करने वाली भाजपा 33 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी बन गई.

RELATED POSTS

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

यूपी जैसे नतीजे
फ्रांस के संसदीय चुनाव के नतीजे काफी हद तक यूपी जैसे रहे. दरअसल, एक दिन पहले सोमवार को फ्रांस के चुनावी नतीजे आए थे. इसमें जीत की प्रबल दावेदार बताई जा रही धुर दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली 143 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर आ गई. जबकि केवल एक सप्ताह पहले उस पार्टी के 300 से अधिक सीटें जीतने का अनुमान जताया जा रहा था.

दरअलस, हुआ यह कि 30 जून (रविवार) को पहले चरण का चुनाव हुआ था. उस चुनाव में नेशनल रैली बड़ी जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही थी. ऐसे में उसकी बढ़त देख उसके सभी विरोधी दल भयभीत हो गए. इसमें राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की पार्टी और वामपंथी दल थे. पहले चरण के चुनाव के बाद वामपंथी दल अपने सारे मतभेद भूलकर एक नया एंटी-नेशनल रैली गठबंधन बना लिया. फिर मैक्रों के समर्थक और वामपंथी भी अपने मतभेद भूला दिए. वे एकजुट होकर मैदान में उतरे. दूसरी तरफ दक्षिणपंथी दल के उभार को रोकने के लिए बड़ी संख्या में लिबरल मतदाता वोट देने पहुंचे. फिर क्या था एक सप्ताह के भीतर पूरा खेल बिगड़ गया. नेशनल रैली के खिलाफ वोटर्स एकजुट हो गए.

इस तरह नेशनल रैली के खिलाफ वोटों का बंटवारा नहीं हुआ और वह पार्टी चुनाव जीतते-जीतते हार गई. हालांकि इतना सब होने के बावजूद नेशनल रैली सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनकर उभरी है. बतौर गठबंधन वह तीसरे नंबर पर है.

एनएफपी सबसे बड़ा गठबंधन

एंटी मुस्लिम पार्टी नेशनल रैली को रोकने के लिए वामपंथी और मध्यमार्गी पार्टियों ने न्यू पॉपुलर फ्रंट (NFP) बनाय था. इस NFP को सबसे ज्यादा 182 सीटों मिली हैं. दूसरे नंबर पर मैक्रों का गठबंधन एनसेंबल अलायंस है जिसे 168 सीटें मिली हैं. तीसरे नंबर पर नेशनल रैली आ गई और उसे केवल 143 सीटें मिली हैं. फ्रांस की नेशनल एसेंबली में 577 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी गठबंधन या पार्टी के पास कम से कम 289 सीटें चाहिए. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एनएफपी और एनसेंबल अलांयस मिलकर सरकार बना लेंगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

by UB India News
July 15, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला आज रात को हो जाएगा, दूसरे सेमीफाइनल में लियोनल मेसी की...

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के 211 प्रखंडों में नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों में बुधवार से पढ़ाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर जिले के...

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय जांच में लापरवाही सामने आने के बाद तीन...

Next Post
हिंदुत्व के रंग में रंगे अजित पवार, मंत्रियों और विधायकों के साथ पहुंचे सिद्धिविनायक

हिंदुत्व के रंग में रंगे अजित पवार, मंत्रियों और विधायकों के साथ पहुंचे सिद्धिविनायक

पाकिस्तान में मुहर्रम के दौरान आतंकवादी हमलों की आशंका , सरकार ने पूरे देश में किया सेना की तैनाती का फैसला

पाकिस्तान में मुहर्रम के दौरान आतंकवादी हमलों की आशंका , सरकार ने पूरे देश में किया सेना की तैनाती का फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend