ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव की RJD तोड़ रहे प्रशांत किशोर?

UB India News by UB India News
July 7, 2024
in पटना, राजद
0
लालू यादव की RJD तोड़ रहे प्रशांत किशोर?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में प्रशांत किशोर के अभियान से राष्ट्रीय जनता दल में बेचैनी बढ़ गई है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जन सुराज पार्टी में सदस्य और सहयोगी नहीं बनने की हिदायत दी। उन्होंने जन सुराज पार्टी को बीजेपी की ‘बी’ टीम बताया। इस बाबत आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लेटर जारी किया है। हालांकि, इस माामले पर लालू यादव और तेजस्वी यादव ने अब तक चुप्पी साध रखी है।

बिहार में लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की जन सुराज को लेकर बड़ा दावा किया गया है. पीके की जन सुराज बीजेपी की बी टीम है. ऐसे में आप लोगों से अपील है कि आप ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आएं. हालांकि, इसके बाद पीके ने भी पलटवार किया और राजद की फितरत पर ही सवाल उठा दिए. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) और उनके जन सुराज अभियान पर लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से हमला बोला गया है.

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

राजद के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह की ओर से जारी पत्र में छह जुलाई को कहा गया कि उनकी पार्टी के नेताओं का जन सुराज के साथ जुड़ना चिंता का विषय है. लेटर में आगे कहा गया कि पीके की जन सुराज सियासी पार्टी है, जिसे बीजेपी और धर्मावलंबी लोगों की ओर से चलाया जाता है और वहीं से फंड भी हासिल होता है. राजद ने यह भी आरोप लगाया कि पीके के नेतृत्व वाला जन सुराज बीजेपी की बी-टीम है. ऐसे में लोग किसी भी सूरत में चुनावी रणनीतिकार के बहकावे में न आएं. पत्र में चेताते हुए यह भी कहा गया कि जिन लोगों का लालू प्रसाद के सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द से नाता है, वे दल विरोधी काम करें वरना उनके खिलाफ एक्शन होगा.

बाद में पीके के जन सुराज की ओर से एक्स पर लेटर को शेयर करते हुए कहा गया कि जन सुराज के पार्टी बनने की घोषणा से बिहार का सबसे मजबूत दल होने का दावा करने वाली राजद घबरा गई है. जन सुराज की ओर से कहा गया कि राजद बेचारी अपने दल की अफरा-तफरी और पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को रोकने के लिए अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को धमका रही है. आगे एक्स पोस्ट में यह भी कहा गया कि भय और अपराध की राजनीति इनकी (राजद) फितरत है. पहले बिहार की जनता ने छोड़ा अब दल के कार्यकर्ता और नेता छोड़ रहे हैं.

चिट्ठी में क्या लिखा हुआ है

प्रिय साथियों,
आये दिन प्रायः सभी जिलों में ऐसा देखने को मिला है कि हमारे पार्टी के कार्यकर्त्ता / नेता “जन सुराज पार्टी” में सहयोगी/ सदस्य बन रहे है, जो चिंता का विषय है। विदित हो कि जन सुराज पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है, इसके संस्थापक प्रशांत किशोर उर्फ प्रशांत किशोर पाण्डेय जी हैं। यह पार्टी भारतीय जनता पार्टी एवं देश के धर्मावलम्बी लोगों के द्वारा संचालित तथा वित्तीय पोषित है अर्थात भारतीय जनता पार्टी का “बी” टीम है।
आप सभी साथियों से अनुरोध है कि ऐसे लोगों के बहकावे में न आवे, उनकी मंशा राष्ट्रीय जनता दल को कमजोर करने और भाजपा की शक्ति को बढ़ावा देने की है। जिन साथियों को आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी का सामाजिक न्याय और साम्प्रदायिक सौहार्द एवं बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेदकर, डॉ० राममनोहर लोहिया, महात्मा गांधी, डॉ० पेरियार, महात्मा ज्योतिराव फूले, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचारों से वास्ता है वो दल विरोधी काम न करें अन्यथा दल उन पर समुचित कार्रवाई करेगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
दिल्ली हाईकोर्ट से कांग्रेस की याचिका खारिज, IT डिपार्टमेंट की रीअसेसमेंट प्रोसीडिंग को चुनौती दी थी

यूपी उपचुनाव किन सीटों पर दांव लगाएगी कांग्रेस!

नीतीश सरकार को केंद्र ने दिया बड़ा गिफ्ट, बिहार में बनेंगे दो स्पेशल इकोनॉमिक जोन

नीतीश सरकार को केंद्र ने दिया बड़ा गिफ्ट, बिहार में बनेंगे दो स्पेशल इकोनॉमिक जोन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend