ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद में आज राहुल गांधी पर होगा पीएम मोदी का पलटवार

UB India News by UB India News
July 3, 2024
in सांसद
0
संसद में आज राहुल गांधी पर होगा पीएम मोदी का पलटवार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद में आज का दिन काफी अहम है. पीएम मोदी आज यानी मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे. सत्ता पक्ष और विपक्ष में आज संसद में आर-पार की लड़ाई होगी. पीएम मोदी आज अपने जवाबी भाषण के दौरान सदन में राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देंगे. पीएम मोदी ने सोमवार को ही इसका संकेत दे दिया था कि वह राहुल गांधी के आरोपों पर एक-एक कर जवाब देंगे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर खूब बरसे थे, जिसके जवाब में सरकार ने भी पलटवार किया था. माना जा रहा है कि लोकसभा और राज्यसभा में आज जमकर हंगामा होगा. नीट पेपर लीक और अग्निवीर से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा, वहीं पीएम मोदी आज विपक्ष पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ेंगे. आज शाम में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा खत्म होने के बाद पीएम मोदी जवाब देंगे. संसद की कार्यवाही से पहले पीएम मोदी आज सुबह 9.30 बजे एनडीए ससंदीय दल की बैठक में शामिल हुए. सबसे पहले अखिलेश ने सरकार को घेरा. बता दें कि संसद का सत्र 24 जून से जारी है और 3 जुलाई को खत्म होगा.

संसद में आज आर-पार की लड़ाई देखने को मिलेगी. सोमवार को राहुल गांधी ने अपने बयानों से हंगामा मचा दिया था. आज बारी पीएम मोदी की है. पीएम मोदी राहुल गांधी के आरोपों का चुन-चुनकर जवाब देंगे. पीएम मोदी अपने जवाबी भाषण के दौरान राहुल गांधी के सवालों पर पलटवार करेंगे. माना जा रहा है कि शाम 4 से 5 बजे के बीच पीएम मोदी का संसद में संबोधन होगा.

RELATED POSTS

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

पीएम मोदी ने सांसदों को दिया मंत्र

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी का एनडीए संसदीय दल की बैठक में फूल-माला के साथ अभिनंद किया गया. देश को विकसित बनाने के लिए पूरा एनडीए एक जूट होकर मोदी जी के नेतृत्व में आगे जाएगा. एनडीए संसदीय दल की बैठक में क्या हुआ, उन्होंने इसकी भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी के अभिभाषण की चर्चा की गई. पीएम मोदी ने सारे सांसदों से बातचीत की और उन्हें एक मंत्र दिया और गाइड किया. पीएम मोदी ने कहा है कि हर एक सांसद सदन में देश की सेवा के लिए आया और यह हमारा प्रथम दायित्व है. पीएम मोदी ने कहा कि हर सांसद को अपने क्षेत्र का विषय सदन में रखना चाहिए. उन्होंने सांसदों से आचरण सही रखने का आग्रह किया. पीएम मोदी ने सांसदों से यह भी कहा कि सदन में राहुल गांधी की भाषा ठीक नहीं थी. आपलोग ऐसा कभी न करिए.

पीएम मोदी ने एनडीए की बैठक में दिखाया ट्रेलर

पीएम मोदी ने एनडीए की बैठक में ट्रेलर दिखा दिया है कि वह आज राहुल गांधी पर पलटवार करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे. आज शाम में जब वह अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे तो राहुल गांधी केंद्र में होंगे. पीएम मोदी राहुल गांधी के सभी सवालों का जवाब देंगे और विपक्ष को जमकर सुनाएंगे.

एनडीए की बैठक में पीएम मोदी ने गांधी परिवार को लपेटा

सूत्रों की मानें तो एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि गांधी परिवार ये सहन नहीं कर पा रहा है कि उनके परिवार के बाहर कोई प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है. इसलिए अब उनके व्यवहार में गुस्सा और फ्रस्ट्रेशन दिखाई दे रहा है. एक चाय वाला तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गया, ये वो पचा नहीं पा रहे हैं. पीएम ने एनडीए की मीटिंग कहा कि गांधी परिवार ने सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाया और हमने देश के सभी पीएम को सम्मान दिया, इसलिए पीएम म्यूजियम जाएं और देखें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
August 1, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

Next Post
कुदरत का ये कैसा रौद्र रूप, असम में बाढ़ से हाहाकार

कुदरत का ये कैसा रौद्र रूप, असम में बाढ़ से हाहाकार

क्या पीएम मोदी का रूस दौरा अमेरिका और पश्चिमी देशों को खुला संदेश है?

क्या पीएम मोदी का रूस दौरा अमेरिका और पश्चिमी देशों को खुला संदेश है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend