ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CM अरविंद केजरीवाल ने CBI की गिरफ्तारी और रिमांड को दी चुनौती

UB India News by UB India News
July 2, 2024
in खास खबर, दिल्ली
0
केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज फिर SC में सुनवाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई की गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने सीएम को 26 जून को गिरफ्तार किया था और इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया. इसी को सीएम केजरीवाल ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है.

29 जून को सीबीआई की रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट ने 14 दिनों के लिए 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीबीआई ने अपनी रिमांड याचिका में कहा था कि हिरासत में पूछताछ के दौरान केजरीवाल ने जांच में सहयोग नहीं किया और जानबूझकर गोलमोल जवाब दिए.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

21 दिनों की मिली थी अंतरिम जमानत

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी. उन्होंने दो जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया. तब से वो तिहाड़ में ही हैं.

हाई कोर्ट ने लगाई जमानत पर रोक

ईडी के केस में सीएम केजरीवाल को निचली अदालत से 20 जून को जमानत मिली थी, जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने 25 जून को रोक लगा दी. बता दें की सीएम ईडी की गिरफ्तारी को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे चुके हैं. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में आदेश सुरक्षित है.

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी (आप) और अन्य विपक्षी पार्टियां राजनीतिक साजिश बताती रही है. आज ही केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया.

संसद में INDIA Alliance ने किया जोरदार प्रदर्शन। मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी की रिहाई की मांग की। ED-CBI का दुरूपयोग बंद होना चाहिए, विपक्षी नेताओं को जेल में डालना बंद करो। pic.twitter.com/iVDFmwAFVe

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 1, 2024

 

संजय सिंह ने कहा, ”संसद में इंडिया गठबंधन ने किया जोरदार प्रदर्शन. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग की. ED-CBI का दुरूपयोग बंद होना चाहिए, विपक्षी नेताओं को जेल में डालना बंद करो.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की तेजी ,निफ्टी 23550 के ऊपर

शेयर बाजार का सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 79,000 तो निफ्टी 24,000 पर कर रहा कारोबार

भयंकर तूफान, एयरपोर्ट बंद, लैंड स्लाइड की चेतावनी… हेरिकेन ने बारबाडोस में मचाई तबाही, कब और कैसे आएगी टीम इंडिया?

भयंकर तूफान, एयरपोर्ट बंद, लैंड स्लाइड की चेतावनी... हेरिकेन ने बारबाडोस में मचाई तबाही, कब और कैसे आएगी टीम इंडिया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend