ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार का सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 79,000 तो निफ्टी 24,000 पर कर रहा कारोबार

UB India News by UB India News
July 2, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की तेजी ,निफ्टी 23550 के ऊपर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार में आज यानी 1 जुलाई को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट है। आज मेटल और ऑटो शेयर चढ़े हैं। इससे पहले 28 जून को शेयर बाजार ने लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। शुक्रवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का स्तर छुआ था।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

NSE के सेक्टोरियल इंडेक्स में मीडिया में सबसे ज्यादा 2.53% की तेजी है। इसके अलावा निफ्टी IT में 2.11%, मेटल इंडेक्स में 0.85% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.59% की तेजी है। वहीं PSU, रियलटी और हेल्थ केयर इंडेक्स में गिरावट है।

अभी क्या है बाजार का हाल

फिलहाल शेयर बाजार मामूली उछाल देखने को मिल रहा है. सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स 155.80 यानी 0.20 प्रतिशत उछाल के साथ यानी 79188.53 के अंक पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी 51.80 अंक यानी 0.22 प्रतिशत उछाल के साथ 24062.40 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं बैंक निफ्टी 129.25 यानी 0.25 प्रतिशत के उछाल के साथ 52471.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

आज एशियाई बाजार में भी मामूली बढ़त

  • एशियाई बाजारों में निक्‍केई में 0.20% से ज्यादा की बढ़त है। स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.10% चढ़ा है। हैंगसेंग करीब फ्लैट ट्रेड कर रहा है। ताइवान वेटेड में 0.50% की तेजी है। कोस्‍पी करीब 0.20% मजबूत हुआ है। शंघाई कंपोजिट में 0.15% की तेजी दिख रही है।
  • जून महीने के ऑटोमोबाइल सेल्स के आंकड़ों पर बाजार की नजर है। ये आज यानी, 1 जुलाई को जारी किया जाएगा। टूव्हीलर्स और पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में ग्रोथ की उम्मीद है। कॉमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में सेल्स फ्लैट रहने का अनुमान है।
  • अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट में बंद हुए थे। डाओ जोंस 45 अंकों की गिरावट के साथ 39118 के लेवल पर बंद हुआ। NASDAQ 126 अंकों की कमजोरी के साथ 17732 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 22 अंक नीचे 5460 के लेवल पर बंद हुआ।
  • NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार फॉरेन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी FIIs ने शुक्रवार के कारोबार में 23.09 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी DIIs ने 6,658.31 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

3 जुलाई से ओपन होंगे दो IPO
एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड और बंसल वायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के IPO रिटेल निवेशकों के लिए 3 जुलाई से 5 जुलाई तक ओपन रहेंगे। 10 जुलाई को दोनों कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

शुक्रवार को कैसा रहा बाजार का हाल

बता दें कि बीते शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार ने लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था. शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स ने 79,671 अंक पर पहुंच गया. जबकि निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया था. हालांकि, इसके बाद बाजार में गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ शुक्रवार को सेंसेक्स 120 अंक की गिरावट के साथ 79,032 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी में 33 अंक की गिरावट दर्ज की गई और ये गिरकर 24,010 के स्तर पर आ गया.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
भयंकर तूफान, एयरपोर्ट बंद, लैंड स्लाइड की चेतावनी… हेरिकेन ने बारबाडोस में मचाई तबाही, कब और कैसे आएगी टीम इंडिया?

भयंकर तूफान, एयरपोर्ट बंद, लैंड स्लाइड की चेतावनी... हेरिकेन ने बारबाडोस में मचाई तबाही, कब और कैसे आएगी टीम इंडिया?

रोहित, विराट, जडेजा के रिटायरमेंट के बाद अब कौन लेगा इनकी जगह? कप्तानी की रेस में आगे ये खिलाड़ी

रोहित, विराट, जडेजा के रिटायरमेंट के बाद अब कौन लेगा इनकी जगह? कप्तानी की रेस में आगे ये खिलाड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend