ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल, मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

UB India News by UB India News
June 28, 2024
in TAZA KHABR, खास खबर, दुर्घटना
0
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल, मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर पहुंचे. टर्मिनल-1 पर आज भारी बारिश के कारण छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के बाहर छतरी का एक हिस्सा ढह गया है. हम इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, चार लोग घायल भी हुए हैं. इसलिए हम अभी उनका ख्याल रख रहे हैं.

उडड्यन मंत्री ने कहा कि हमने तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, अग्नि सुरक्षा दल और CISF, NDRF की टीमों को भेजा. सभी लोग मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पूरी तरह से निरीक्षण किया है ताकि कोई और हताहत न हो. इसलिए अभी स्थिति नियंत्रण में है. टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद कर दिया गया है और हर चीज की पूरी तरह से जांच की जा रही है ताकि यहां कोई और अप्रिय घटना न हो. मुआवजें की घोषणा भी की जाएगी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि मृतकों के लिए 20 लाख रुपए और घायलों के लिए 3 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है.

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

Compensation of Rs 20 lakh for the deceased and Rs 3 lakh for the injured has been announced, says Union Minister of Civil Aviation Ram Mohan Naidu Kinjarapu https://t.co/WLthE4xuYt pic.twitter.com/nEWz2aTbBW

— ANI (@ANI) June 28, 2024

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 का दौरा किया, जहां आज भारी बारिश के कारण छत का एक हिस्सा गिर गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. दिल्ली MCD मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि पिछली बार से स्थिति काफी बेहतर है। मानसून की पहली बारिश है। सभी जगह चिन्हित हो चुकी हैं। तमाम अधिकारी ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। जहां भी जलभराव है, वहां काम जारी है। दिल्ली की जनता को आज के बाद ऐसी स्थिति फिर नहीं मिलेगी.

#WATCH | On portion of canopy collapsed at Delhi airport’s Terminal-1, Union Minister of Civil Aviation Ram Mohan Naidu Kinjarapu says, “…we are taking this incident seriously…I want to clarify that the building inaugurated by PM Narendra Modi is on the other side and the… pic.twitter.com/ahb6d9ujc0

— ANI (@ANI) June 28, 2024

आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत गिरने की घटना पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हाल ही में एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है. अगर पहली ही बारिश में ये हालत है, इसका मतलब निर्माण कार्य बहुत खराब स्तर का है. सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और यात्रियों की सुरक्षा का प्रबंध करना चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

Next Post
शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला ,  सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया

शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला , सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत , जमीन घोटाला मामले में मिली जमानत ,5 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend