ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल , कल भारत का मुकाबला दो बार की चैंपियन इंग्लैंड से होगा

UB India News by UB India News
June 27, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल , कल भारत का मुकाबला दो बार की चैंपियन इंग्लैंड से होगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब सेमीफाइनल की बारी है। वैसे तो दोनों सेमीफाइनल अलग अलग दिन खेले जाएंगे, लेकिन भारत में ये मैच एक ही दिन में हो जाएंगे। यानी 27 जून को ही आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल खेले जाएंगे। इस बार जिन चार टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की है, उसमें भारत के अलावा इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं। भारत का मुकाबला दो बार की चैंपियन इंग्लैंड से होगा, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अफगानिस्तान से भिड़ती हुई नजर आएगी। अफगानिस्तान की टीम पहली बार किसी आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। इसलिए रोमांच और भी बढ़ गया है।

सुबह से लेकर रात तक चलेंगे मुकाबले 

टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। जो भारतीय समय अनुसार सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े 5 बजे टॉस होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर होगी। ये मैच भारतीय समय अनुसार शाम आठ बजे से खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच T20 विश्व कप 2022 सेमीफाइनल का दोहराव है। इंग्लैंड ने पिछली बार भारतीय टीम को करारी शिकस्त दी थी, लेकिन इस बार भारतीय टीम की गेंदबाजी और रणनीति में बदलाव उनके लिए कारगर साबित हो रहा है। क्या वे उस हार का बदला ले पाएंगे? ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल का शेड्यूल 

सेमीफाइनल 1: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान : ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी,  त्रिनिदाद

सेमीफाइनल 2: भारत बनाम इंग्लैंड – प्रोविडेंस स्टेडियम, जॉर्जटाउन, गयाना

मैच का समय

पहला सेमीफाइनल स्थानीय समय के अनुसार बुधवार 26 जून की शाम को होना है, हालांकि, यह गुरुवार, 27 जून को भारतीय समय के अनुसार सुबह 6 बजे शुरू होगा। दूसरी ओर, दूसरा सेमीफाइनल स्थानीय समय के अनुसार गुरुवार, 27 जून की सुबह होगा, लेकिन यह भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। पहले सेमीफाइनल को रिजर्व डे मिला है, जबकि दूसरे सेमीफाइनल को रिजर्व डे नहीं मिला है, लेकिन बारिश के कारण मैच बाधित होने पर खेल को बढ़ाने के लिए 250 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।

लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

पूरे टी20 विश्व कप 2024 की तरह सेमीफाइनल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के बाकी चैनलों पर किया जाएगा। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी। हॉटस्टार पर मुफ्त में आप पूरे खेल का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए कोई अ​तिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ

लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार

विपक्ष के दिखे तेवर तो PM मोदी ने की हंसी की तारीफ… जानें ओम बिरला के स्पीकर बनने पर किसने क्या कहा?

विपक्ष के दिखे तेवर तो PM मोदी ने की हंसी की तारीफ... जानें ओम बिरला के स्पीकर बनने पर किसने क्या कहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend