ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया , भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराया

UB India News by UB India News
June 24, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया , भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास का शायद सबसे बड़ा उलटफेर इस बार देखने को मिला है. अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बेहद रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की फिफ्टी के दम पर टीम ने 6 विकेट पर 148 रन का स्कोर खड़ा किया. इसे हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम बुरी तरह से लड़खड़ाई और अफगान टीम ने 127 रन पर ऑलआउट कर उलटफेर कर दिया.

भारतीय टीम ने बांग्लादेश की टीम को 50 रनों से हरा दिया है। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 196 रन बनाए। इसके बाद बांग्लादेश की टीम 146 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड में अपने लगातार दो मैच जीत लिए हैं और उसने सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का विजयरथ जारी है. भारत ने सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को करारी शिकस्त दिया. एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 50 रनों से मैच को अपने नाम किया. इससे पहले सुपर-8 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराया था. बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया खास लिस्ट में भी शामिल हो गई. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

भारतीय ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी 

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अबतक 49 मैच खेल चुकी है. जिसमें से 33 मैचों में जीत हासिल की है. जबकि 15 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने के श्रीलंकाई टीम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. श्रीलंका ने भी टी20 वर्ल्ड कप में अबतक 33 मैच जीते हैं. ऐसे में टीम इंडिया की नजर अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर रहेगी.

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन 

इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने हार्दिक पांड्या के शानदार शतक के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने 27 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रनों की पारी खेली. जबकि विराट कोहली ने 37, ऋषभ पंत ने 36 और शिवम दुबे ने 34 रनों का योगदान दिया. वहीं, बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट चटकाए.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी रही फ्लॉप 

197 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 146 रन ही बना सकी. टीम के लिए नजमुल हुसैन शान्तो ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली. वहीं, रिशाद होसैन ने 24 रनों का योगदान दिया. वहीं भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट हासिल किए. जबकि हार्दिक पांड्या को एक सफलता मिली.

टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर

अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया है. अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. पहली बार अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 8 विकेट पर 148 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 127 रनों पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवैल ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 15 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका. वहीं अफगानिस्तान के इस जीत के हीरो गुलबदीन नैब और नवीन उल हक हैं.  गुलबदीन नैब ने 4 विकेट चटकाए. जबकि नवीन उल हक ने 3 विकेट हासिल किए. मोहम्मद नबी,राशिद खान अजमतुल्लाह को 1-1 सफलता मिली.

अफगानिस्तान की टीम ने आईसीसी टी20 विश्व का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम ने ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की शतकीय साझेदारी ने ठोस शुरुआत दिलाई. दोनों ही बैटर फिफ्टी जमाने के बाद आउट हुए. गुरबाज के 60 और जादरान के 51 रन की बदौलत अफगान टीम ने लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया.

गुलबदीन ने पलट दिया मैच
ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने शुरुआती झटके दिए और मैच पूरी तरह से खोल दिया. कप्तान राशिद खान ने गुलबदीन नाईब को गेंदबाजी थमाई और सबकुछ बदल गया. एक के बाद एक चार विकेट लेकर इस अनुभवी खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. 4 ओवर में 20 रन देकर उन्होंने 4 बड़े विकेट हासिल किए. गुलबदीन ने टॉप फॉर्म में चल रहे मार्कस स्टोइनिस और अर्धशतक जमाकर खेल रहे ग्लेन मैक्सवेल का बड़ा विकेट हासिल किया. टिम डेविड और फिर पैट कमिंस को भी चलता किया.

मैक्सवेल की फिफ्टी गई बेकार

पिछले साल भारत में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में सस्ते में 7 विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जमाकर टीम को जीत तक पहुंचाया था. अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 8 के मुकाबले में भी वैसा ही कुछ होता नजर आ रहा था. मैक्सवेल ने 35 बॉल पर 5 चौके और 3 छक्के जमाते हुए फिफ्टी ठोकी लेकिन 59 रन के स्कोर पर उनको गुलबदीन नईब ने

ऐसी रही अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान के लिए दोनों ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 60 और इब्राहिम जारदान ने 51 रनों की पारी खेली. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने शानदार हैट्रिक बनाई. इस टूर्नामेंट में ये पैट कमिंग की लगातार दो मैचों में दूसरी हैट्रिक है. वहीं एडम जम्पा ने 2 विकेट चटकाए. जबकि स्टोयनिस को एक सफलता मिली.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
ISRO ने रचा इतिहास, ‘पुष्पक’ का सफल परीक्षण, जानें क्या है खासियत

ISRO ने रचा इतिहास, ‘पुष्पक’ का सफल परीक्षण, जानें क्या है खासियत

नीट धांधली में कौन किंगपिन? NEET-UG के 1563 कैंडिडेट्स आज फिर से देंगे एग्जाम….

नीट धांधली में कौन किंगपिन? NEET-UG के 1563 कैंडिडेट्स आज फिर से देंगे एग्जाम....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend