ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ISRO ने रचा इतिहास, ‘पुष्पक’ का सफल परीक्षण, जानें क्या है खासियत

UB India News by UB India News
June 24, 2024
in अंतरिक्ष, खास खबर
0
ISRO ने रचा इतिहास, ‘पुष्पक’ का सफल परीक्षण, जानें क्या है खासियत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इतिहास रच दिया है. रविवार को सुबह ही (Reusable Launch Vehicle (RLV) ‘पुष्पक’ का परीक्षण किया. यह परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा. कर्नाटक के चित्रदुर्ग के पास चल्लकेरे में ये टेस्ट किया गया. एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (ATR) में सुबह सात बजकर 10 मिनट पर ये टेस्ट पूर कर लिया गया. यह इस सीरीज का तीसरा परीक्षण था. टेस्ट के समय कई दिग्गज वैज्ञानिक और अधिकारी उपस्थित हुए. ‘पुष्पक’ नाम के पंखों वाले वाहन को भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से 4.5 किमी की ऊंचाई पर छोड़ा गया था. रनवे से 4.5 किमी दूर एक रिलीज पॉइंट से, पुष्पक ने खुद क्रॉस रेंज सुधार युद्धाभ्यास निष्पादित किया. ये रनवे के पास पहुंचा और रनवे सेंटरलाइन पर एक सटीक लैंडिंग की.

पुष्पक ने हैटट्रिक लगा दी है

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

इस परीक्षण के बाद ISRO ने एक्स पर लिखा, “ इस परीक्षण के साथ ही पुष्पक ने हैटट्रिक लगा दी है. पंखों वाला वाहन ऑफ-नोमिनल स्थिति से मुक्त होने के बाद रनवे पर पूरी  सटीकता के साथ उतरा. ‘आरएलवी एलईएक्स-03’ लैंडिंग प्रयोग के जरिए पुन: उपयोग होने वाले प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. आरएलवी को इस तरह से तैयार किया गया है जो ज्यादा कठिन करतब करने, ‘क्रॉस-रेंज’ एवं ‘डाउनरेंज’ दोनों को सही तरह से स्वायत्त मोड पर रनवे पर उतरने के लिए उपयुक्त है.

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने इस सफला के लिए टीम को बधाई दी है. वीएसएससी के निदेशक डॉ. एस उन्नीकृष्णन नायर ने इस कामयाबी को लेकर कहा कि इस क्षेत्र में सफलता के जरिए इसरो पूरी तरह से स्वायत्त मोड में टर्मिनल चरण के करतब, लैंडिंग और ऊर्जा प्रबंधन में खास महारत हासिल कर सकेगा. ये भविष्य की दिशा में एक अहम  कदम है.

पुष्पक विमान में ये है खूबी

पुष्पक पुन: उपयोग होने वाला एक लॉन्चिंग विमान है. यह पंखों वाला हवाई जहाज जैसा दिखने वाला विमान है. इसकी लंबाई 6.5 मीटर है. इसका वजन 1.75 टन है. यह विमान रोबोटिक लैंडिंग ताकत रखता है. ये विमान 5.350 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ यह लैंडिंग में सक्षम है. इसे धरती पर वापस लाकर उसी स्वरूप में लाया जा सकता है. इस तरह से यह अंतरिक्ष में मलबे को कम कर सकेगा. ये अंतरिक्ष में किसी भी सैटेलाइट में  इंधन भरने या ठीक करने में सहायता करेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
नीट धांधली में कौन किंगपिन? NEET-UG के 1563 कैंडिडेट्स आज फिर से देंगे एग्जाम….

नीट धांधली में कौन किंगपिन? NEET-UG के 1563 कैंडिडेट्स आज फिर से देंगे एग्जाम....

दिल्ली में सुलझेगी पानी की समस्या! समाधान को लेकर आज उपराज्यपाल से मिलेंगे AAP के नेता

दिल्ली में सुलझेगी पानी की समस्या! समाधान को लेकर आज उपराज्यपाल से मिलेंगे AAP के नेता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend