ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली में सुलझेगी पानी की समस्या! समाधान को लेकर आज उपराज्यपाल से मिलेंगे AAP के नेता

UB India News by UB India News
June 24, 2024
in खास खबर, दिल्ली
0
दिल्ली में सुलझेगी पानी की समस्या! समाधान को लेकर आज उपराज्यपाल से मिलेंगे AAP के नेता

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर लोग खासा परेशान हैं। पानी के संकट के बीच दिल्ली में इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी गर्मा गई। आम आदमी पार्टी के नेता पानी की समस्या के समाधान को लेकर रविवार को उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना से मिलेंगे। LG ने आप नेताओं को 12:15 बजे मिलने का समय दिया है। हालांकि, शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पानी की समस्या से निजात पाने के लिए उपराज्यपाल को एक चिट्ठी लिखी थी। रविवार सुबह 11 बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा था। इसको लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आज होने वाली इस मीटिंग को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना भी साधा था।

ड्रामा रचने के लिए आंखों में झोंकी गई धूल

वीके सक्सेना ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के महासचिव पंकज गुप्ता ने जो एलजी को पत्र लिखा है, वह उपराज्यपाल सचिवालय तक नहीं पहुंचा है। आम आदमी पार्टी के नेता मीडिया में ड्रामा रचने के लिए आंखों में धूल झोंक रहे हैं। राज निवास दिल्ली ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘आम आदमी पार्टी के नेता पंकज गुप्ता द्वारा लिखा गया एक पत्र, जिसमें AAP सांसदों , विधायकों और पार्षदों के साथ बैठक के लिए एलजी से समय मांगा गया है। शनिवार शाम से मीडिया में घूम रहा है। मीडिया के लोग एलजी सचिवालय से पूछ रहे हैं कि क्या ऐसा कोई पत्र प्राप्त हुआ है? हालांकि, इस पत्र लेकर आम आदमी पार्टी के कुछ लोग इसे सौंपने के लिए शनिवार रात 9:45 बजे एलजी सचिवालय आए। जब ​​कर्मचारी इसे लेने गए, तो आम आदमी पार्टी के लोग जा चुके थे।’

पानी की समस्या हल करने का सिर्फ दिखावा-LG

साथ ही एलजी ने अपने बयान में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह  की घटना ‘पानी की समस्या’ को हल करने के लिए नहीं, बल्कि मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए हैं। आम आदमी पार्टी के लोगों ने पत्र को एलजी सचिवालय में नहीं दिया। पानी की समस्या को हल करने के लिए सिर्फ दिखावा किया गया है।

दिल्ली सरकार के रवैये से दुखी हैं LG

दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा, ‘दिल्ली सरकार को सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए गाली-गलौज, आरोप-प्रत्यारोप करने और बच निकलने के बजाय अपने शासन के मॉडल पर पुनर्विचार करना चाहिए। शासन में गंभीरता का अभाव परेशान करने वाला है। दिल्ली के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर वह शासन और दिल्ली के लोगों को सेवाएं देने से जुड़े लगभग हर विषय पर आप सरकार के रवैये से दुखी हैं।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
चीन और ताइवान के बीच तनातनी अब दिख रही है नई मोड़ ……….

चीन और ताइवान के बीच तनातनी अब दिख रही है नई मोड़ ..........

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले आज पीएम मोदी का अयोध्‍या दौरा

BJP में भीतरघात है बहाना, योगी की कुर्सी है 'निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend