ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन और ताइवान के बीच तनातनी अब दिख रही है नई मोड़ ……….

UB India News by UB India News
June 24, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
चीन और ताइवान के बीच तनातनी अब दिख रही है नई मोड़ ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन और ताइवान के बीच तनातनी अब नया मोड़ लेती दिख रही है. चीन अपने सैन्य बल का डाइरेक्ट इस्तेमाल किए बिना ही ताइवान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की रणनीति अपनाता रहा है जो बेहद खतरनाक प्रतीत हो रही है! वाशिंगटन के थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच कायम समुद्री सीमा में तनाव तेजी से बढ़ता दिख रहा है क्योंकि चीन ताइवान के खिलाफ क्वारंटाइन स्ट्रेटिजी अपना रहा है जिसके तहत ताइवान को अलग-थलग करने की रणनीतिक कोशिश साफ सामने है.

बता दें कि ताइवान पर चीन हमेशा से ही ‘कब्जा’ करने की कोशिश करता रहा है. दरअसल चीन ताइवान को अपना ही हिस्सा मानता है. कुछ हफ्ते पहले ही ताइवान की ओर से दावा किया गया था कि चीन के सात मिलिट्री एयरक्राफ्ट और नौसेना के पांच पोतों को उसने अपनी समुद्री सीमा में चक्कर लगाते देखा है. ताइवान का कहना था कि चीनी सेना का एक एयरक्राफ्ट तो ताइवान स्‍ट्रेट (ताइवान जलडमरूमध्‍य) में अपनी सीमा को पार कर उनकी सीमा में घुस गया था.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

चीन की इस रणनीतिक अप्रोच के इर्द गिर्द csis.org में छपी रिपोर्ट कहती है कि चीन अपने तट रक्षक बल और समुद्री सेना के जरिए ताइवान के बंदरगाहों पर प्रतिबंध लगाएंगा. ये सीधे सीधे युद्ध की घोषणा किए बिना युद्ध जैसा कदम ही होगा क्योंकि इससे ताइवान के इन इलाकों में महत्वपूर्ण आपूर्ति पर बुरा असर पड़ेगा. इसे एक ग्रे जोन रणनीति (gray zone tactic) के रूप में देखा जा रहा है जो पूरी तरह से नाकाबंदी भी नहीं है लेकिन लॉन्ग टर्म में ताइवान की कमर तोड़ने के लिए काफी है.

क्या है यह क्वारंटाइन स्ट्रेटिजी…

चीन अमेरिका से सीधे सीधे टकराव को अवॉइड करते हुए ताइवान पर प्रेशर बड़ा रहा है. अमेरिका हमेशा से ताइवान का पक्ष लेता रहा है. एक्सपर्ट मानते हैं कि चीन के साथ ताइवान के आर्थिक संबंधों के चलते चीन के इन कदमों से इंटरनेशनल रिलेशन्स और वैश्विक व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा. इस रणनीति से चीन ताइवान को दुनिया से पूरी तरह काटेगा नहीं बल्कि ताइवान के समुद्री और हवाई कॉमर्स पर कंट्रोल करने लग सकता है. खान पान और दवा जैसी जूररी आवश्यकताएं ताइवान को मिलती रहेंगी जिससे चीन यह दावा कर सकेगा कि किसी तरह की कोई परेशानी है ही नहीं. मगर वह कुछ खास सेगमेंट की सप्लाई रोकेगा जैसे कि ताइवान को अमेरिकी हथियारों की शिपमेंट. वैसे जानकार मानते हैं कि चीन की इस रणनीति से ताइवान को अपनी स्वतंत्रता की आधिकारिक घोषणा करनी पड़ सकती है जिसका चीन हमेशा से जबरदस्त विरोध करता आया है.

चीनी मीडिया में ताइवान समर्थन पर दो टूक

चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, उसने शुक्रवार को ताइवान की स्वतंत्रता के कट्टर समर्थकों के लिए बाकायदा दंड का ऐलान किया है. यहां तक कि ‘विशेष रूप से गंभीर’ मामलों के लिए मौत की सजा को शामिल करने की घोषणा तक कर दी थी और इस बारे में करने के बारे में एक नोटिस जारी किया था.

ताइवान की ओर से जारी बयान..

ताइवान ने इस बीच कहा कि बीजिंग का ‘पूरे ताइवान पर कोई कानूनी अधिकार क्षेत्र नहीं है’ और उसके नियमों का ‘हमारे लोगों को मानने के लिए कोई जबरदस्ती नहीं है.’ एक बयान में ताइवान ने कहा, बीजिंग अधिकारियों की कार्रवाई केवल ताइवान जलडमरूमध्य के लोगों के बीच टकराव को भड़काएंगी ही. और यह स्थिति क्रॉस-स्ट्रेट संबंधों में पॉजिटिव विकास तो नहीं ही करेंगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
राम मंदिर के उद्घाटन से पहले आज पीएम मोदी का अयोध्‍या दौरा

BJP में भीतरघात है बहाना, योगी की कुर्सी है 'निशाना

बेंगलुरु की बैठक में 24 दल लेंगे हिस्सा , सोनिया गांधी देंगी एक दिन पहले भोज …..

आज विपक्षी एकता के एक साल पूरे , पटना में विपक्षी एकता की पड़ी थी नींव , किसने क्या खोया क्या पाया .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend