ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘जुर्म कबूल है’, NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, सामने आया आरोपियों का कबूलनामा

UB India News by UB India News
June 21, 2024
in खास खबर, पटना, शिक्षा
0
‘जुर्म कबूल है’, NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, सामने आया आरोपियों का कबूलनामा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस वक्त नीट पेपर लीक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इस मामले में बाद खुलासा हुआ है. दरअसल न्यूज़ 18 के पास आरोपियों के कबूलनामे की कॉपी है, जिसमें कई अहम जानकारी दी गयी है. इस कबूलनामे के अनुसार नीट पेपर लीक के पुख्ता सबूत मिले हैं. इस कबूलनामे में आरोपियों ने पेपर लीक की बात स्वीकार की है. आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है और बताया है कि पेपर लीक हुआ था.

कबूलनामे में आरोपियों ने बताया कि पेपर लीक हुआ है. इसके लिए पैसे भी लिए गए थे. आरोपियों के कबूलनामे के अनुसार इस पेपर लीक करने वाले गैंग ने परीक्षा से एक दिन पहले अभ्यर्थियों को प्रश्न और उत्तर रटवाए थे. आरोपी अनुराग यादव ने कबूल किया कि नीट का पेपर लीक हो चुका था. परीक्षा से ठीक 1 दिन पहले 4 मई को क्वेश्चन पेपर पहुंच गया था.

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

पेपर लीक कांड के आरोपी अनुराग का कबूलनामा

मेरा नाम अनुराग यादव, उम्र 22 वर्ष, पे०-संजीव कुमार, सा०-परिदा, थाना-हसनपुर, जिला-समस्तीपुर हैं। मैं अपना सफाई का बयान बिना भय एवं दबाव, बिना लोभ लालच के शास्त्रीनगर थाना पर दरोगा जी के समक्ष दे रहा हूँ। मैं नीट के परीक्षा की तैयारी कोटा में एलेन कोचिंग सेंटर में रहकर कर रहा था। मेरे फुफा सिकंदर प्र० यादवेन्दु नगर परिषद दानापुर जूनियर इंजिनियर के पद पर कार्यरत हैं। मेरे फुफा द्वारा बताया गया कि दि०-05. 05.24 को नीट का परीक्षा हैं, कोटा से वापस आ जाओ। परीक्षा का सेटिंग हो चुका है। मैं कोटा से वापस आ गया तथा मेरा फुफा द्वारा दि0-04.05.24 को रात्रि में अमित आनंद एवं नीतिश कुमार के पास मुझे छोड़ा गया। जहाँ पर नीट के परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका दिया गया एवं रात्रि में पढ़वाया एवं रटवाया गया। मेरा सेंटर डी०वाई० पाटिल स्कूल में था तथा मैं स्कूल में परीक्षा देने गया तो जो प्रश्न पत्र रटवाया गया था वही प्रश्न सही सही परीक्षा में मिल गया। परीक्षा के उपरांत अचानक पुलिस आई तथा मुझे पकड़ लिया। मैं अपना अपराध स्वीकार किया।
यही मेरा बयान हैं। मैं अपना बयान पढ एवं समझ कर सही लिखा पाकर अपना हस्ताक्षर बना दिया।

पेपर लीक कांड के आरोपी नीतीश का कबूलनामा

मेरा नाम नीतीश कुमार, उम्र 32 वर्ष पे०-स्व० सियाराम प्रसाद, सा० थाना-सरवदहा, जिला-गया वर्तमान पता-कछुआरा मोड़ प्रतिभा कॉलोनी, थाना-गोपालपुर, जिला-पटना हैं। मैं अपना सफाई का बयान बिना भय एवं दबाव, बिना लोभ लालच के शास्त्रीनगर थाना पर दरोगा जी के समक्ष दे रहा हूँ। मेरा दोस्ती सिकंदर प्र० यादवेन्दु, पे०-स्व० भुट्टो यादव, सा०+पो० पुसहो, थाना-विथान, जिला-समस्तीपुर वर्तमान आर०पी०एस० मोड़, जी०एन०एस० अपार्टमेंट, फ्लैट नं0-602, किराये के मकान थाना-रूपसपुर, जिला-पटना जो नगर परिषद जूनियर इंजीनियर दानापुर में कार्यरत हैं। जिनसे मेरा मुलाकात नगर परिषद दानापुर के कार्यालय में अमित आनंद के साथ मुलाकात हुई। वहीं पर कुछ अपना नीजि कार्य लेकर गया था. बातचीत के सिलसिले में बताया कि किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक कर बच्चा को पास कराता हूँ। बातचीत के कम में सिकंदर प्र० यादवेन्दु द्वारा बताया कि मेरे पास भी 04-05 लड़का हैं, जिसे आप परीक्षा में पास करा दीजिए, जो नीट का तैयारी कर रहा हैं। उसे पास करा देना हैं। इसके बदले अमित आनंद तथा हमने बताया कि 30-32 लाख रूपया लगेगा तो सिकंदर प्र० यादवेन्दु तैयार हो गए। बताया कि 04 लड़का हम आपको देंगे। इसी बीच नीट का परीक्षा आ गया तथा सिकंदर प्र० यादवेन्दु द्वारा बताया गया कि चारो लड़का को कब बुलाये तो अमित द्वारा बताया गया कि 04.05.24 के रात्रि में बुलाया गया जहाँ पर नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करवाकर सभी बच्चों को उत्तर के साथ पढ़वाया एवं रटवाया जा रहा था। सिकंदर प्र० यादवेन्दु को पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर सिकंदर प्र० यादवेन्दु के निशानदेही पर हमलोग भी पकड़े गए। जहाँ पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर सामग्री को पढ़ाया जा रहा था प्रश्न एवं उत्तर को जला हुआ अवशेष भाग को पुलिस द्वारा जप्त किया गया हैं। मैं बी०पी०एस०सी० की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक कराने एवं कदाचार के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना से वर्ष 2024 में जेल गया हूँ। मैं अपना अपराध स्वीकार किया।
यही मेरा बयान हैं। मैं अपना बयान पढ एवं समझ कर सही लिखा पाकर अपना हस्ताक्षर बना दिया।

पेपर लीक कांड के आरोपी अमित आनंद का कबूलनामा

मेरा नाम अमित आनन्द, उम्र-29 वर्ष पे०-अच्युतानन्द सिंह, सा०-मंगल बाजार, गुमटी नं0-02, थाना-कोतवाली, जिला-मुंगेर वर्तमान कुलदीप बीमा आदित्या अपार्टमेंट फ्लैट नं0-202, ए०जी० कॉलोनी, लालू खटाल के बगल में, थाना-शास्त्रीनगर, जिला-पटना हैं। मैं अपना सफाई का बयान बिना भय एवं दबाव, बिना लोभ लालच के शास्त्रीनगर थाना पर दरोगा जी के समक्ष दे रहा हूँ। मेरा दोस्ती सिकंदर प्र० यादवेन्दु, पे०-स्व० भुट्टो यादव, सा०+पो०-पुसहो, थाना-विथान, जिला-समस्तीपुर वर्तमान आर०पी०एस० मोड़, जी०एन०एस० अपार्टमेंट, फ्लैट नं0-602, किराये के मकान थाना-रूपसपुर, जिला-पटना जो नगर परिषद जूनियर इंजीनियर दानापुर में कार्यरत हैं। जिनसे मेरा मुलाकात नगर परिषद दानापुर के कार्यालय में नीतिश कुमार के साथ हुई। वहीं पर कुछ अपना नीजि कार्य लेकर गया था, बातचीत के सिलसिले में बताया कि किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक कर बच्चा को पास कराता हूँ। बातचीत के कम में सिकंदर प्र० यादवेन्दु द्वारा बताया कि मेरे पास भी 04-05 लड़का हैं, जिसे आप परीक्षा में पास करा दीजिए, जो नीट का तैयारी कर रहा हैं। उसे पास करा देना हैं। इसके बदले मैं तथा नीतिश कुमार ने बताया कि 30-32 लाख रूपया लगेगा तो सिकंदर प्र० यादवेन्दु तैयार हो गए। बताया कि 04 लड़का हम आपको देंगे। इसी बीच नीट का परीक्षा आ गया तथा सिकंदर प्र० यादवेन्दु द्वारा बताया गया कि चारो लड़का को कब बुलाये तो मैने बताया कि 04.05.24 के रात्रि में बुलाइये, जहाँ पर नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करवाकर सभी बच्चों को उत्तर के साथ पढ़वाया एवं रटवाया जा रहा था। सिकंदर प्र० यादवेन्दु को पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर सिकंदर प्र० यादवेन्दु के निशानदेही पर हमलोग भी पकड़े गए। हमारे फ्लैट से किराये के मकान कुलदीप बीमा आदित्य अपार्टमेंट के फ्लैट नं0-202 से विभिन्न परीक्षा का एडमिट कार्ड एवं नीट परीक्षा का प्रश्न एवं उत्तर का जला हुआ अवशेष भाग को पुलिस द्वारा जप्त किया गया। मैं पहले भी इस तरह का काम किया हूँ। मैं अपना अपराध स्वीकार किया।

पेपर लीक कांड के आरोपी सिकंदर का कबूलनामा

मेरा नाम सिकंदर प्र० यादवेन्दु, उम्र-56 वर्ष, पे०-स्व० भुट्टो यादव, सा० पो०-पुसहो, थाना-विथान, जिला-समस्तीपुर वर्तमान आर०पी०एस० मोड़, जी०एन०एस० अपार्टमेंट, फ्लैट नं0-602, किराये के मकान थाना-रूपसपुर, जिला-पटना हैं। मैं अपना सफाई का बयान बिना भय एवं दबाव, बिना लोभ लालच के शास्त्रीनगर थाना पर दरोगा जी के समक्ष दे रहा हूँ। मेरा दोस्ती अमित आनंद और नीतिश कुमार से मेरे नगर परिषद कार्यालय में हुई तथा हम दोनो से कार्यालय में मुलाकात के उपरांत काफी देर तक अपना-अपना बात साझा करते रहे। इसी बीच मुझे अमित आनंद और नीतिश कुमार द्वारा बताया गया कि मैं किसी भी परीक्षा/प्रतियोगिता में प्रश्न पत्र आउट कराकर बच्चा को पास करा देता हूँ। जब मैं नीट परीक्षा के विषय में बताया तो उन्होने बताया कि मै नीट परीक्षा पास कराने के लिए 30-32 लाख रूपया लूँगा। मैं सहमत हो गया तथा बताया कि अवश्य करा देना हैं। बीच-बीच में हम लोगों का मुलाकात होते रहा। हमने बताया कि मेरे पास चार लड़का हैं 01. आयुष कुमार, उम्र-19 वर्ष पे०-अभिषेख कुमार, सा०-सुल्तानपुर, वार्ड नं0-15, थाना-दानापुर, जिला-पटना, 02. अनुराग यादव, उम्र-22 वर्ष, पे०-संजीव कुमार, सा०-परिदा, थाना-हसनपुर, जिला-समस्तीपुर, 03. अभिषेख कुमार, उम्र-21 वर्ष पे०-अवधेश कुमार, सा०-काको ब्लॉक गोखूल मार्ग, जिला राँची 04. शिवनंदन कुमार, उम्र-19 वर्ष पे०-रामस्वरूप यादव, सा०-हरैया, थाना-बाराचट्टी, जिला-गया को मैं दिनांक-04 एवं 05.05.24 के रात्रि में रामकृष्णा नगर में जाकर सुपुर्द किया तथा अमित आनंद एवं नीतिश कुमार द्वारा प्रश्न पत्र लाकर उत्तर सहित सभी को रटवाया गया ताकि परीक्षा में सफल हो सके। इसी बीच मैं भी लोभ लालच से 30-32 लाख के जगह प्रत्येक लड़का से 40-40 लाख रूपया का बात किये थे। इसी दौरान दि०-05.05.24 को बेली रोड राजवंशी नगर के पास वाहन चेकिंग के दौरान शास्त्रीनगर थाना के पुलिस द्वारा मुझे सभी लड़का के एडमिट कार्ड के साथ रेनाल्ड डस्टर गाड़ी नं० JH01BW0019 के साथ पकड़ लिया गया तथा पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया।

यही मेरा बयान हैं। मैं अपना बयान पढ एवं समझ कर सही लिखा पाकर अपना हस्ताक्षर बना दिया।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

Next Post
कुछ सुस्त अफसर के कारण न्यायपालिका की मर्यादा को भी सुरक्षित नहीं रखा जा रहा……..

बिहार में अब नहीं मिलेगा 65 फीसदी आरक्षण, पटना हाईकोर्ट ने किया रद्द, सरकार को बड़ा झटका

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज फिर SC में सुनवाई

अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend