ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पेपर लीक के खिलाफ विधानसभा सत्र में बिहार सरकार लाएगी प्रस्ताव

UB India News by UB India News
June 19, 2024
in पटना, मुख्यमंत्री
0
पेपर लीक के खिलाफ विधानसभा सत्र में बिहार सरकार लाएगी प्रस्ताव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में बड़े से बड़े एग्जाम में पेपर लीक होना कोई नई बात नहीं है. मैट्रिक की परीक्षा से लेकर प्रतिष्ठित एग्जाम बीपीएससी में भी पेपर लीक का मामला सामने आ चुका है. वहीं, अब नीट परीक्षा पेपर लीक का मामला पूरे देश में गहराता जा रहा है और इसका भी मास्टरमाइंड बिहार से निकल कर सामने आया है. इन सबके बीच पेपर ली को लेकर बिहार सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है. प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसे लेकर बड़े निर्देश दिए हैं. जानकारी की मानें तो आगामी विधानसभा सत्र में पेपर लीक को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा. निर्देश के अनुसार परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनियमियता को रोकने के लिए नीतीश सरकार आगामी विधानसभा सत्र में यह प्रस्ताव लाने वाली है.

पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाएगी बिहार सरकार

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

आपको बता दें कि NEET परीक्षा पेपर ली को लेकर बिहार की आर्थिक अपराध इकाई को बड़ी सफलता मिली है और उन्होंने पटना से मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है. संजीव मुखिया का नाम पेपर लीक को लेकर पहली बार सामने नहीं आया है, बल्कि इससे पहले भी संजीव मुखिया का नाम बिहार और यूपी में पेपर लीक मामलों में आ चुका है. संजीव मुखिया मूलरूप से बिहार के नालंदा का रहने वाला है और पेपर लीक मामले में फरार चल रहा था.

इसी साल BPSC शिक्षक भर्ती का भी पेपर हुआ था लीक

इससे पहले बिहार में BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आई थी. बता दें कि प्रदेश में बीपीएससी के द्वारा ही सरकारी शिक्षकों की नियुक्ति की परीक्षा का आयोजन कराया जाता है. बिहार शिक्षक भर्ती तीसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 15 मार्च, 2024 को ली गई थी. जिसमें कुल 87,709 रिक्त पदों पर बहाली निकाली गई थी. वहीं राज्य का इतना बड़ा एग्जाम होने के बाद भी शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद बिहार सरकार पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे.

बिहार की राजधानी पटना में अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने पेपर लीक के खिलाफ नया और सख्त कानून बनाने की उद्घोषणा की है. उनके इस एलान के बाद से पेपर लीक कराने वाले सकते में हैं. सीएम के इस रुख से साफ हो गया है कि वहां पर पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं है.

कानून लाने के पीछे ये है मकसद 

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भर्ती के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने और परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता व प्रश्न पत्र लिख ना हो, को लेकर एक सशक्त कानून बनाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि इससे संबंधित प्रस्ताव आगामी विधानसभा चुनाव के सत्र में लाया जाएगा.

आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 

बिहार बीजेपी के नेता और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस मसले पर कहा कि सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. इस मामले में किसी को कोई रियायत नहीं दी जाएगी. वहीं, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून बनाने का काम चल रहा है.

नीट एग्जाम 2024 में पेपर लीक मामले में इकनॉमिक ऑफेंस यूनिट पटना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पेपर लीक मामले की जांच कर रही ईओयू ने उन परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया था जो पांच मई को संपन्न नीट एग्जाम में शामिल हुए थे. बता दें कि नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में नाराजगी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
बिहार में एनडीए सरकार ने जितनी नौकरियां 17 साल में नहीं दी, उतनी मैंने 17 महीने में दी : तेजस्वी यादव

हमारी सकारात्मक राजनीति का परिणाम हमेशा ही सकारात्मक मिलेगा............

बदमाशों को देखते ही गोली मारेगी पुलिस !

बदमाशों को देखते ही गोली मारेगी पुलिस !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend