ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजभवन में आमोत्सव का आयोजन , 300 से ज्यादा किस्म के आमो की लगी प्रदर्शनी

UB India News by UB India News
June 16, 2024
in कृषि, पटना
0
राजभवन में आमोत्सव का आयोजन , 300 से ज्यादा किस्म के आमो की लगी प्रदर्शनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि बिहार में 300 से ज्यादा किस्म के आम होते हैं। जर्दालु आम की विशिष्ट पहचान है। यहां आम की पैकेजिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं प्रोसेसिंग की समुचित व्यवस्था हो। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी। वे शनिवार को राजभवन में दो दिवसीय ‘बिहार आमोत्सव- 2024’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिहार में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। ये पर्यावरण के अनुकूल भी होते हैं। राज्यपाल ने काला नमक चावल मैन के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री डॉ. आरसी चौधरी, किसान चाची के नाम से मशहूर पद्मश्री राजकुमारी देवी एवं मैंगो मैन के नाम से प्रसिद्ध अशोक चौधरी को सम्मानित किया।

RELATED POSTS

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

समारोह को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, श्रवण कुमार व अन्य मौजूद थे। इस दौरान राज्यपाल ने आम प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसे देखा, गोवा से लाए गए आम के पौधे को लगाया।

कार्यक्रम में किसान शामिल

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम उत्पादक किसान, व्यापारी और आम के प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं। आमोत्सव-2024 का उद्घाटन शनिवार को राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “आम से मेरा प्यार बहुत पुराना है, गोवा जहां से मैं हूं, वहां का अल्फांजो और हापुस आम पूरी दुनिया में भारत की पहचान के तौर पर जाना जाता है | लेकिन जब मुझे बिहार आने पर जर्दालू आम दिया गया तो मैं इसके स्वाद से काफी प्रभावित हुआ। बिहार के प्रमुख आम जर्दालू, दीघा मालदह और दुधिया मालदह में वह क्षमता है कि यह भारत की पहचान के रूप में स्थापित हो सके।”

बिहार में विविधता-राज्यपाल

राज्यपाल ने आमोत्स्व-2024 के आयोजन के पीछे का मकसद बताते हुए कहा, “बिहार के आम का स्वाद बहुत अनोखा होता है और इसे उचित बाज़ार मिले तो निश्चित तौर पर आम उत्पादकों को बड़ा फायदा होगा।” उन्होंने कहा कि बिहार में अगर हम इंडस्ट्री लगाने की बात करते हैं तो वह इंडस्ट्री कृषि आधारित होना चाहिए। इस आम उत्सव में बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में आम और भारतीय संस्कृति में अनूठे रिश्ते पर प्रकाश डाला और कहा कि आम प्रकृति का सबसे बड़ा उपहार और शास्त्रों में इसे अमृत फल के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि बिहार में आमों की इतनी विविधताएं पायी जाती हैं, फिर भी बिहार का देश में आम उत्पादन में चौथा स्थान है। इस तरह के आयोजन से आम के उत्पादन और विपणन में बढ़ोतरी होगी और निश्चित तौर पर बिहार आम उत्पादन में प्रथम स्थान हासिल करेगा। कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि आम प्रदर्शन में 300 से अधिक किस्में और आम के विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किये गए हैं। यहां प्रदर्शित आम के विभिन्न उत्पादों में उद्यमिता की भरपूर क्षमता है। उन्होंने कहा कि बिहार में लगभग 1.6 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की खेती होती है और औसत उपज 9.7 टन प्रति हेक्टेयर है। इस महोत्सव में देश भर के उद्यान वैज्ञानिक भी शामिल हो रहे हैं। इससे पहले राज्यपाल द्वारा जर्दालू आम पर बनी लघु वृत्तचित्र और मैंगो पोर्टल का भी लोकार्पण किया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पुलिस कार्रवाई का बचाव किया है।...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

Next Post
बिहार में आज हीट वेव का अलर्ट, कई जिलों में पारा 40 के पार

जानलेवा हो गई बिहार के गर्मी, पटना समेत इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

संसद का सदन उस तानाशाही से नहीं चला पाएंगे, जैसे पहले चलाया जाता था…………..

संसद का सदन उस तानाशाही से नहीं चला पाएंगे, जैसे पहले चलाया जाता था..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend