ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी दे रहे लोगों को सतर्क रखने की सलाह, बिहार में कानून व्यवस्था को दोबारा उठाए सवाल

UB India News by UB India News
June 16, 2024
in पटना, बिहार
0
एग्जिट पोल को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान,  लिखा-295 सीट जीतेंगे..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। पिछले कुछ दिनों से वे सोशल मीडिया पर आपराधिक घटनाओं का जिक्र कर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। शनिवार को उन्होंने बिहार के लोगों को सतर्क और सावधान रहने की भी सलाह दी। तेजस्वी यादव लगातार लोगों को सोशल मीडिया के जरिए सलाह दे रहे हैं। उनके यादव को टारगेट करने वाले सवाल पर जहां सियासी बवाल मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। उनके मुताबिक बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बदहाल है। तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार पर हमला कर रहे हैं।

एक्स अकाउंट पर लिखा

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट कर प्रदेश के लोगों को सलाह देते हुए लिखा कि प्रिय बिहारवासियों, सतर्क, सचेत और सावधान। बिहार में सरेराह सरेआम सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा कहीं भी, कभी भी किसी को भी गोली मारी जा सकती है।

पीएम मोदी पर हमला

उन्होंने आगे लिखते हुए पूछा कि चाकू और बन्दूक दिखा छिनतई और लूटपाट की जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए आगे लिखा कि जंगलराज के बारे में टेलीप्रॉम्प्टर से रटे-रटाए भाषण पढ़ने वाले प्रधानमंत्री जी, 2005 से पूर्व के इतिहास में जी कर वर्तमान की निर्मम व रिकॉर्डतोड़ आपराधिक घटनाओं पर आंखें मूंदने व चुप्पी साधने वाले मुख्यमंत्री जी और बयानवीर उपमुख्यमंत्रियों एवं मंत्रियों से पूछना चाहता हूं कि इस जानलेवा गोलीबारी, बमबारी, छिनतई, लूटपाट और हत्याओं वाले कथित ‘मंगलराज’ का रहनुमा कौन है? अगुआ कौन है और वारिस कौन है?

तेजस्वी यादव का आरोप

उन्होंने इस दौरान राजधानी पटना की 19 आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए लिखा, “ये फायरिंग, छिनतई, बैंक लूट और राहगीरों से लूटपाट की घटनाएं केवल अकेले पटना की है। संपूर्ण बिहार की आपराधिक वारदातों को संलग्न करूंगा और बताऊंगा तो बिहार के अपराध का वर्णन करने के लिए आपको कोई “विशेषण” नहीं मिलेगा। इससे पहले भी पूर्व उप मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेर चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
लोकसभा स्पीकर के पद को लेकर जदयू ने किया रुख साफ़ …….

लोकसभा स्पीकर के पद को लेकर जदयू ने किया रुख साफ़ .......

बिहार में किसके खाते में जाएगी राज्यसभा की खाली हुई 2 सीटें……………

बिहार में किसके खाते में जाएगी राज्यसभा की खाली हुई 2 सीटें...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend