ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2025 से पहले ही होने जा रहा तेजस्वी का लिटमस टेस्ट……

UB India News by UB India News
June 12, 2024
in पटना, बिहार
0
मोदी झूठ बोलने की फैक्ट्री, मैन्युफैक्चरर, होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं’: तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद एनडीए को ऐसे तो 9 लोकसभा का नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन इस चुनाव में महागठबंधन ने NDA को बिहार विधानसबा में अपनी ताकत बढ़ाने का मौका दे दिया है। ये मौका और किसी ने नहीं बल्कि महागठबंधन के सांसद बने उम्मीदवारों की वजह से मिला है। रामगढ़ से सुधाकर सिंह (RJD), तरारी से सुदामा प्रसाद (CPI ML) और जहानाबाद से सुरेंद्र यादव (RJD) महागठबंधन के विधायक थे। ठीक इसी तरह से इमामगंज से जीतन राम मांझी के सांसद बनते ही क्रमशः रामगढ़, तरारी, जहानाबाद और इमामगंज विधानसभा का उपचुनाव होना तय है। ऐसे में एनडीए के पास रामगढ़, तरारी और जहानाबाद विधानसभा से जीत हासिल कर विधानसभा में संख्या बल बढ़ाने का एक मौका है।

समझिए विधानसभा में सीटों का गणित

इस मामले में महागठबंधन को सिर्फ एक सीट इमामगंज पर मौका मिला है। जबकि उसके सामने अपनी तीन सीटों को बचाए रखने की चुनौती भी है। अगर महागठबंधन रामगढ़, तरारी और जहानाबाद विधानसभा पर कब्जा बरकरार रखते इमामगंज विधानसभा का उपचुनाव जीत लेता है तो महागठबंधन की संख्या बल में एक विधायक की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन अगर वो अपनी तीन सीटें हार जाता है तो NDA के पास विधानसभा में 3 विधायकों की संख्या बढ़ जाएगी। आइए बारी-बारी से आपको बताते हैं कि कहां कितना कड़ा मुकाबला हो सकता है

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

जहानाबाद विधानसभा सीट (उपचुनाव)

जहानाबाद विधानसभा के विधायक सुरेंद्र यादव वर्ष 2024 के लोकसभा में जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी को हरा कर सांसद बन गए है। इनके सांसद बनने के कारण यहां उपचुनाव होना है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के सुरेंद्र यादव ने जदयू के कृष्णनंदन वर्मा को हराया था। तब राजद के सुरेंद्र यादव को 75,030 वोट मिले थे और कृष्णनंदन वर्मा को 41,128 मत मिले थे। वैसे जदयू का इतिहास रहा है कि जहानाबाद में 2010 का विधानसभा चुनाव अभिराम शर्मा ने जीता। पर 2015 के विधानसभा में राजद के मुंद्रिका यादव ने जीत दर्ज कर राजद के खाते में सीट डाल दी। अब जहानाबाद विधानसभा के होने वाले उपचुनाव में जदयू को एक मौका है कि जीत हासिल कर एनडीए के साथ-साथ अपने संख्याबल में भी इजाफा कर ले। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मुकाबले इस दफे बदले हुए समीकरण हैं।

रामगढ़ विधानसभा सीट (उपचुनाव)

रामगढ़ विधानसभा के विधायक सुधाकर सिंह बक्सर से सांसद बन गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में रामगढ़ विधानसभा चुनाव में सुधाकर सिंह ने बसपा के अंबिका यादव को हराया था। तब सुधाकर सिंह को 58,083 मत मिले और बसपा के अंबिका यादव को 57,894 वोट मिले थे। हालांकि इससे पहले 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रामगढ़ में झंडा गाड़ दिया था। तब यहां से भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अब एक बार फिर से भाजपा के पास रामगढ़ विधानसभा सीट हासिल करने का मौका है।

तरारी विधानसभा सीट (उपचुनाव)

तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद आरा लोकसभा से चुनाव जीत कर सांसद बन गए। इन्होंने भाजपा के उम्मीदवार पूर्व के केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को हराया। साल 2020 के तरारी विधानसभा चुनाव में सुदामा प्रसाद ने निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र कुमार पांडेय (सुनील पांडेय) को हराया था। यहां से भाजपा के कौशलेंद्र विद्यार्थी को 13,833 वोट मिले थे। 2010 में जदयू से बाहुबली सुनील पांडे उर्फ नरेंद्र पांडे जदयू के विधायक थे। अब तरारी विधानसभा का उप चुनाव होना है। एनडीए के लिए एक तरह से तरारी सीट को फिर से अपने कब्जे में करने का मौका है।

इमामगंज विधानसभा सीट (उपचुनाव)

इमामगंज के विधायक जीतन राम मांझी गया लोकसभा से चुनाव जीत कर सांसद बन गए। जीतन राम मांझी ने राजद के पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को पराजित किया। यहां दिलचस्प यह है कि इमामगंज विधानसभा से चुनाव जीतन राम मांझी 2020 में NDA की ओर से HAM के उम्मीदवार थे। तब जीतन राम मांझी ने राजद के उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी को हराया था। ऐसे में इस सीट पर महागठबंधन के लिए जीत का मौका है, जबकि एनडीए के पास सीट बचाए रखने का चैलेंज।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
मालदीव के बदल रहे सुर, अब आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भारत से इस मुद्दे पर कर रहा है बात

भारत से लौटने के बाद मुइज्जू ने कहा "ईश्वर की इच्छा से" दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों से मालदीव की समृद्धि बढ़ेगी

लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल , क्या कुछ नया होने वाला है!

'नीतीश कुमार के मन का न हो तो वो मौन हो जाते हैं', एनडीए में इस बात पर क्यों मचा बवाल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend