ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टी20 वर्ल्ड कप 2024 : 25वें मुकाबले में आज भारत से भिड़ेगा अमेरिका ,आज पाकिस्तान करेगा टीम इंडिया को सपोर्ट

UB India News by UB India News
June 13, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
टी20 वर्ल्ड कप 2024 : 25वें मुकाबले में आज भारत से भिड़ेगा अमेरिका ,आज पाकिस्तान करेगा टीम इंडिया को सपोर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 25वें मुकाबले में संयुक्त मेजबान अमेरिका और भारत के बीच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। भारत और यूएसए के अलावा इस मैच पर पाकिस्तान टीम की भी नजरें रहने वाली हैं। भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 2 मुकाबले खेले हैं जिसमें एक में उन्होंने आयरलैंड को मात दी जबकि दूसरे मैच में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ करीबी जीत हासिल की थी। वहीं अमेरिकी टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने भी 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। यूएसए ने पहले कनाडा तो उसके पाकिस्तान की टीम को मात देने के साथ सभी को जरूर चौंका दिया था। अब ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमों में से जो भी इस मैच को जीतने में कामयाब होगी वह सुपर 8 में अपनी जगह को पक्का कर लेगी। ऐसे में सभी की नजरें एकबार फिर से न्यूयॉर्क मैदान की पिच पर टिकी हुई हैं।

पहले से थोड़ा बेहतर हुई पिच, लेकिन रन बनाना अब भी मुश्किल

न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो अब तक यहां पर अब तक 7 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 3 बार जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच को अपने नाम किया है तो वहीं 4 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई है। इस स्टेडियम में शुरुआती मैचों के दौरान पिच पर काफी असमान उछाल देखने को मिला था लेकिन पिछले कुछ मैचों में पिच पहले से थोड़ा बेहतर हो गई है। हालांकि इसके बावजूद बल्लेबाजों के लिए यहां पर रन बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं हुआ है। टॉस काफी अहम भूमिका अदा कर रहा है जिसमें इसे जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर रही है ताकि पिच पर मौजूद शुरुआती नमी का फायदा उठाया जा सके। न्यूयॉर्क में पहली पारी का औसत स्कोर 107 रनों का है।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

कैसा रहेगा मैच के दौरान मौसम का हाल

भारत और यूएसए के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले के दौरान न्यूयॉर्क के मौसम को लेकर बात की जाए तो वह पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसमें पूरा मैच होने की उम्मीद है। इस ग्रुप की प्वाइंट्स टेबल को लेकर बात की जाए तो भारतीय टीम जहां 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है तो वहीं यूएसए की टीम भी इतने ही अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान की टीम कनाडा के खिलाफ अपना तीसरा मैच जीतने के बाद अब 2 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

US स्क्वॉड में 8 भारतीय मूल के क्रिकेटर

इंटरनेशनल क्रिकेट में अमेरिका और भारत के मुकाबले का कोई इतिहास नहीं है।

हां, हॉकी के मैदान में दोनों देशों के बीच एक यादगार मैच खेला गया था। दोनों देशों की हॉकी टीम 92 साल पहले 11 अगस्त 1932 को लॉस एंजिल्स ओलिंपिक गेम्स में भिड़ी थीं। तब भारत ने अमेरिका को 24-1 से हराया था।

आज टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका और भारत क्रिकेट के मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगी। वर्ल्ड कप में पहली बार उतरी अमेरिका ने सभी को चौंकाया है। पहले कनाडा को हराया और फिर पाकिस्तान को मात दी।

इंडिया के खिलाफ उतरने वाली अमेरिकी स्क्वॉड की एक और बात चौंकाती है। इस स्क्वॉड में 8 प्लेयर भारतीय मूल के हैं। इनमें कप्तान मोनांक पटेल, हरमीत सिंह, जसप्रीत सिंह, नोसथुष केंजिगे, नितीश कुमार, मिलिंद कुमार, सौरभ नेत्रवल्कर, और निसर्ग पटेल शामिल हैं। पाकिस्तान मूल के भी दो खिलाड़ी हैं, अली खान और शयान जहांगीर।

भारत को सपोर्ट करेगा पाकिस्तान 

पाकिस्तान ने मंगलवार को टी-20 वर्ल्ड कप में कनाडा को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत से पाकिस्तान ने अपने सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा। ग्रुप-ए में आज भारत और अमेरिका का मैच होगा। पाकिस्तान इसमें टीम इंडिया को सपोर्ट करेगा, क्योंकि अमेरिका के हारने से ही पाकिस्तान के क्वालिफाई करने के चांस बने रहेंगे।

टूर्नामेंट में आज ऑस्ट्रेलिया-ओमान और श्रीलंका-नेपाल के बीच भी 2 अहम मैच होंगे। ऑस्ट्रेलिया आज जीता तो सुपर-8 में पहुंच जाएगा, वहीं श्रीलंका हारा तो अगले राउंड की रेस से बाहर हो जाएगा। जानते हैं वर्ल्ड कप के समीकरण…

पाकिस्तान ने बनाए रखीं अपनी उम्मीदें
2022 की रनर-अप टीम पाकिस्तान ने ग्रुप-ए में अपना पहला ही मैच जीता। टीम इससे पहले अमेरिका और भारत से हार चुकी थी, इसलिए कनाडा के खिलाफ जीतना बहुत जरूरी था। पाकिस्तान का आखिरी मैच 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। इसे जीतकर टीम 4 पॉइंट्स हासिल करेगी और अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीदों को भी कायम रखेगी।

भारत को क्यों सपोर्ट करेगा पाकिस्तान?
आज न्यूयॉर्क में भारत और अमेरिका के बीच मैच होगा। दोनों ही टीमों के 4-4 पॉइंट्स हैं और जो भी टीम जीतेगी, वह सुपर-8 में पहुंच जाएगी। वहीं, हारने वाली टीम को अगले राउंड में पहुंचने के लिए आखिरी मैच जीतना पड़ेगा, ऐसा नहीं हुआ तो पाकिस्तान क्वालिफाई कर जाएगा।

भारत अगर आज जीता तो टीम का आखिरी मैच कनाडा से होगा, जिसमें भारत के जीतने के चांस ज्यादा हैं। वहीं, अमेरिका अगर हारा तो टीम का आखिरी मैच आयरलैंड से होगा। आयरलैंड टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को हरा चुकी है, इसलिए इस मैच में अमेरिका की जीत कन्फर्म नहीं मानी जा सकती।

अमेरिका अगर दोनों मैच हार गया और उनकी हार का अंतर 10 रन से ज्यादा रहा तो पाकिस्तान आखिरी 2 मैच जीतकर ही सुपर-8 में पहुंच जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान के लिए इससे भी बड़ी परेशानी यह है कि उनका आखिरी मैच फ्लोरिडा में है, जहां इस सप्ताह बारिश होने की संभावना है। अगर मैच बारिश में धुला तो पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे अगले सेना प्रमुख , 30 जून को संभालेंगे अपना कार्यभार

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे अगले सेना प्रमुख , 30 जून को संभालेंगे अपना कार्यभार

BJP अध्यक्ष को लेकर तलाश तेज, क्या RSS देगा दखल?

BJP अध्यक्ष को लेकर तलाश तेज, क्या RSS देगा दखल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend