ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BJP अध्यक्ष को लेकर तलाश तेज, क्या RSS देगा दखल?

UB India News by UB India News
June 13, 2024
in TAZA KHABR, ब्लॉग
0
BJP अध्यक्ष को लेकर तलाश तेज, क्या RSS देगा दखल?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब नए पार्टी प्रमुख की खोज में जुट गई. इसके साथ ही वह पार्टी के राज्यों में प्रदर्शन का भी आकलन भी कर रही है. आपको बता दें कि जेपी नड्डा ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के  रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. ऐसे में अब नए पार्टी प्रमुख को लेकर चिंतन शुरू हो गया है. इसके साथ   ही पार्टी कुछ राज्यों में अपने कमजोर प्रदर्शन की भी समीक्षा कर रही है. यह समीक्षा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी के वैचारिक संरक्षक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से भी चिंता व्यक्त की है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में सोमवार को एक समारोह में कहा कि “दोनों पक्षों” की ओर से कड़वी बयानबाजी हुई. “जनता के सेवक” या लोक सेवकों के “अहंकार” पर आम जनता ने नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने मणिपुर में जारी हिंसा पर भी चिंता जताई.

दोनों संगठनों के बीच खराब समन्वय

RELATED POSTS

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

मामले की जानकारी रखने वाले संघ के एक पदाधिकारी के अनुसार, आरएसएस नेतृत्व ने अपने मूल्यांकन में दोनों संगठनों के बीच खराब समन्वय, कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों के चयन पर आम सहमति की कमी और अपनी विचारधारा में निवेश किए गए कैडर पर दलबदलुओं को प्राथमिकता देने जैसे कारकों को सामने रखा है. इस कारण से भाजपा पूर्ण बहुमत पाने में विफल रही है. “ऐसी चिंता थी कि पिछले कुछ वर्षों में समन्वय (समन्वय) कमजोर हो गया है. इसके साथ आरएसएस का नेतृत्व जेपी नड्डा के एक पुराने बयान से खफा है. एक भाषण वे कह रहे हैं कि भाजपा अब इतनी शक्तिशाली हो चुकी है कि उसे अब संघ की जरूरत नहीं है.

समीक्षा के आधार पर अध्यक्ष को चुना जा सकता है

जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी में ही समाप्त हो गया था. मगर लोकसभा चुनाव के कारण इसे बढ़ाया गया था. अब वे कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं. ऐसे में एक पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष की आवश्य​कता है. इस बार पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा के आधार पर भाजपा अध्यक्ष को चुना जा सकता है. ऐसा कहा जा रहा है कि किसी ​महिला उम्मीदवार को पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है. इसमें पार्टी के साथ आरएसएस का फीडबैक भी होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 11, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

Next Post
आज जारी होंगे मई के खुदरा महंगाई के आंकड़े ,अप्रैल में ये 4.85% रही थी

आज जारी होंगे मई के खुदरा महंगाई के आंकड़े ,अप्रैल में ये 4.85% रही थी

वायनाड के लोगों को धन्यवाद देने केरल पहुंचे राहुल गांधी

वायनाड के लोगों को धन्यवाद देने केरल पहुंचे राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend