ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के मंत्रियों को मिल गया विभाग, चिराग को मिला पिता-चाचा वाला मंत्रालय तो गिरिराज की बदल गई मिनिस्ट्री

UB India News by UB India News
June 12, 2024
in पटना, बिहार
0
बिहार के मंत्रियों को मिल गया विभाग, चिराग को मिला पिता-चाचा वाला मंत्रालय तो गिरिराज की बदल गई मिनिस्ट्री

RELATED POSTS

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोदी 3.0 सरकार में मंत्रालय का बंटवारा हो गया। नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इनमें 30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। बिहार से भी आठ सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें बीजेपी से चार, जेडीयू दो, एलजेपीआर से एक और हम से इकलौते सांसद जीतन राम मांझी शामिल हैं। अब इनको विभाग भी एलॉट कर दिया गया है। जिनमें चार कैबिनेट और चार राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

बिहार के मंत्रियों को मिला विभाग

मंत्री का नाम विभाग
नित्यानंद राय (BJP) गृह राज्य मंत्री
गिरिराज सिंह (BJP) कपड़ा मंत्री
सतीश चंद्र दुबे (BJP) कोयला और खनन राज्य मंत्री
राज भूषण चौधरी (BJP) जलशक्ति राज्य मंत्री
ललन सिंह (JDU) पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
रामनाथ ठाकुर (JDU) कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री
जीतन राम मांझी (HAM) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्री (MSME)
चिराग पासवान (LJPR) खाद्य प्रसंस्करण मंत्री

आत्मविश्वास से भरे पीएम नरेंद्र मोदी ने इस अनुमान को झुठला दिया कि 240 सीट यानी बहुमत से 32 सांसद दूर भाजपा इस बार सहयोगी दलों के दबाब में कोई फैसला करेगी। कहा जा रहा था कि इसका सबसे ज्यादा प्रभाव मंत्रियों के विभागों बंटवारे पर पड़ेगा। वजह ये बताई जा रही थी कि इस बार एनडीए में सहयोगी दलों की संख्या 14 है। सहयोगी दलों से 53 सांसद जीत कर आएं हैं। उनमें चंद्राबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी से 16 तो नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड से 12 सांसद हैं। इन स्थितियों के बरक्स कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार ‘किंग मेकर’ की भूमिका में हैं। इस वजह से मंत्रालय बंटवारे में उनकी मन की भी सुनी जाएगी।

जदयू के संख्या बल का मंत्रिमंडल में नहीं दिखा असर

कहां तो, कहा जा रहा था कि 12/12 सांसद भाजपा और जदयू के हैं तो मंत्री पद भी बराबर मिलेगा। मगर, ऐसा नहीं हुआ। बिहार बीजेपी के चार सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली तो जदयू से मात्र दो। विभाग के बारे में जदयू के सूत्र बता रहे थे कि रेलवे, कृषि और वित्त की मांग की गई है, मगर मिला कुछ और। जदयू से मुंगेर लोकसभा के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को पंचायती राज, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय तो राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है।

बिहार भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की प्राथमिकता में नहीं!

वहीं, प्रदेश भाजपा को भी मंत्रिमंडल में विशेष तरजीह नहीं दी गई। बिहार बीजेपी के कथित फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय, नित्यानंद राय को गृह राज्य मंत्री, सतीश चंद्र दुबे को कोयला और खनन राज्य मंत्री, राजभूषण निषाद को जलशक्ति राज्य मंत्री बनाया गया है। हैरत तो ये है कि जिस उजियारपुर लोकसभा की जनता से अमित शाह वादा कर गए कि नित्यानंद राय को बहुत आगे ले जाना है, उन्हें भी गृह राज्य मंत्री ही रहने दिया गया। नित्यानंद का प्रमोशन नहीं किया गया। अन्य सहयोगी दल की बात करें तो बिहार से हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के संस्थापक अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय दिया गया है।

मोदी 3.0 से पहले शानदार बिहार का अतीत

भाजपा नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार की बात करें तो मंत्रिमंडल में बिहार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती थी। डॉ सीपी ठाकुर, शत्रुघ्न सिन्हा केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय संभालते थे। रामविलास पासवान, लालू यादव और नीतीश कुमार रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाई थी। नीतीश कुमार तो कृषि मंत्री भी रहे। राधामोहन सिंह भी नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री थे। एक जमाना था, जब बिहार से सांसद बने जॉर्ज फर्नांडिस रक्षा मंत्रालय तो यशवंत सिन्हा ने वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाई थी।

चौंकाता है बिहार से मंत्रियों की सूची

उम्मीद तो थी कि विधानसभा चुनाव को देखते बिहार को महत्वपूर्ण विभाग मिलेगा। मगर, ऐसा नहीं हुआ। ऐसे भी भाजपा के भीतर ये आवाज उठती रही है कि बिहार के प्रति केंद्रीय नेतृत्व गंभीर नहीं है। कई बार प्रदेश नेतृत्व से अकेले दम पर चुनाव लड़ने पर विचार करने को कहा गया। लेकिन हर बार नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए की सरकार बनती रही है। अब तो, 2025 विधानसभा का चुनाव भी नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ने की घोषणा कर प्रदेश नेतृत्व की अंतिम उम्मीद पर भी ताला लगा दिया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 11, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार...

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 11, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

Next Post
सीसीएस में बदलाव न करने से ये तो साफ हो गया है कि मोदी सरकार की नीतियां अब भी उतनी ही सख्त रहेगी !

सीसीएस में बदलाव न करने से ये तो साफ हो गया है कि मोदी सरकार की नीतियां अब भी उतनी ही सख्त रहेगी !

उत्तर भारत में काल बनी प्रचंड गर्मी, UP-बिहार में हीट स्ट्रोक से 98 की मौत, रेड अलर्ट जारी ,पटना में तेज हवा के साथ बारिश

बिहार के 14 जिलों में रेड अलर्ट, 4 दिन पड़ेगी प्रचंड गर्मी, बिहार के सभी स्कूल 15 जून तक बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend