ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीसीएस में बदलाव न करने से ये तो साफ हो गया है कि मोदी सरकार की नीतियां अब भी उतनी ही सख्त रहेगी !

UB India News by UB India News
June 12, 2024
in केंद्रीय राजनीती, ब्लॉग
0
सीसीएस में बदलाव न करने से ये तो साफ हो गया है कि मोदी सरकार की नीतियां अब भी उतनी ही सख्त रहेगी !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर के मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये नेता वही मंत्रालय संभालेंगे, जिसे वह मोदी सरकार 2.0 में संभाल रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Modi Cabinet) और उनके मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही अब ये भी साफ हो गया है कि कौन सा मंत्रालय किसको मिलेगा. पीएम मोदी ने सभी 71 मंत्रियों को उनके मंत्रालयों का जिम्मा सौंप दिया है. लेकिन इस सब के बीच गौर करने वाली बात ये है कि कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) मंत्रालयों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 4 पावरफुल मंत्रालयों की कमान अब भी पुराने हाथों में ही है. गृह, वित्त, विदेश और रक्षा, ये वो मंत्रालय हैं जो पहले और अब उन्हीं  नेताओं के पास है. इससे एक बात को साफ है कि पीएम मोदी इन सभी मंत्रियों की पिछली परफॉर्मेंस से पूरी तरह से संतुष्ट हैं. मोदी 3.0 सरकार में भी गृह मंत्रालय एक बार फिर से अमित शाह को सौंपा गया है, जब कि विदेश मंत्रालय की कमान फिर से एस जयशंकर के पास है. वहीं राजनाथ सिंह और निर्मला सीतारमण को भी उनके पिछले मंत्रालयों की जिम्मेदारी फिर दे दी गई है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

कैबिनेट में CCS को सबसे अहम समिति माना जाता है, दरअसल ये समिति राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी फैसले लेने में अपनी अहम भूमिका निभाती है. गृह, वित्त, रक्षा और विदेश ये चारों मंत्रालय सीसीएस के तहत आते हैं. पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट कुछ इस तरह से सजाई है कि ये चारों मंत्रालयों पर बीजेपी का दबदबा अब भी काम है. देश की सुरक्षा और विदेश नीति में सीसीएस की भूमिका बेहम खास है. इसमें इस बार भी बदलाव न कर ये तो साफ हो गया है कि मोदी सरकार की नीतियां अब भी उतनी ही सख्त हैं. बता दें कि  प्रधानमंत्री मोदी ने लोक शिकायत, कार्मिक और पेंशन, अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विकास और सभी महत्वपूर्ण मंत्रालय जो किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं, वह अपने पास रखे हैं.

  • अमित शाह- गृह मंत्रालय

Latest and Breaking News on NDTV
  • एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय

Latest and Breaking News on NDTV
  • निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय

Latest and Breaking News on NDTV
  • राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय

Latest and Breaking News on NDTV

 

PM मोदी की कोर टीम में कौन-कौन?

जेपी नड्डा शिवराज सिंह चौहान, मनोहरलाल खट्टर, सीआर पाटिल…ये वो मंत्री हैं, जिनको पीएम मोदी ने एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी देते हुए अपनी कोर टीम में शामिल किया है. भले इन लोगों के पास अब पहले वाली जिम्मेदारी नहीं है लेकिन शायद पीएम मोदी नहीं चाहते थे कि ये अनुभवी नेता कैबिनेट से दूर रहें, यही वजह है कि बीजेपी अध्यक्ष पद की कमान संभालने वाले जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया है, करीब 5 साल बाद नड्डा की मोदी कैबिनेट में वापसी हुई है. मोदी 2.0 में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय, हरियाणा के पूर्ण सीएम मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और अर्बन अफेयर मंत्रालय और गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय देकर अपनी कोर टीम में शामिल कर लिया है. अब भी इन नेताओं का अनुभव सरकार को और सशक्त बनाता रहेगा.

  • जेपी नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय
  • शिवराज सिंह चौहान-कृषि मंत्रालय
  • मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा मंत्रालय
  • सीआर पाटिल- जलशक्ति मंत्रालय

 

क्या है CCS, इसमें कौन-कौन से मंत्री होते हैं शामिल?

सीसीएस समति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री खुद करते हैं. उनकी इस समिति में देश के गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री शामिल होते हैं. CCS की बैठकों में कौबिनेट सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और रक्षा सचिव भी शामिल होते हैं.

पीएम मोदी ने अपनी नई टीम को बहुत ही शानदार अंदाज में सजाया है. पिछली सरकार में रोड और ट्रांसपोर्ट मंत्री रहे नितिन गडकरी पर एक बार फिर से पीएम मोदी ने भरोसा जताया है. पीयूष गोयल को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी दी है. धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री बनाया गया है. वहीं अश्वनी वैष्णव को रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया है. ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय दिया गया है. हरदीप सिंह पुरी को इस सरकार में पेट्रोलियम मंत्रालय सौंपा गया है. मनसुख मंडाविया, जो पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे थे, उनको अब श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्रालय सौंपा गया है. जी किशन रेड्डी को कोयला और खान मंत्री बनाया गया है.

 

  • पीयूष गोयल- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  •  धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय
  • अश्वनी वैष्णव-रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया-संचार और पूर्वोत्तर मंत्रालय
  • हरदीप सिंह पुरी -पेट्रोलियम मंत्रालय
  • मनसुख मंडाविया-श्रम और रोजगार मंत्रालय
  • जी किशन रेड्डी- कोयला और खान मंत्रालय
  • किरेन रिजिजू- संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मंत्रालय

NDA के साथी दलों का भी पूरा ख्याल

मोदी 3.0 सरकार में एनडीए के साथी दलों का भी बखूबी ख्याल रखा गया है. सहयोगी दलों जैसे जेडीयू, लोक जन शक्ति पार्टी, हम पार्टी, टीडीपी समेत तमाम एसे सहयोगी दल है, जिनको अहम जिम्मेदारी कैबिनेट में दी गई है. जेडीएस के HD कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्री, तो एलजेपी के चिराग पासवान को खेल मंत्री बनाया गया है. राममोहन नायडू को नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) मंत्री,राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह) को पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मंत्रियों और उनके मंत्रालय की पूरी लिस्ट यहां देखें-

नेता कौन सा मंत्रालय मिला?
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे, अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री
अमित शाह गृह एवं सहकारिता मंत्री
नितिन गडकरी सड़क और परिवहन मंत्री
जेपी नड्डा स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्री
शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री
निर्मला सीतारमण वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्री
एस जयशंकर विदेश मंत्री
मनोहर लाल खट्टर शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री
एचडी कुमारस्वामी भारी उद्योग और स्टील मंत्री
पीयूष गोयल कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री
जीतनराम मांझी MSME मंत्री
राजीव रंजन (ललन सिंह) पंचायती राज मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
सर्बानंद सोनोवाल बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
वीरेंद्र खटीक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
राममोहन नायडू सिविल एविएशन मंत्री
प्रहलाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
जुएल उरांव जनजातीय मामलों के मंत्री
गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्री
अश्विनी वैष्णव रेल, सूचना और प्रसारण मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री
भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावत कल्चर और टूरिज्म मंत्री
अन्नपूर्णा देवी यादव महिला एवं बालविकास मंत्री
किरेन रिजिजू संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्री
मनसुख मांडविया श्रम और रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री
जी किशन रेड्डी कोयला और खान मंत्री
चिराग पासवान फूड प्रोसेसिंग मंत्री
सीआर पाटिल जल शक्ति मंत्री
राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
डॉ जितेंद्र सिंह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री
परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

अर्जुन राम मेघवाल कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
प्रतापराव जाधव आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

जयंत चौधरी कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
जितिन प्रसाद वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
श्रीपद नाईक ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
कृष्णपाल गुर्जर सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
रामनाथ ठाकुर कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
नित्यानंदराय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
वी सोमन्ना जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
पी चंद्रशेखर पेम्मासानी ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
एसपी सिंह बघेल मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
शोभा करंदलाजे MSME राज्य मंत्री
कीर्तिवर्धन सिंह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
बीएल वर्मा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
शांतनु ठाकुर शिपिंग राज्य मंत्री
सुरेश गोपी टूरिज्म कल्चर राज्य मंत्री
एल मुरुगन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
अजय टम्टा परिवहन राज्य मंत्री
बंडी संजय कुमार गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
कमलेश पासवान ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
भागीरथ चौधरी कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
सतीश चंद्र दुबे कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री
संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री
रवनीत सिंह बिट्टू अल्पसंख्यक राज्य मंत्री
दुर्गादास उइके जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
रक्षा खडसे युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
सुकांता मजूमदार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
तोखन साहू शहरी विकास राज्य मंत्री
डॉक्टर राजभूषण चौधरी जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
हर्ष मल्होत्रा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
निमुबेन बंभानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
मुरलीधर मोहोल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
जॉर्ज कूरियन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
पवित्र मार्गरेटा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

Next Post
उत्तर भारत में काल बनी प्रचंड गर्मी, UP-बिहार में हीट स्ट्रोक से 98 की मौत, रेड अलर्ट जारी ,पटना में तेज हवा के साथ बारिश

बिहार के 14 जिलों में रेड अलर्ट, 4 दिन पड़ेगी प्रचंड गर्मी, बिहार के सभी स्कूल 15 जून तक बंद

एक्शन में पीएम मोदी कैबिनेट, सुबह से ही मंत्री संभालने लगे अपना-अपना काम ,9 बजे से पहले ही पहुंच गए मंत्री

एक्शन में पीएम मोदी कैबिनेट, सुबह से ही मंत्री संभालने लगे अपना-अपना काम ,9 बजे से पहले ही पहुंच गए मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend