ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के 14 जिलों में रेड अलर्ट, 4 दिन पड़ेगी प्रचंड गर्मी, बिहार के सभी स्कूल 15 जून तक बंद

UB India News by UB India News
June 12, 2024
in खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
उत्तर भारत में काल बनी प्रचंड गर्मी, UP-बिहार में हीट स्ट्रोक से 98 की मौत, रेड अलर्ट जारी ,पटना में तेज हवा के साथ बारिश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इन दिनों बिहार के आसमान से आग बरस रही है. प्रचंड गर्मी से बिहार वासियों का हाल खराब है. कूलर पंखा छोड़िए एसी के भी पसीने छूट रहे हैं. आलम यह है कि बिहार के कई जिले प्रचंड गर्मी और लू के चपेट में हैं. इसीलिए इन जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. कई दिनों बाद 10 जून को सरकारी स्कूलों को खोला गया लेकिन गर्मी का विकराल रुप हुए फिर से बंद कर दिया गया है.

बिहार में भीषण गर्मी और हिटवेव को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को आगामी 15 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। इस दौरान स्कूलों में शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी। केके पाठक की विदाई के बाद शिक्षकों के लिए यह राहत भरी खबर है।

RELATED POSTS

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 14 जून तक राज्य के अनेक स्थानों में भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट को ध्यान में रखते हुए 11 से 15 जून तक सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित किया जाता है। इस दौरान सभी स्कूलों के शिक्षक भी अवकाश पर रहेंगे।दरअसल, बिहार में भीषण गर्मी के कारण पिछले दिनों स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के बेहोश होने की खबरें सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर 9 जून तक सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई थी लेकिन शिक्षकों को स्कूल आना पड़ रहा था। छुट्टी खत्म होने के बाद आज जैसे ही स्कूल खुले फिर से राज्य के अलग-अलग हिस्सों से स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने की खबर आई।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि आने वाले 14 जून तक गर्मी और लू से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. आज बिहार के 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.

14 जून तक राहत नहीं
भारत मौसम विज्ञान विभाग के संख्यात्मक मॉडल के विश्लेषण के अनुसार 11 जून से 14 जून के दौरान राज्य के दक्षिणी भाग के अधिकांश जिलों के अनेक स्थानों में लू उष्ण लहर (हीट वेव) और उत्तरी भाग के कुछ जिलों के एक या दो स्थानों में उष्ण लहर (हीट वेव) की स्थिति बने रहने की प्रबल संभावना है. इस मौसम गतिविधि की 15-16 जून से सामान्य होने की प्रबल संभावना है.

मौसम के इस रुप को देखते हुए बिहार वासियों को उचित सावधानी एवं सुरक्षा उपाय बरतने साथ ही आपदा प्रबंधन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह आईएमडी की तरफ से दी गई है.

अपने जिले का हाल जान लिजिए
आज यानी 11 जून को भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में भयंकर लू चलने की प्रबल संभावना है. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 42°C से 44°C के आस पास रहने की संभावना है. दिन भर लू और गर्मी से लोगों का हाल खराब रहेगा. इन सभी 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

साथ ही धूप में विशेष रूप से दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे के बीच बाहर से बाहर नहीं जाने की चेतवानी दी गई है. गर्मी से बचना है तो घर में रहें और प्यास नहीं भी लगी हो फिर भी पानी पीते रहें.

खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में भीषण लू चलने की संभावना है. इन पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दिन के समय इन जिलों का तापमान 40°C से 42°C के बीच रहने की संभावना है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में गर्म दिन यानी उमस वाली गर्मी रहने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी है.

वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और सहरसा वालों की मौज है. इन सभी जिलों में बारिश की स्थिति दिन में देखने को मिल सकती है. साथ ही आंधी चलेगी जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे रह सकती है. इनके लिए भी येलो अलर्ट जारी है. तापमान भी बाकी जिलों से थोड़ा कम ही रहेगा.

शिवहर, मुज़फ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन मौसम में गर्माहट देखने को मिलेगी. लू, हॉट डे से फिलहाल राहत है. दिन का तापमान 38°C से 40°C के बीच रहेगा.

भूलकर भी ना करें यह काम

इस प्रचंड गर्मी में दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे के बीच घर से बाहर ना निकलें. खूब पानी पिएं. हल्के, हल्के रंग के, ढीले और झरझरा सूती कपड़े पहनें. धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता या टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें. शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं. उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन न करें. मौसम ही हर अपडेट के लिए लोकल 18 देखते और पढ़ते रहें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………

बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी गलियारे में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टी अपने-अपने कैंडिडेट को...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

Next Post
एक्शन में पीएम मोदी कैबिनेट, सुबह से ही मंत्री संभालने लगे अपना-अपना काम ,9 बजे से पहले ही पहुंच गए मंत्री

एक्शन में पीएम मोदी कैबिनेट, सुबह से ही मंत्री संभालने लगे अपना-अपना काम ,9 बजे से पहले ही पहुंच गए मंत्री

कौन बनेगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, दौड़ में इन नामों की चर्चा

कौन बनेगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, दौड़ में इन नामों की चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend